रांची : राजधानी के लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इससे मरीजों को होगा फायदा तथा बढेंगी सुविधाएँ . रांची में स्थित रिम्स में जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट हो सकेगा इसके लिए मशीनें भी आ गयी हैं। रिम्स के स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया है। इसके लिए दूसरे चरण का प्रयास तेज हो गया है। रिम्स में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, सुपर स्पेशियलिटी विंग के अतिरिक्त अलावा प्रशिक्षित एनिस्थिसिया विभाग के चिकित्सक हैं। इसलिए रिम्स में किडनी ट्रांसप्लांट को अनुमति मिलने के बाद शुरू किया जा सकता है। इसके साथ ही फ्रोलॉजी विभाग में 25 बेड का डायलिसिस यूनिट भी बनाया जा रहा है। 25 बेड के इस विंग में नेफ्रो प्लस की मदद ली जा रही है। जानकारी के अनुसार लगभग एक महीने के बाद यह विंग मरीजों के लिए तैयार हो जायेगा। नए विंग के निर्माण कार्य की तैयारियां ज़ोरों पर है, फिलहाल आंतरिक व्यवस्था निर्माण चल रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ !
राँची :में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान...