Friday, May 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुश्री सलीमा टेटे और सुश्री निक्की प्रधान को मिला सम्मान !

ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुश्री सलीमा टेटे और सुश्री निक्की प्रधान को मिला सम्मान !

जमीन के साथ अपना घर बनाने के लिए राज्य सरकार देगी 35 लाख रुपए .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in खेल, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुश्री सलीमा टेटे और सुश्री निक्की प्रधान को मिला सम्मान !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी में राज्य एवं देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुश्री सलीमा टेटे और सुश्री निक्की प्रधान को रांची के हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्ग फीट भूखंड आवंटन का कागजात सौंपा। राज्य सरकार ने आज आधिकारिक तौर पर झारखंड की दो बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री सलीमा टेटे एवं सुश्री निक्की प्रधान के खेल उपलब्धियों को मान्यता देते हुए राजधानी रांची में उनका अपना घर होने के सपने को आखिरकार पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कर कमलों से इन दोनों स्टार हॉकी खिलाड़ियों को हरमू आवासीय कॉलोनी के प्लॉट नंबर – 10 (बी) तथा 10 (ए) में 3750-3750 वर्ग फ़ीट भूखंड आवंटन की हस्तगत प्रतियां आवास निर्माण के लिए उन्हें प्रदान की गई।

देश और दुनिया में हमारी बेटियों ने अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया .

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज उत्साह का दिन है। राज्य की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी बेटियों का सम्मानित किया जा रहा है। हमारी बेटियों ने अपने हुनर और काबिलियत से सिर्फ राज्य का ही नही बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों से झारखंड की बेटियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और दुनिया में अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने प्रदर्शन की बदौलत कई बार हमारी बेटियों ने लोगों को आश्चर्यचकित किया है कि झारखंड जैसे पिछड़े और आदिवासी बहुत क्षेत्र जहां सीमित संसाधनों में तैयारी कर इतनी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई ऐसे मौकों पर देखने को मिला कि राज्य के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल पर फोकस करते हुए नई रास्ता तलाशने का काम किया है जिससे यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने रांची में हॉकी के अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ-साथ कई बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक कर दिखाया है। ऐसे खेल आयोजनों से यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिल रहा है। खेल स्वस्थ मानसिकता को विकसित करने का एक बेहतर माध्यम है।

ये भीपढ़िये

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि मंत्री ने सौंपी प्रसंस्करण इकाइयाँ !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात !

राज्य सरकार ने वादा पूरा किया

सुश्री सलीमा टेटे एवं सुश्री निक्की प्रधान को रांची में भूखंड देने का निर्णय हमारी सरकार का ही था। आज ये वादा हम पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भूखंड देने के साथ-साथ यह भी घोषणा किया कि इन दोनों खिलाड़ियों को अपना आशियाना बनाने के लिए राज्य सरकार खेल नीति के तहत 35-35 लाख रुपए उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ भले हमारी ये स्टार बेटियां आर्थिक रूप से मजबूत हुई हों, परंतु संघर्ष के दिनों में जब मैं इनके गांव-घर पहुंचा था तब इनकी आर्थिक स्थिति को देखा था, उसी समय किया गया वादा आज मैं पूरा कर रहा हूं। आज हमारी इन बेटियों को मिल रहा सम्मान राज्य के अन्य बेटियों एवं युवा वर्ग के लिए आशा और अवसर का प्रतीक बनेगा, इनसे प्रेरित होकर राज्य के अन्य खिलाड़ी अपने हुनर और प्रदर्शन को बेहतर करने का काम करेंगे।

राज्य की पहचान सिर्फ खनिज संपदा से नहीं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ियों से भी है

