रांची : राजधानी के आड्रे हाउस में राज स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयुष्मान भव अभियान की ऑनलाइन शुरुआत करेंगी। ऑड्रे हाउस में राज्यपाल क राधाकृष्णन मुख्य अतिथि व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे साथ ही रांची के सांसद संजय सेठ व कांके विधायक समरी लाल मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयुष्मान भव अभियान की ऑनलाइन शुरुआत में रांची के आर्डर हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है इसके तहत आयुष्मान योजना के जुड़े सभी हेल्थ व वैलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेला लगेगा जिसमें मरीज का इलाज होगा साथ ही इससे जुड़े लाभ को का कार्ड भी बनाया जाएगा।