Monday, April 27, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के मुख्यमंत्री गढ़वा में 1255 योजनाओं उद्घाटन लाभुकों के बीच 7 करोड़ 49 लाख 63 हज़ार 745 रुपए की बांटी परिसंपत्तियां !

झारखंड के मुख्यमंत्री गढ़वा में 1255 योजनाओं उद्घाटन लाभुकों के बीच 7 करोड़ 49 लाख 63 हज़ार 745 रुपए की बांटी परिसंपत्तियां !

आप दूसरों के लिए मजदूरी नहीं करें बल्कि अपना काम करें , सरकार मदद को तैयार .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in गढ़वा, झारखंड, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
8
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

रेलवे सुरक्षा बल बानो एवं अपराध शाखा रांची द्वारा टिकट दलाल की गिरफ्तारी !

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेराल प्रखंड में ” आपकी योजना -आपकी सरकार – आपके द्वार” के तीसरे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं। मैं सभी शिविरों में तो नहीं जा सकता हूं, लेकिन कुछ शिविरों में शामिल हो रहा हूं। इन शिविरों में पहुंच कर मैं यह देखने का प्रयास कर रहा हूं कि सरकार ने आपके लिए जो योजनाएं बनाई है, उसका लाभ वास्तव में आपको मिल रहा है या नहीं। योजनाएं धरातल पर उतरे, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार काम कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कई योजनाएं चल रही हैं और हर योजना अपने आप में खास है। ग्रामीण और शहरी पृष्ठभूमि में रहने वालों के लिए अलग-अलग योजनाएं हैं। हमारे राज्य की 80 प्रतिशत जनता गांवों में रहती है । ऐसे में किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। इन योजनाओं का मकसद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। जब गांव मजबूत होगा तो हमारा राज्य भी मजबूत बनेगा, इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है। झारखंड युवावस्था में प्रवेश कर चुका है। इस राज्य के बने 23 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन पिछले दो दशकों के दौरान यह राज्य हमेशा विकास को लेकर हाशिये पर रहा। झारखंड राज्य कैसे आगे बढ़े, इसकी चिंता किसी ने नहीं की। लेकिन, हमारी सरकार झारखंड के नवनिर्माण के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। योजनाएं धरातल पर कैसे उतरे, इसी प्रतिबद्धता के साथ हमारी सरकार काम कर रही है। राज्य अपनी पैरों पर कैसे खड़ा हो? अव्वल राज्यों की श्रेणी में झारखंड कैसे शामिल हो? इसके लिए हम बेहतर कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। सरकार हर किसी को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू किया है। अब सभी बुजुर्ग , विधवा और दिव्यांग को पेंशन मिल रहा है। अब पेंशन के लिए विधवाओं और दिव्यांगों के लिए कोई उम्र सीमा की बाध्यता नहीं है। 5 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को भी पेंशन दे रहे हैं। राज्य के बच्चों को अब पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी होगी। गरीब बच्चों को भी अब अच्छी और बेहतर शिक्षा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बच्चियों के लिए किशोरी बाई सावित्री फूले योजना है। बच्चों को परीक्षाओं की तैयारियों से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण दिया जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए आपको कोई गारंटी नहीं देनी होगी। सरकार आपकी गारंटर बनेगी। सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। वहीं, जो स्वरोजगार करना चाहते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है। आप इस योजना के लिए आवेदन दें। आपको व्यवसाय के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाएगी। मेरा आपसे कहना है कि आप दूसरों के लिए मजदूरी नहीं करें, बल्कि अपना काम करें और दूसरों को भी रोजगार दें। मैंने पहले ही निर्देश दिया था कि ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रमों में आने वाले हर लाभुक को एक फलदार पौधा दिया जाय। आज मुझे बहुत खुशी है कि यहां आयोजित शिविर में लोगों के बीच लगभग 5000 फलदार पौधे वितरित किये गए। पौधा लगाने की जिम्मेवारी किसी एक व्यक्ति को नहीं दी जाए, बल्कि हर किसी को यह जिम्मा मिलना चाहिए। हम जितना ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे, वह पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से तो अच्छा होगा ही, साथ मे आपकी आमदनी का एक बेहतर जरिया भी बनेगा। गढ़वा का बूढ़ा पहाड़ इलाका कभी आतंक और दहशत का पर्याय था। उग्रवादियों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में कर रखा था। यहां लोग भय के साए में जीते थे। लेकिन, हमारी सरकार के प्रयासों से यह इलाका उग्रवाद मुक्त हो चुका है। मैं स्वयं बूढ़ा पहाड़ पहुंचकर लोगों के साथ मिल बैठ कर उनके दुःख-दर्द और परेशानियां को साझा किया। आज यहां लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रहा है। पूरे इलाके में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास की लंबी लकीर खीची जा रही है । हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है । किसान पाठशाला खोले जा रहे हैं। यहां किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। वहीं, 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड जारी कर गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके माध्यम से ग्रामीणों को मजबूत और सशक्त बना रहे हैं।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 99 करोड़ 96 लाख 89 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित 1146 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 109 योजनाओं की आधारशिला रखी । इन योजनाओं पर कुल 111 करोड़ 39 लाख 73 हज़ार 562 रुपए ख़र्च होंगें। इस तरह 211 करोड़ 36 लाख 62 हज़ार 562 रुपए की लागत वाली 1255 योजनाओं का तोहफा गढ़वा वासियों को मिला। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच 7 करोड़ 49 लाख 63 हज़ार 745 रुपए की परिसंपत्ति प्रदान कर उनके सशक्तिकरण और स्वावलंबी बनने का राह प्रशस्त किया।

Tags: #Chief Minister # Jharkhand# inaugurated #1255 schemes# Garhwa .
Share3Tweet2SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में मन की बात  को सुना !

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में मन की बात को सुना !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची :झारखंड भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरमू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंत्री संजय प्र यादव से शिष्टाचार भेंट !

वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंत्री संजय प्र यादव से शिष्टाचार भेंट !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची :झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ राजद नेता पूर्व विधायक गौतम सागर राणा एवं प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश...

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र...

न्यायिक अकादमी में कोलोकीयम का आयोजन !

न्यायिक अकादमी में कोलोकीयम का आयोजन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों, विशेषकर झारखंड में डायन प्रथा (विच हंटिंग) जैसी गंभीर सामाजिक समस्या पर केंद्रित एक...

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ –  शिल्पी नेहा तिर्की !

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ – शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी...

25 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस !

25 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची:- शनिवार 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आईपीएच सभागार में वेक्टर जनित रोग के उन्मूलन के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • देश में किसी भी परिस्थिति में सदैव महिलाओं के साथ कांग्रेस 2029 में कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी – रितु चौधरी ,कांग्रेस प्रवक्ता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7

अभी अभी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

April 26, 2026
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

April 26, 2026
लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

April 26, 2026
झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

April 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

April 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.