लातेहार : पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की गिरफ्तार अपराधियों में रूपेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद गंझू, बादल गंझू, सुनील यादव और राजगीर गंझू शामिल हैं। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातु थाना क्षेत्र के मनातु रेलवे स्टेशन के पास जंगल में करीब सात अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, लेवी के 28 हजार रुपये, मजूदरों से लूटा हुआ मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।











