Saturday, May 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

लड़कियों माध्यमिक शिक्षा पूरी करती हैं, तो इससे न केवल उनका जीवन बदलता है बल्कि परिवार, समाज और पूरे राज्य के विकास को भी मजबूती मिलती है .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा में जेंडर रेस्पॉन्सिव सेकेंडरी एजुकेशन” को सशक्त बनाने के विषय पर एक राउंडटेबल चर्चा का आयोजन किया। इस बैठक में राज्य में किशोरियों के लिए माध्यमिक शिक्षा तक पहुँच, निरंतरता और गुणवत्ता को बेहतर बनाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।राउंडटेबल बैठक में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के 35 से अधिक विधायकों के अलावा यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ. कनीनिका मित्र, यूनिसेफ की कम्युनिकेशन, एडवोकेसी एवं पार्टनरशिप स्पेशलिस्ट आस्था अलंग तथा यूनिसेफ की शिक्षा विशेषज्ञ पारुल शर्मा ने भाग लिया।इस राउंडटेबल बैठक का उद्देश्य झारखंड में बालिकाओं की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर तक शिक्षा को जारी रखने में आ रही बाधाओं को चिन्हित करना तथा मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए आवश्यक नीतिगत और निवेश संबंधी प्राथमिकताओं पर चर्चा करना था।इस अवसर पर अपने संबोधन में झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘बालिकाओं की शिक्षा झारखंड की प्रगति का आधार है। जब लड़कियों माध्यमिक शिक्षा पूरी करती हैं, तो इससे न केवल उनका जीवन बदलता है बल्कि परिवार, समाज और पूरे राज्य के विकास को भी मजबूती मिलती है।”उन्होंने आगे कहा, ‘एक जनप्रतिनिधि के रूप में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण है। हम ऐसी नीतियों और पहलों को बढ़ावा दें जो बालिकाओं की शिक्षा को समर्थन दें। अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों को सुदृढ बनाना, समुदाय को बालिकाओं की शिक्षा के प्रति जागरूक करना और शिक्षा तक पहुँच, सुरक्षा तथा गुणवत्ता में सुधार के प्रयासों को सहयोग और समर्थन देना हमारी साझा जिम्मेदारी है। हमें मिलकर ऐसा वातावरण बनाना होगा जहाँ हर लड़की अपनी शिक्षा को जारी रख सके और अपने लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके।”इस अवसर पर बोलते हुए यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख, डॉ. कनीनिका मित्र ने बालिकाओं की शिक्षा में निवेश के महत्व एवं प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘बालिकाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा में निवेश किसी भी समाज के लिए सबसे प्रभावशाली निवेशों में से एक है। इससे सशक्त समुदाय का निर्माण होता है। जेंडर रेस्पॉन्सिय शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए मजबूत साझेदारी और निवेश आवश्यक हैं, ताकि हर लड़की अपनी शिक्षा पूरी कर सके और आगे बढ़ सके।”उन्होंने आगे कहा, “यूनिसेफ झारखंड, सरकार और अन्य साडोदारों के साथ मिलकर समान और समावेशी शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड सरकार के साथ साझेदारी तथा तकनीकी सहयोग के माध्यम से हमारा प्रयास है कि किशोरियों को, विशेष रूप से कमजोर समुदायों की किशोरियों एवं लड़कियों को सुरक्षित, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने तथा आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।”विधानसभा तथा जनप्रतिनिधियों के साथ साझेदारी एवं सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यूनिसेफ की कम्युनिकेशन, एडवोकेसी एवं पार्टनरशिप स्पेशलिस्ट, सुश्री आस्था अलंग ने कहा, ‘किशोरियों के लिए सुरक्षित, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीति निर्माताओं, शिक्षकों, समुदायों औरसाझेदारों के बीच समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। इस प्रकार के संवाद, विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाकर समाधान खोजने का अवसर देते हैं। आज का यह संवाद कार्यकम झारखंड में लड़कियों की शिक्षा को जारी रखने आ रही बाधाओं को दूर करने और बालिका शिक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।बालिका शिक्षा को लेकर अपनी तकनीकी प्रस्तुति के दौरान यूनिसेफ झारखंड की एजुकेशन स्पेशलिस्ट, पारुल शर्मा ने राज्य में माध्यमिक शिक्षा की वर्तमान स्थिति और प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नामांकन में सुधार के बावजूद लडकियों के लिए शिक्षा की निरंतरता, उच्च माध्यमिक स्तर तक पढ़ाई को जारी रखने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने जैसी चुनौतियाँ अभी भी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों की संख्या बढ़ाना, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना, पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं में सुधार करना तथा करियर मार्गदर्शन और मानसिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि छात्राएं न केवल विद्यालय में नामांकित हों, बल्कि अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।राउंडटेबल के दौरान माननीय विधायकों ने किशोरियों के सामने आने वाली चुनौतियों जैसे घर से विद्यालयों की दूरी, सामाजिक मान्यताएँ, सुरक्षा संबंधी चिंताएँ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संसाधनों की कमी जैसे विषय पर अपने विचार और सुझाव साझा किए।चर्चा में यह रेखांकित किया गया कि माध्यमिक विद्यालयों में अधिक निवेश, आधारभूत ढाँचा को बेहतर बनाने, शिक्षकों की नियुक्ति, करियर मार्गदर्शन और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देकर यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि झारखंड की हर लड़की और बालिका अपनी शिक्षा को जारी रख सके और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सके।

 

 

ये भीपढ़िये

झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए !

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय !

बाबूलाल मराण्डी राष्ट्रीय अम्बेडकर अवाॅर्ड से सम्मानित !

 

 

 

Tags: #Education #girls # very important # progress # state
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज  राज्यपाल संतोष गंगवार  से राजभवन में शिष्टाचार भेंट !

भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट !

by firstreport desk2
3 hours ago
0

राँची :भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर राज्य...

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की !

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (self...

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के भाजपा सदैव संकल्पित : आदित्य साहू !

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के भाजपा सदैव संकल्पित : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जैक बोर्ड परीक्षा में झारखंड टॉपर करने वाले एक और छात्र सन्नी कुमार...

बिहार सीएम बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष...

10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड के डिजिटल नवाचारों पर मिला पुरस्कार !

10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड के डिजिटल नवाचारों पर मिला पुरस्कार !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची/चंडीगढ़ : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चंडीगढ़ में 30 अप्रैल से 1 मई, 2026 तक आयोजित...

JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त !

JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

May 2, 2026
झारखंड सरकार  के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

May 2, 2026
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

May 2, 2026
अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की जांच प्रक्रिया पर उठाया सवाल !

May 2, 2026
झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस  सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

May 2, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.