Tuesday, May 5, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की !

नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन पर ब्रेक लगाते हुए इनकी खरीद-बिक्री करने वालों से सख्ती से निपटें .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखण्ड में प्री-मॉनसून की गतिविधियां अब तेज होती दिख रही है !

एक परिवार गोड्डा में बड़े हादसे का शिकार हो गया !

हाईजेनिक फिश मार्केट एवं फिश फीड मिल का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया औचक निरीक्षण !

भाजपा का सवाल: अभियंताओं को धमकाने वाला बबलू मिश्रा कौन है? हो उच्चस्तरीय जांच !

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अधिकारियों के साथ राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण को लेकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय भूमिका में रहे। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार से कोई कोताही न बरती जाए । बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य के भीतर कानून व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को चिन्हित कर उन मामलों की नियमित मानीटरिंग की जाय।
लापता बच्चों और महिलाओं के मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में लापता बच्चों और महिलाओं से संबंधित मामलों को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि लापता बच्चों एवं महिलाओं के जितने भी मामले हैं उन पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए लापता बच्चों और महिलाओं की सुरक्षित रिकवरी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आम जनों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन पर ब्रेक लगाएं
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि नशीले पदार्थों के आदान-प्रदान के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ मुहिम चला कर उनके सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) पर अविलंब रोक लगाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन जगहों को अवश्य चिन्हित करें जहां पर नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री होती है। जो अपराधी नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़े हैं उन पर शख्स कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्कूल, कॉलेज एवं वैसे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों वाले संस्थान जहां पर अधिक संख्या में युवा वर्ग की भीड़ होती है वैसे जगहों पर नशीले पदार्थ सप्लायरों पर पैनी नजर रखी जाए।
अफीम की खेती से पर रोक लगे
बैठक में मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर अफीम की खेती को हर हाल में रोका जाना चाहिए। उन्होंने खूंटी, चतरा एवं रांची जिले में विशेष तत्परता बरतें जाने का निदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अफीम की खेती के खिलाफ निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए आम लोगों को भी जागरूक किया जाए ।
पुलिस अधिकारी आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निर्देश दिया कि जिलों में पदस्थापित एसपी, डीएसपी एवं प्रभारी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आम जनता के साथ निरंतर संवाद करते रहें तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन समस्याओं का त्वरित गति से निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का भी आवश्यक दौरा करें और वहां आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान निकालें। ग्रामीण क्षेत्र का औचक निरीक्षण होने से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और ज्यादा बढ़ेगा।
संगठित अपराधों पर हर हाल में रोक लगाएं
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर संगठित अपराध के मामले में सख्ती से निपटा जाना चाहिए। राज्य सरकार संगठित अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी सुविधा और व्यवस्था प्रदान कर रही है।
भू-माफियाओं को किसी भी प्रकार का संरक्षण न मिले यह सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि शहरी क्षेत्र से सटे इलाकों के प्रभारी अधिकारियों को भूमि संबंधित विवादों से निपटने समय अत्यंत सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस अधिकारी की ओर से किसी भी कीमत पर भू-माफिया को कोई संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में अक्सर शहरों से सटे क्षेत्रों में भूमि संबंधित अपराधों की खबरें देखने और सुनने को मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवाद संबंधित मामलों पर पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हिरासत के दौरान किसी भी प्रकार की यातना या मृत्यु की घटनाओं को सरकार पूरी गंभीरता से लेगी। अतः हरेक स्तर पर संवेदनशील होने की जरूरत है।
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित सभी जोनल आईजी, रेंज डीआईजी तथा सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Tags: #Chief Minister #Hemant Soren# held a high-level #meeting #with officials #through video conferencing.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

ब्रिजफोर्ड स्कूल में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन एवं मेधा सम्मान समारोह संपन्न !

ब्रिजफोर्ड स्कूल में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन एवं मेधा सम्मान समारोह संपन्न !

by firstreport desk2
2 hours ago
0

राँची : तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल में आज एक भव्य समारोह के दौरान अत्याधुनिक AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन...

असम की महान जनता को जोहार एवं हृदय से आभार -हेमंत सोरेन !

असम की महान जनता को जोहार एवं हृदय से आभार -हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

रांची :असम की महान जनता को जोहार एवं हृदय से आभार। बहुत ही सीमित समय और संसाधन में जो कुछ...

डेढ़ लाख शिक्षामित्र परिवारों को संभाला हमारी सरकार ने: मुख्यमंत्री !

डेढ़ लाख शिक्षामित्र परिवारों को संभाला हमारी सरकार ने: मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

गोरखपुर :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 से पहले की सरकारों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछली...

सरना धर्म कोड का कॉलम जनगणना-2027 में शामिल करें केन्द्र सरकार- केशव महतो कमलेश !

सरना धर्म कोड का कॉलम जनगणना-2027 में शामिल करें केन्द्र सरकार- केशव महतो कमलेश !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं झारखंड के राज्यपाल को पत्र...

झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ो नेताओं की सदस्यता दिलाई !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची :झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं वित्त मंत्री डॉ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगी मुहर -आदित्य साहू !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगी मुहर -आदित्य साहू !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • खेलो झारखंड एवं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता संघो के साथ बैठक !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67

अभी अभी

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन !

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन !

May 5, 2026
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की कारकेड में शामिल !

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की कारकेड में शामिल !

May 5, 2026
दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

राज्य में वज्रपात, आंधी तूफान / तेज वर्षा से 12 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक !

May 5, 2026
गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट !

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट !

May 5, 2026
सीएम योगी के सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा, घायलों के इलाज में न हो लापरवाही !

सीएम योगी के सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा, घायलों के इलाज में न हो लापरवाही !

May 5, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.