Sunday, May 3, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के मुख्यमंत्री ने व्यवसायिक खेती और कृषि उत्पादों के वैल्यू एडिशन बढ़ाने पर दिया जोर !

झारखंड के मुख्यमंत्री ने व्यवसायिक खेती और कृषि उत्पादों के वैल्यू एडिशन बढ़ाने पर दिया जोर !

_कृषि ही मात्र एक ऐसा सेक्टर है जिससे पर्यावरण को नहीं पहुंचता है कोई नुकसान .

firstreport desk2 by firstreport desk2
11 months ago
in कृषि, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के मुख्यमंत्री ने व्यवसायिक खेती और कृषि उत्पादों के वैल्यू एडिशन बढ़ाने पर दिया जोर !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसान भाइयों की आय कैसे बढ़े, वे कैसे समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी हों,इस सोच के साथ हमारी सरकार उनके साथ हर मोर्चे पर खड़ी है। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज मेधा डेयरी प्लांट, होटवार, रांची में राज्य के पहले मिल्क पाउडर प्लांट की आधारशिला रखने के उपरांत हरिवंश टाना भगत स्टेडियम, होटवार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास निरंतर जारी है। इस सिलसिले में कई योजनाएं चल रही है और आने वाले दिनों में कई और योजनाएं धरातल पर उतारी जाएगी। आप इन योजनाओं से जुड़ें और अपने साथ राज्य को मजबूत बनाने में सहयोग दें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेधा रागी लड्डू, मेधा सूधन खाद और जानवरों का चारा बनाने वाली मशीन- साइलेज को लांच किया।

कृषि उत्पादों के वैल्यू एडिशन पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवसायिक कृषि आज की जरूरत है। कृषि उत्पादों का वैल्यू एडिशन कैसे बढ़े, इस पर भी विशेष ध्यान देना है। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक क्रिकेटर जब कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, तो 24 घंटे खेती से जुड़ा रहने वाला किसान क्यों आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई माध्यमों से सहयोग कर रही है। ऐसे में आप अपनी खेती को व्यवसायिक स्वरूप देने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

ये भीपढ़िये

महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की जांच प्रक्रिया पर उठाया सवाल !

अर्थव्यवस्था में कृषि -पशुपालन का अहम योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि- पशुपालन का अहम योगदान है। यह बड़ी संख्या में लोगों के आजीविका का साधन है। एक ऐसा भी वक्त था- जब जय जवान- जय किसान का नारा यह बताने के लिए ही काफी था कि हमारी अर्थव्यवस्था में किसानों की ताकत कितनी अहमियत रखती थी। हालांकि, आज परिस्थितियां बदली है, लेकिन इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि कृषि के बिना अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ सकती है। किसानों के उत्पादों से लोगों का पेट भरता है। अगर अनाज का उत्पादन नहीं हो ,तो जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमारी सरकार तमाम चुनौतियों के बीच भी कृषि- पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आपके उत्पादित धान को सरकार क्रय करती है। किसानों को प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता देने के लिए कई योजनाएं हैं। हमारा मकसद कृषि को और मजबूती देना है।

कृषि कार्यों से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में तरह-तरह के कई उद्योग धंधे संचालित हैं। फैक्टरियों की वजह से पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंच रहा है, इससे हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन, कृषि ही एक ऐसा सेक्टर है , जिससे सिर्फ फायदे ही फायदे हैं । खेतों में उपजने वाले अनाजों से पर्यावरण को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज अगर कुपोषण की समस्या बच्चों में तेजी से बढ़ रही है तो इसके पीछे कहीं ना कहीं पौष्टिक भोजन का अभाव और रसायन युक्त तथा नकली सामानों का इस्तेमाल बढ़ना बहुत बड़ा कारण है ।अगर आज हमारे घर में गाय और अन्य पशु संसाधन हो तो हमें शुद्ध और पौष्टिक भोजन मिलेगा, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।

पशुपालकों को बीमा युक्त पशुधन दे रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों- पशुपालकों को अब जो भी पशु धन दिए जा रहे हैं उसका बीमा सरकार करा रही है ताकि, बीमारी अथवा किसी अन्य वजह से अगर पशु की मौत हो जाती है ,तो किसानों को किसी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़े।
दुग्ध और मछली आदि के उत्पादन में राज्य आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहा आगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध, मछली, मीट आदि के उत्पादन में राज्य आत्मनिर्भर बने, इसके लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है । उन्होंने विश्वास जताया कि अगले 5 से 7 वर्षों में झारखंड इनके उत्पादन में ना सिर्फ आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि निर्यात करने में भी सक्षम होगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध संग्रहण कार्य को बढ़ाना देने के लिए सरकार कार्य योजना बना रही है । इसके तहत किसानों और पशुपालकों को दूध हेतु बाजार उपलब्ध कराने के साथ उचित कीमत भी दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें दुग्ध उत्पादन हेतु प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सुरेश बैठा, सचिव अबू बकर सिद्दीक, निदेशक पशुपालन श्रीमती किरण पासी, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ मीनेश शाह और झारखंड मिल्क फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जयदेव विश्वास विशेष रूप से मौजूद थे।

Tags: #Jharkhand Chief Minister# emphasized #on increasing commercial farming #and value addition #of agricultural products .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस  सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज ऑड्रे हाउस, राँची में आयोजित ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ के उद्घाटन अवसर...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार एवं  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज ऑड्रे हाउस परिसर, रांची में आयोजित तीन दिवसीय "सांसद सांस्कृतिक...

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय !

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची /जमशेदपुर :पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) की ताप बिजली घर बोकारो...

बाबूलाल मराण्डी राष्ट्रीय अम्बेडकर अवाॅर्ड से सम्मानित !

बाबूलाल मराण्डी राष्ट्रीय अम्बेडकर अवाॅर्ड से सम्मानित !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची :झारखंड नेता प्रतिपक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।...

भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज  राज्यपाल संतोष गंगवार  से राजभवन में शिष्टाचार भेंट !

भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

राँची :भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर राज्य...

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की !

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (self...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    26 shares
    Share 10 Tweet 7
  • झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने फ्लाईओवर के प्रगति से संबंधित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन रखा !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराए राज्य सरकार: नवीन जायसवाल !

स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराए राज्य सरकार: नवीन जायसवाल !

May 3, 2026
ईशांक सिंह ने झारखंड का नाम किया रोशन : कर्मवीर सिंह !

ईशांक सिंह ने झारखंड का नाम किया रोशन : कर्मवीर सिंह !

May 3, 2026
मजदूर देश और समाज की असली ताकत है -आदित्य साहू !

मजदूर देश और समाज की असली ताकत है -आदित्य साहू !

May 3, 2026
जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

पहाड़ी मंदिर की वर्तमान कमेटी परनियमों को ताख पर रख मंदिर में रखे करोड़ों के स्क्रैप बेचने का आरोप – राकेश सिंहा !

May 3, 2026

Ibutamoren MK 677: Un Potente Ally nel Mondo dello Sport

May 2, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.