यह बात सही है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य विभिन्न चुनौतियों से गुजरा, लेकिन अब इस राज्य को हमारी सरकार एक बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले झारखंड सिर्फ खनिज संपदाओं के लिए ही पहचाना जाता था, लेकिन हमारा मानना है कि हमारी पहचान सिर्फ खनिज संपदाएं नहीं बल्कि एक बेहतर मानव संसाधन एवं स्टार खिलाड़ियों के रूप में भी हो, यही कारण हमारी सरकार ने यहां के युवाओं और खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियों का निर्धारण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में अभी राज्य की स्टार हॉकी प्लेयर सुश्री सलीमा टेटे एवं सुश्री निक्की प्रधान के संघर्षों से सफलता की कहानी ऑडियो -विजुअल के माध्यम से दिखाई गई जिसमें हमारी भी कुछ तस्वीरें हैं, हमारी यह तस्वीरें उस समय की है जब हम सरकार में नही थे। इन बेटियों से हमारी मुलाकात तब हुई थी जब ये भी अपने मंजिल को हासिल करने के लिए मेहनत और संघर्ष कर रहे थे और मैं भी अपनी मंजिल को पाने के लिए संघर्ष और मेहनत कर रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ हम सभी अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहे और आज अपने-अपने मंजिल पर पहुंचे हैं।

मेहनत हमेशा रंग लाती है

बड़े -बुजुर्गों ने हमें यह सिखाया है कि मेहनत हमेशा रंग लाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का कोई शॉर्टकट रास्ता नही होता है। मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं से अपील किया कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर परिश्रम, त्याग और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है तभी सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा जा सकता है। आप सभी जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, एक निर्धारित लक्ष्य के साथ आगे बढ़े हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी रहेगी।

हमारी सरकार ने बेहतर खेल पॉलिसी बनाया

झारखंड के खिलाड़ियों ने विगत कई वर्षों से अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है। हमारी सरकार ने राज्य में एक बेहतर खेल पॉलिसी बनाकर खिलाड़ियों को हर संभव मदद और प्रोत्साहित कर रही है। कई राज्य अपने सीमित संसाधनों की वजह से जाना जाता है, इन्हीं सीमित संसाधनों से संघर्ष के रास्ते इन राज्यों ने अपनी अलग पहचान भी बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर ने झारखंड की भूमि को खनिज संपदाओं से नवाजा है, पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से यहां खनिज संपदाओं पर काम किया जा रहा है लेकिन विडंबना यह है कि इन खनिज संपदाओं का विशेष लाभ राज्यवासियों को नहीं मिला पाया।

सुश्री सलीमा टेटे एवं सुश्री निक्की प्रधान ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार.

इस अवसर पर सुश्री सलीमा टेटे एवं सुश्री निक्की प्रधान ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।सुश्री सलीमा टेटे ने कहा कि आज बहुत अच्छा लग रहा है। मुख्यमंत्री जी ने जो वादा किया था आज उन्होंने पूरा किया। सुश्री सलीमा टेटे ने कहा कोई भी काम दिल से करने पर मंजिल एक दिन जरूर मिलती है। हाल के दिनों में रांची में महिला हॉकी इंडिया लीग का सफल आयोजन हुआ था । मुख्यमंत्री जी भी मैच देखने के लिए पधारे थे और काफी खुश थे। मुख्यमंत्री जी आप इसी तरह हमेशा मुस्कुराते रहिए और हम जैसे खिलाड़ियों को सपोर्ट करते रहिए। आपका धन्यवाद! मौके पर सुश्री निक्की प्रधान ने कहा कि वर्ष 2021 में मेरा पहला ओलंपिक पार्टिसिपेशन के बाद जब हम रांची पहुंचे थे तब मुख्यमंत्री जी ने इसी सभागार में जमीन देने का वादा किया था। आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया। अब मेरा रांची में अपना घर होने का सपना पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री जी को तहे दिल से धन्यवाद! इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथिगणों द्वारा दोनों खिलाड़ियों के कोच, माता-पिता सहित अन्य परिजनों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक राजेश कच्छप, विधायक भूषण बाड़ा, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags: #Olympian# hockey #players# Ms Salima Tete #Ms Nikki Pradhan# received# honours.
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची :झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो को सोशल...

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची :कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड डेफ(बधिर) क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं...

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महंगाई पर सत्तारूढ़ दल झामुमो के आंदोलन को राजनीतिक नौटंकी बतलाया है। उन्होंने...

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : एनटीईपी कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सदर ट्यू के द्वारा कोकर क्षेत्र के तिरिल बस्ती में 100 डेज...

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलामू: पलामू जिला में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते...

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर 10000 करोड़ के ट्रेजरी स्कैम को सुनियोजित तरीके से...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • खेलो झारखंड एवं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता संघो के साथ बैठक !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

May 8, 2026
झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

May 8, 2026
झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

May 8, 2026
दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

May 8, 2026
राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

May 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.