Monday, July 14, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड आदिवासी महोत्सव -2024 भव्य शुभारंभ !

झारखंड आदिवासी महोत्सव -2024 भव्य शुभारंभ !

आदिवासी जीवन दर्शन सभ्यता और संस्कृति को संजोने, संवारने और अलग पहचान दिलाने का एक बेहतर प्रयास .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
11 months ago
in झारखंड, धर्म, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बारिश का मौसम शुरू होते ही राँची शहर में खुले नाले जानलेवा साबित हो रहे हैं !

राँची:बच्चियां,महिलाएं डीजीपी को सीधे तौर पर कर सकती हैं शिकायत !

डॉ. अमन कुमार सिंह बने IMA MSN के सेंट्रल ज़ोन कोऑर्डिनेटर !

आरपीएफ मूरी द्वारा दो मानव तस्करों की गिरफ्तारी और छह नाबालिग लड़कियों की सफल रेस्क्यू !

रांची : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान, रांची में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव- 2024 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्य अतिथि एवं राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष -सह- राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्य में तीसरी बार झारखंड आदिवासी महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। यह सिर्फ एक महोत्सव मात्र नहीं है, बल्कि यह अपनी प्राचीन और समृद्ध जनजातीय सभ्यता- संस्कृति और विरासत को संजोने, संवारने और देश -दुनिया में पहचान दिलाने का एक प्रयास है। आज राज्यभर में हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आदिवासी अपनी सभ्यता और संस्कृति की चमक बिखेर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी महोत्सव आदिवासी जीवन दर्शन और कला-संस्कृति को अलग पहचान देने का एक बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। यहां आयोजित हो रहे आदिवासी महोत्सव में हमें आदिवासियों की कला -संस्कृति, परंपरा, गीत- नृत्य और उनकी वेशभूषा से रूबरू होने का मौका मिल रहा है। जनजातीय सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता है। आदि काल से ही आदिवासियों की सभ्यता -संस्कृति और परंपरा काफी समृद्ध रही है। दुनिया में अलग-अलग हिस्सों में आदिवासी समुदाय वास करते हैं, लेकिन उनके सभ्यता -संस्कृति में कहीं न कहीं एकरूपता देखने को मिलती रहती है। जनजातीय कला- संस्कृति और परंपरा को सुरक्षित करने के साथ समृद्ध करने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणाश्रोत हमेशा बना रहे। झारखंड के आदिवासियों को विरासत में संघर्ष मिला है। यहां के आदिवासियों ने अपनी सभ्यता- संस्कृति और मान-सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। जल- जंगल -जमीन की रक्षा के खातिर लंबा संघर्ष किया। हमें गर्व है अपने उन वीरों पर, जिन्होंने अन्याय, शोषण एवं देश-राज्य के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।झारखंड सदियों से वीरों और शहीदों की धरती रही है। चाहे आजादी के पहले की बात हो या आजादी के बाद अथवा झारखंड अलग राज्य के लिए चली लंबी लड़ाई। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू, भैरव- चांद, फूलो झानो, नीलाम्बर पीताम्बर, तिलका मांझी, शेख भिखारी, बुधु भगत, टाना भगत, निर्मल महतो और विनोद बिहारी महतो जैसे अनेकों वीर हुए हैं, जिन्होंने अन्याय -शोषण, आदिवासी-मूलवासी के हक-अधिकार, और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। अपने इन वीर शहीदों को नमन है। आदिवासियों को बहुत संघर्ष के बाद मुकाम हासिल होता है । इसके लिए उन्हें एक लम्बी लड़ाई लड़नी होती है । ऐसे में आदिवासी समाज कैसे आगे बढ़े, इसके लिए सरकार तो प्रयास कर ही रही है। आपको भी अपनी भूमिका निभानी होगी। आप आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है । हमारी सरकार से जनता को काफी उम्मीदें हैं। हम जन आकांक्षाओं को पूरी ताकत के साथ पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस सिलसिले में सरकार की ओर से अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए राज्य की जनता को सशक्त और स्वावलंबी बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत चुनौतियों के बीच भी राज्य में विकास को नया आयाम देने का कार्य कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य दे सकें। डॉ राम दयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित 12 पुस्तकों का विमोचन किया । वहीं, 257 लोगों के बीच 73 हज़ार 5 सौ 83 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया गया। महोत्सव की शुरुआत में गणमान्यों ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । वहीं, माननीय राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री ने आदिवासी प्रदर्शनी शिविर और आदिवासी चित्रकार शिविर का उद्घाटन और अवलोकन किया।

Tags: #Jharkhand# Tribal #Festival-2024 #Grand Inauguration.
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

लोहरदगा के कुडू में 7.750 किलोग्राम गांजा बरामद !

लोहरदगा के कुडू में 7.750 किलोग्राम गांजा बरामद !

by firstreport desk2
4 hours ago
0

लोहरदगा :लोहरदगा जिले के कुडू थाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे और एक व्यक्ति के घर से...

देवघर में सावन की धूम !

देवघर में सावन की धूम !

by firstreport desk2
4 hours ago
0

देवघर :आज सावन का तीसरा दिन है और 14 जुलाई को पहली सोमवारी होगी। श्रावणी मेले की शुरुआत होते ही...

सावन मास की पवित्र शुरुआत 11 जुलाई से हुईं !

सावन मास की पवित्र शुरुआत 11 जुलाई से हुईं !

by firstreport desk2
4 hours ago
0

राँची : सावन मास की पवित्र शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है और आज 14 जुलाई को सावन की...

चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी !

चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी !

by firstreport desk2
4 hours ago
0

पलामू :पलामू चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी- राधाकृष्ण किशोर विदित हो की माननीय सर्वोच्च...

ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनायेः मुख्य सचिव !

ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनायेः मुख्य सचिव !

by firstreport desk2
4 hours ago
0

रांची :झारखंड सरकार अपना पूरा काम डिजिटल तरीके से करने की ओर कदम बढ़ा रही है। सरकार का आइटी डिपार्टमेंट...

JMM का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) हैक हो गया है !

JMM का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) हैक हो गया है !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची : झारखण्ड में सत्ताधारी दल झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' (पहले ट्विटर) हैक हो...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड- 64 पुलिस इंस्पेक्टर डीएसपी में हुए प्रोन्नत !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड राज्यपाल ने ‘राँची कैंसर समिट–2025’ का उद्घाटन किया !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मुख्यालय तथा बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • BDO निशा कुमारी पर अबुआ आवास योजना के तहत सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच होगी !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • चिराग पासवान को मिली बम से उड़ाने की धमकी !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

ओ0 बी0 सी0 एकता अधिकार मंच ने आयोग के अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी !

ओ0 बी0 सी0 एकता अधिकार मंच ने आयोग के अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी !

July 14, 2025
सरयू राय ने तारापुर में कराया रुद्राभिषेक !

सरयू राय ने तारापुर में कराया रुद्राभिषेक !

July 14, 2025
मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के श्राद्ध में पहुंचीं कल्पना सोरेन !

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के श्राद्ध में पहुंचीं कल्पना सोरेन !

July 14, 2025
सऊदी अरब में हादसे में मृत धनंजय महतो का पार्थिव शरीर स्वदेश आया !

सऊदी अरब में हादसे में मृत धनंजय महतो का पार्थिव शरीर स्वदेश आया !

July 14, 2025
बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

July 14, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.