रांची : रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के एनाटोमी विभाग में 2023 बैच के विद्यार्थियों को शव शपथ दिलाई गई। छात्रों ने शवों का सम्मान करने परिवार के प्रति आभार तथा प्राप्त ज्ञान से समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। सब शपथ विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने छात्रों को दिलाई।
शपथ के दौरान रिम्स के प्रोफेसरों ने इस कार्य की महत्ता को बताया जिसमें रिम्स निदेशक डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता ने इसके महत्व के विषय में बताते हुए कहा की देह गुरु समान है क्योंकि इनके जरिए ही मेडिकल के छात्रों को शिक्षा का अवसर मिलता है। साथ ही डीन प्रोफेसर डॉक्टर विद्यापति ने कहा पढ़ाई के लिए देह दान करने वाले लोग महान है तथा चिकित्सा शिक्षा को किसी भी शाखा का आधार, एवम शव विच्छेदन और शरीर रचना विज्ञान का ज्ञान है। इसके अलावा प्रोफेसर डॉक्टर ए के दुबे ने मानव शरीर की पूजा कर शपथ लेने के बारे में बताया कि डॉक्टरों के लिए मानव शरीर को ही पहला शिक्षक माना जाता है इसलिए पूजा कर शपथ ली जाती है।
अब तक कितने लोग इस कार्य का हिस्सा बने :
राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में देहदान के संकल्प पत्र पर 50 लोग जुड़ चुके हैं। साथ ही एनाटोमी विभाग के छात्रों को पढ़ाई के लिए 7 देह प्राप्त हो चुके हैं।