गढ़वा: विश्रामपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य माँ बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। वे माँ बहनों की परेशानियों को समझते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ग़रीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया जबकि घोषणावीर हेमंत ने एक लाख अतिरिक्त तो क्या मोदी जी द्वारा भेजे जा रहे पैसों का भी बंदरबाँट कर दिया। प्रधानमंत्री जी ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने गैस कनेक्शन के साथ साथ गैस पर सब्सिडी भी दिया। जबकि 75 लाख बहनों को नया कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया जबकि राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र से चलने वाला एक रुपया का पंद्रह पैसे पहुँचता था। जबकि मोदी जी के कार्यकाल में लाभूकों को पूरा पैसा सीधे खाते में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। चार करोड़ से ज़्यादा को आवास योजना का लाभ मिला। किसानों को सीधे लाभ पहुँच रहा है। जबकि हेमंत सरकार की लापरवाही के कारण पलामू के किसानों को फसल बीमा का पैसा अब तक नहीं मिला है। झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण, दुष्कर्म हो रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ हैं। आम आदमी डरा हुआ है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। उन्होंने कहा कि कोयला बालू पत्थर ज़मीन की लूट मची है। उन्होंने कहा कि अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की लापरवाही से झारखंड में आयुष्मान योजना का हाल बेहाल है। ग़रीब स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं। भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने पर अधिकारी घर घर जाकर राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनायेंगे। हेमंत सोरेन ने दुमका से लेकर राँची तक 108 ज़मीन का प्लॉट लिया है। ग़रीबों आदिवासियों की ज़मीन ख़रीद कर वे प्रदेश के सबसे बड़े महाजन बन गए हैं। जबकि ज़मीन नहीं ख़रीदने की झूठे बयानबाज़ी कर रहे हैं। राँची के बरियातु में महँगे महँगे ज़मीन की ख़रीद किया है। उन्होंने कहा कि जब लूट नहीं मचाया है फिर हेमंत डर क्यों रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी ने पाँच बार नोटिस किया जबकि हेमंत भागे फिर रहे हैं। हेमंत लुटेरे हैं इसलिए जेल जाने से डर रहे है। उन्होंने कहा कि चोरी किया है तो होटवार जेल जाना ही होगा। जेल भी मैंने ही बनाया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी महिला गाँव ग़रीब किसान मज़दूर की चिंता करते हैं जबकि हेमंत को द्लाल, बिचौलियों और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की चिंता है। उन्होंने कहा कि झारखंड को भ्रष्टाचारियों से बचाना है,