रांची : झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी-2023 का आज से आगाज हो रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है।
आज का शुरूआती मैच जापान और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। जो भारतीय समय 4 बजे से शुरू होगा। इसके बाद चाइना एवं कोरिया का मैच संध्या 6.15 बजे, वहीं इंडिया एवं थाईलैंड का मैच रात्रि 8.30 से खेला जाएगा। सभी मैचो का लाइव प्रसारण Sony liv और Sony Sports पर किया जाएगा।