रांची :Budha Birsa Association of Pediatric Surgeons (BBAPS) द्वारा द्वितीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 27 एवं 28 फरवरी को रिम्स, रांची में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन के संबंध में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक एवं शिशु शल्य चिकित्सक प्रो (डॉ.) हिरेंद्र बिरुआ ने कहा कि, “यह झारखंड के लिए गर्व का विषय है कि राज्य में पहली बार शिशु शल्य चिकित्सा (पीडियाट्रिक सर्जरी) पर इस स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। BBAPS, बिहार और झारखंड के पीडियाट्रिक सर्जनों का संयुक्त संगठन है तथा 27 और 28 फरवरी को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त शिशु शल्य चिकित्सक भाग लेंगे।”
सम्मेलन के आयोजन सचिव और रिम्स शिशु शल्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक रंजन ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में केवल बिहार और झारखंड ही नहीं, बल्कि कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, गुरुग्राम, पांडिचेरी, विभिन्न एम्स सहित देश के अन्य हिस्सों से प्रतिष्ठित शिशु शल्य चिकित्सक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि, “लगभग 60–70 प्रतिनिधि दूसरे राज्यों से इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं| इस दो दिवसीय सम्मेलन के माध्यम से राज्य के चिकित्सकों को देश के अग्रणी विशेषज्ञों से सीधे संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। नई तकनीकों, आधुनिक उपकरणों, रोबोटिक सर्जरी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर चर्चा से झारखंड में चिकित्सा सेवाओं के आधुनिकीकरण को गति मिलेगी।”
डॉ. अभिषेक ने कहा कि, “ज्ञान के आदान-प्रदान से नई सोच और पीडियाट्रिक सर्जरी के भविष्य को नई दिशा प्राप्त होगी| इस प्रकार के वैज्ञानिक सम्मेलनों से न केवल विशेषज्ञों का कौशल उन्नत होता है, बल्कि युवा चिकित्सकों को प्रेरणा मिलती है और राज्य में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार होता है।”
विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों की शल्य चिकित्सा वयस्कों से पूर्णतः भिन्न होती है और इसके लिए विशेष प्रशिक्षण, उपकरण एवं अनुभव की आवश्यकता होती है। यदि राज्य में अधिक प्रशिक्षित शिशु शल्य चिकित्सक उपलब्ध होंगे तो गंभीर बीमारियों का उपचार स्थानीय स्तर पर ही संभव होगा, जिससे बड़े महानगरों की ओर रेफरल और आर्थिक बोझ दोनों में कमी आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा।
आज के प्रेस वार्ता में रिम्स शिशु शल्य विभाग से डॉ श्याम सुन्दर साहू, डॉ अभिषके कुमार सिंह, अंकुर हॉस्पिटल से डॉ जैनेन्द्र कुमार और रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल से डॉ इमरान भी उपस्थित रहें|
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु विशेष प्रशिक्षण का आयोजन !
रांची :राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा के निर्देशानुसार, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और...











