रांची : ईडी ने जमीन से जुड़े मामले में पूछताछ झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजा है. ईडी ने 14अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है. सूत्रों के मुताबिक रांची के बरियातू स्थित एक जमीन के प्लाट मामले में सीएम से पूछताछ के लिए समन जारी किया है .ईडी के राँची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है। पूर्व में भी ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन से 18 नवंबर 2022 को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाकात !
लंदन/रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम सरकार की संसदीय अवर सचिव (समानता एवं इंडो-पैसिफ़िक मामलों की मंत्री) सीमा मल्होत्रा...












