Tuesday, April 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों ने किया संवाद !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों ने किया संवाद !

मुख्यमंत्री ने कहा-सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में एक परिवार से सिर्फ दो बच्चियों को लाभ देने की बाध्यता होगी समाप्त, परिवार की सभी बच्चियां जुड़ेंगी .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों ने किया संवाद !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज विश्व बाल दिवस-2023 के अवसर पर यूनिसेफ, झारखंड के बाल पत्रकारों ने मुलाकात कर संवाद किया। मुख्यमंत्री से उन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभवों और गतिविधियों को साझा किया तथा कई सवाल भी किए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को विश्व बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा -आपसे मिलकर काफी अच्छा लगता है और मुझे भी काफी जानने -समझने- सीखने का मौका मिलता है । उन्होंने बच्चे- बच्चियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा- परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, पढ़ाई से नाता नहीं तोड़े । पढ़ाई से ही बेहतर भविष्य का रास्ता तय होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चियों के सशक्तिकरण और उनको पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को मिले, इसलिए इसमें एक ही परिवार से अधिकतम दो बच्चियों को लाभ देने की बाध्यता खत्म की जाएगी। इस योजना से एक ही परिवार में सभी बच्चियों को जोड़ा जाएगा ‘ बच्चे -बच्चियों से कहा – हर किसी के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। आप अगर पढ़े -लिखे होंगे तो उचित- अनुचित का अंतर समझ सकेंगे । आप पर कोई बेवजह का दबाव नहीं बनाएगा। आपकी सोच का दायरा बढ़ेगा और उचित निर्णय ले सकेंगे। आज शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर जिस तरह का माहौल बन रहा है , उसमें बच्चे तनाव में आ जा रहे हैं। इस तनाव के कारण कई बच्चे डिप्रेशन में भी चले जाते हैं । यह हमारे समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। बच्चों को चाहिए कि वे अपने माता-पिता, अभिभावक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हर मुद्दे पर खुलकर बात करें। संवाद में विषयों को लेकर झिझक नहीं होनी चाहिए। अच्छे सहयोगी बनाएं और स्वस्थ वातावरण में रहें। इससे निश्चित तौर पर बच्चे मानसिक रूप से मजबूत होंगे तथा किसी भी परिस्थिति और किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम बनेंगे। बच्चे -बच्चियों से कहा कि किसी भी तरह की चुनौती आए , आप पढ़ाई नहीं छोड़े। अपने माता-पिता और अभिभावकों को यह समझाएं कि मुझे पढ़ने दे। उन्हें यह भी बताएं कि सरकार बच्चे -बच्चियों को शिक्षा के लिए बेहतर राह दिखा रही है । पढ़ाई का सारा खर्च दे रही है। इससे निश्चित तौर पर आपके अभिभावक आपकी पढ़ाई के प्रति संवेदनशील होंगे। आपके शिक्षित होने से आपका परिवार भी आगे बढ़ेगा। बच्चों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में बच्चियों को सावित्रीबाई फूल किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है ताकि वे पढ़ाई से जुड़ी रहें। इसके अलावा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए भी सरकार पूरा खर्च दे रही है। अगर विदेश में उसे शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए भी शत -प्रतिशत स्कॉलरशिप देने की योजना सरकार ने शुरू की है । बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य क्रिएटिविटी भी काफी जरूरी है। इससे बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है और उसको निखारने के मौके मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खेल के माध्यम से भी बच्चे अपना भविष्य बना रहे हैं । आप भी खेल से जुड़े और इसमें सरकार की ओर से आपको सभी सहयोग दिया जाएगा। यूनिसेफ की ओर से बताया गया कि रांची और पश्चिम सिंहभूम जिले में लगभग 10 हज़ार बाल पत्रकार है। ये सभी बाल पत्रकार विभिन्न विद्यालयों से जुड़े हुए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी बच्चों को राज्य के बाहर के भी अच्छे और बेहतर संस्थानों और अन्य संस्थाओं का चरणबद्ध तरीके से भ्रमण कराएं। इन्हें बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनी और मेला में भी ले जाएं। इससे बच्चों को एक्स्पोज़र मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें सरकार की ओर से भी सहयोग किया जाएगा।विश्व बाल दिवस 2023 के अवसर पर मुख्यमंत्री से संवाद करने के लिए रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों के छह सरकारी विद्यालयों के 20 बाल पत्रकार आए थे। इन बाल पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से संवाद करने के साथ सवाल भी किए। उन्होंने मुख्यमंत्री को बाल पत्रकारों द्वारा संचालित गतिविधियों से भी अवगत कराया। मौके पर बच्चों ने अपने द्वारा बनाई गई ग्रीटिंग कार्ड भी मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट की।

ये भीपढ़िये

राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

झारखंड आरपीएफ ने तीन नाबालिग को बचाया !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

Tags: #UNICEF's# child# journalists #interacted #Chief Minister# Hemant Sore.n
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान बेटियों ने जिस मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन...

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ : दीक्षांत परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला भी बढ़ा। महिला आरक्षी नेहा...

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

रेलवे सुरक्षा बल बानो एवं अपराध शाखा रांची द्वारा टिकट दलाल की गिरफ्तारी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ बेहद सतर्क हैl 24.04.2026 को सिमडेगा बस स्टैंड के पास स्थित...

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार द्वारा आरपीएफ बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही...

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी आज मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड स्थित ग्राम बैजलपुर के काली मंदिर परिसर में आयोजित...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    266 shares
    Share 106 Tweet 67
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • देश में किसी भी परिस्थिति में सदैव महिलाओं के साथ कांग्रेस 2029 में कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी – रितु चौधरी ,कांग्रेस प्रवक्ता !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

April 27, 2026
फर्जी वेतन निकासी मामले में CID ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया !

फर्जी वेतन निकासी मामले में CID ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया !

April 27, 2026
अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

April 27, 2026
अपराधियों ने ट्रेन के लोको पायलट की सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया !

अपराधियों ने ट्रेन के लोको पायलट की सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया !

April 27, 2026
राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

April 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.