रांची :रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के मुरी में कुएं की मिट्टी धंसने से 5 लोगों की हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुंए में 5 लोगों की मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है।
परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 17, 2023
गौरतलब है कि कुएं में बैल गिर गया था जिसे बचाने सात लोग कुएं में उतरे थे। इसमें अबतक पांच लोगों की मौत जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।बैल के कुएं में गिरने के बाद चार लोग कुएं में उतरे थे जबकि तीन लोग कुएं के बाहर रस्सी से उन्हें उतरने में मदद कर रहे थे। रश की वजह से नर्म हो चुकी मिट्टी अचानक धंस गई और सात लोग उसमें दब गये। ग्रामीणों की मदद से 2 लोगों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन पांच लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी। सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने बताया कि सात लोग मिट्टी में दबे थे जिनमें से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मृतकों में से केवल 1 का शव अब तक बाहर निकाले जाने की सूचना है। मृतकों का शव कुएं में 40 फीट नीचे दबा है। लगातार राहत बचाव कार्य जारी है.