रांची :कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “ शिवाला सेवा समिति” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सोरेन को 05 मई 2026 से 11 मई 2026 तक सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान, रांची में आयोजित होने वाली “ शिव महापुराण कथा” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार, सनद कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।











