Friday, May 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » प्रथम लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन और रोमांचक फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ !

प्रथम लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन और रोमांचक फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ !

खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in खेल, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रथम लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता  का भव्य उद्घाटन और रोमांचक फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि मंत्री ने सौंपी प्रसंस्करण इकाइयाँ !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात !

रांची :जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में रांची, बरियातू स्थित सीएम एक्सीलेंस स्कूल के मैदान में एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब ‘प्रथम लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन और रोमांचक फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ।
खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया
खेल, अनुशासन, सौहार्द और नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में जिले भर से आए नन्हें फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज उपस्थित रहे, जिनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को उत्साहित कर दिया। साथ ही कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, खेल शिक्षक, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
खेलों से राष्ट्र निर्माण की ओर एक कदम
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के खेल मैदान में दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया
ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का निर्माण करती हैं
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक राँची, बादल राज ने उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा “ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का निर्माण करती हैं। खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। ‘लिटिल चैम्प’ जैसे आयोजन हमारे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों की ओर अग्रसर करते हैं।”
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शिक्षा विभाग भविष्य में ऐसे आयोजन को और अधिक व्यापक स्वरूप देगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
विभिन्न प्रखंडों से चयनित कुल 10 टीमों ने भाग लिया
इस प्रतियोगिता में रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिनमें प्रत्येक टीम में 12 वर्ष या उससे कम आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता लीग और नॉकआउट फॉर्मेट में आयोजित की गई थी।
टीमों के बीच खेले गए प्रत्येक मैच में खेल भावना की पराकाष्ठा देखने को मिली। बच्चों की उत्साहपूर्ण दौड़, पासिंग, गोल बचाव और स्ट्राइकिंग कौशल ने दर्शकों को तालियाँ बजाने पर विवश कर दिया।
फाइनल मुकाबले के बाद एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री बादल राज ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए।
झारखंड के युवा आने वाले समय में भारत को गौरव दिलाएंगे
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “आज के ये खिलाड़ी ही कल के अंतरराष्ट्रीय सितारे हैं। इनकी मेहनत, लगन और जुनून को देखकर यह विश्वास होता है कि झारखंड के युवा आने वाले समय में भारत को गौरव दिलाएंगे।”
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल एक खेल आयोजन था, बल्कि इसके पीछे एक गहन सामाजिक उद्देश्य भी निहित था। सभी वर्गों और क्षेत्रों के बच्चों को समान अवसर प्रदान करना। ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच देना, शिक्षा के साथ खेल को जोड़कर समग्र विकास की दिशा में अग्रसर होना इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य था।
इस सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से गठित आयोजन समिति में शिक्षकगण, रांची जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं विभिन्न स्कूलों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विजेता टीम के खिलाड़ियों की आंखों में चमक और हारने वाली टीमों की आंखों में अगले वर्ष फिर से विजेता बनने की दृढ़ता स्पष्ट दिखाई दी। यह प्रतियोगिता एक उदाहरण बन गई कि किस प्रकार शिक्षा संस्थान खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मबल, अनुशासन, सहयोग और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों का समावेश कर सकते हैं।
परिणाम ;
राजकीय मिडिल स्कूल बरौदी बुढ़मू बनाम राजकीय उत्क्रमित् मध्य विद्यालय चान्हो को 2- 1 से हराया
सुब्रतो कप फाइनल मैच परिणाम (U-15 वर्ग)
रांची सदर बनाम तमाड़
रांची सदर ने तमाड़ को 4 – 0 से हराया।
बालक सुब्रतो कप U-17 मैच विवरण
मैच नं. 1
रांची सदर बनाम ओरमांझी
रांची सदर ने 2 – 0 से जीत दर्ज की।
मैच नं. 2
बुंडू बनाम इटकी
बुंडू ने 1 – 0 से जीत दर्ज की।
मैच नं. 3
बेडो बनाम राहे सोनाहातू
बेड़ोंने 1 – 0 से जीत दर्ज की।
मैच नं. 4
रांची सदर बनाम सिल्ली
रांची सदर ने 4 – 0 से जीत दर्ज की।
मैच नं. 5
बुंडू बनाम नगड़ी
बुंडू ने 2 – 0 से जीत दर्ज की।
मैच नं. 6
मांडर बनाम खलारी
मांडर ने 1 – 0 से जीत दर्ज की
मैच नं. 7
रांची सदर बनाम बेडो
रांची सदर ने 3 – 0 से जीत दर्ज की।
मैच नं. 8
मांडर बनाम बुंडू
मांडर ने 2 – 0 से जीत दर्ज की।
मैच नं. 9 (पहला सेमीफाइनल)
मांडर बनाम रांची सदर
मैच ड्रॉ रहा, इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में रांची सदर ने 5-4 से जीत दर्ज की।

Tags: #The grand inauguration #thrilling final match# of the first Little Champ #Football Competition #concluded .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची :झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो को सोशल...

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची :कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड डेफ(बधिर) क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं...

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महंगाई पर सत्तारूढ़ दल झामुमो के आंदोलन को राजनीतिक नौटंकी बतलाया है। उन्होंने...

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : एनटीईपी कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सदर ट्यू के द्वारा कोकर क्षेत्र के तिरिल बस्ती में 100 डेज...

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलामू: पलामू जिला में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते...

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर 10000 करोड़ के ट्रेजरी स्कैम को सुनियोजित तरीके से...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • खेलो झारखंड एवं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता संघो के साथ बैठक !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • 2023 वर्ल्ड कप : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पचवां वर्ल्ड कप!

    6 shares
    Share 2 Tweet 2

अभी अभी

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

May 8, 2026
झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

May 8, 2026
झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

May 8, 2026
दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

May 8, 2026
राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

May 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.