पलामू: पलामू जिला में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में पहले तो उसके घर के सामने से उसका अपहरण किया फिर बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल मे फेक दिया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। लेकिन घटना के 11 दिन बीत जकने के बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नही किया है।
आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश महामंत्री, भाजपा, झारखंड अमर कुमार बाउरी, डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष पलामू अमित तिवारी, भजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुइंया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान अमर कुमार बाउरी ने परिजनों को न्याय हेतु हर संभव लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के माध्यम से जिला प्रशासन और सरकार पर अपराधियों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलवाने के काम करेगी।
बता दें कि मृतक रेड़मा निवासी विनीत तिवारी के परिजनों को सबसे पहले अपहरण की खबर मिली थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में परिजनों ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने पलामू के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद फिर हत्या की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई।










