रांची :अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन द्वारा रांची के दिगंबर जैन भवन में आयोजित “श्रमिक अधिकार एवं सम्मान सभा” श्रमिक एकता, अधिकार और सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुआ l
इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष आदरणीय आदित्य साहू जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “मजदूर देश और समाज की असली ताकत हैं। उनके अधिकार, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है, और श्रमिकों के सम्मान के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है।”
कार्यक्रम में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने श्रमिकों के अधिकार, उनकी गरिमा, सुरक्षित कार्य वातावरण और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि मजदूर समाज और राष्ट्र की प्रगति की रीढ़ हैं, और उनके अधिकारों की रक्षा तथा सम्मान सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है
ओझा ने कहा हम मजदूर की हक के लिए झारखंड सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं जरूरत पड़ी तो मजदूरों के हक के लिए झारखंड सरकार का घर आओ भी करेंगे एवं जरूर पाली तो सभी मजदूर के लेकर दिल्ली भी जाएंगे मजदूरों के नेता नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात किया जाएगा
इस अवसर पर सभी श्रमिक साथियों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, हम सब मिलकर श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।
श्रमिक सभा को संबोधित करने वाले में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू संजय कुमार जायसवाल वरुण कुमार तिवारी बिंदुल वर्मा रमेश चौबे बाली राय मनोज पासवान परमानंद राय
शुभम कुमार जयसवाल रमेश कुमार, मनोज पासवान, परमानन्द राय, लालू राय, गौरी सरदार, शम्भू साव, दरोगी राय, इतवारी देवी, पुष्पा देवी, नम्रता, पिंकी ओरओं, बलिन्दर यादव, शशि राय, विजय यादव, शोली पासवान, ललित पासवान,दिपक यादव, कारू राय, जवाहिर चौधरी, छोटू साव, दीपक ओरओं












