रांची : एनटीईपी कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सदर ट्यू के द्वारा कोकर क्षेत्र के तिरिल बस्ती में 100 डेज टीबी कैंपेन के तहत टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें 60 लोगों का एक्स-रे किया गया । Male 24 and Female 36 जिसमें
एक्स-रे पॉजिटिव पाए जाने वाले उन सभी को आगे की प्रक्रिया के लिए दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान कई लोगों को बलगम जांच के लिए कंटेनर भी दिया गया। इस टीबी स्क्रीनिंग कैंप में मुख्य रूप से यहां डॉ रंजन कुमार, डॉ हरेंद्र कुमार, पीएचएम सैयद तबरेज, वार्ड 10 की पार्षद संगीता देवी, अर्जुन यादव, ANM, महिला आरोग्य समिति की रेशमी कुमारी, सुनीता कुमारी एवं STS संतोष कुमार, हेल्थ विजिटर कामेश्वर मोनी कुमारी, रीना कुमारी, गिरधारी बड़ाइक और यहां की सभी सहिया दीदी एवं सहिया साथी का काफी अच्छा योगदान रहा। स्क्रीनिंग के दौरान सदर ट्यू के एसटीएस संतोष कुमार ने उपस्थित सभी लोगों का टीबी रोग के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दी।










