Tuesday, April 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड में विश्वस्तरीय अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज और स्कूल का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने किया !

झारखंड में विश्वस्तरीय अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज और स्कूल का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने किया !

अजीम प्रेमजी का यह प्रोजेक्ट राज्य के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड में विश्वस्तरीय अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी  मेडिकल कॉलेज और स्कूल का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने किया !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एक विश्वसनीय संस्थान है। फाउंडेशन इटकी में विश्व स्तरीय अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 500 शैय्या वाला मेडिकल कॉलेज तथा स्कूल का निर्माण करेगा। इटकी में संस्थान द्वारा 5 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। आने वाले समय में इटकी का देश में अलग पहचान होगा। वर्ष 2026 तक अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय एवं स्कूल में पठन-पाठन का काम शुरू होगा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की रोशनी दूर तलक पहुंचेगी। कमजोर से कमजोर परिवार तक फाउंडेशन की सहायता पहुंचाने का कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार खनिज संपदाओं से अलग हटकर विकास के अन्य संभावनाओं को तलाश रही है। झारखंड आमतौर पर खनिज संपदाओं के लिए जाना जाता रहा है। खनिज संपदाओं की भरमार होने के बावजूद झारखंड पिछड़े राज्यों के पायदान पर खड़ा रहा है। यहां लगभग 100 वर्ष से खनिज संपदाएं निकाली जाती रही हैं, परंतु इसका लाभ झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, गरीब, पिछड़ा अल्पसंख्यक सहित किसी भी वर्ग-समुदाय के लोगों को पूर्ण रूप से नहीं मिल पाया। झारखंड देश का ऐसा राज्य है जहां गांव-गांव घर-घर तक बिजली पहुंचनी चाहिए थी, जो अब तक नहीं हो सका आज भी राज्य में कई ऐसे गांव है जहां बिजली नहीं पहुंची है। झारखंड के खनिज संपदाओं का लाभ दूसरे प्रदेश के लोगों ने उठाया और वे अमीर होते रहे और हमारे राज्य के लोग गरीबी में पलते रहे। हमारी सरकार अब राज्य में सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के रास्ते को ढूंढते हुए कई महत्वपूर्ण और कल्याणकारी कार्य कर रही है अजीम प्रेमजी फाउंडेशन संस्थान एक ऐसा नाम है जिसे पूरी दुनिया जानती है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व्यापार के लिए नही बल्कि सामाजिक सरोकार के लिए जाना जाता है। इस संस्थान द्वारा समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक बेहतर शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया जा रहा है। इस संस्थान का सामाजिक सरोकार से गहरा नाता रहा है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ राज्य सरकार ने एक बेहतर समन्वय बनाया। संस्थान अगर चाहती तो यह प्रोजेक्ट कोई और प्रदेश में भी लगा सकती थी, लेकिन संस्थान के सीईओ अनुराग बेहर ने राज्य सरकार की नीति एवं प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए प्रोजेक्ट के लिए इटकी को ही चुना है। राज्य सरकार ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की जरूरतों और अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्तर पर सभी कार्य एक नियत समय में पूरा करने का काम किया। राज्य सरकार संस्थान की पूरी जानकारी हासिल की और आज यह एक बड़ा प्रोजेक्ट इटकी में स्थापित हो रहा है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं श्री अजीम प्रेमजी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अजीम प्रेम जी को पूरे झारखंड वासियों की तरफ से अभिनन्दन और “जोहार” किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि आपका और आपकी पूरी टीम के सहयोग से आज इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज तथा स्कूल निर्माण का शुभारम्भ कार्य संपन्न हो हुआ है। आपकी टीम के सामाजिक सरोकार एवं सेवा भाव के प्रति मैं अपनी ओर से आपका आभार प्रकट करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और आपकी संस्थान ने समन्वय बनाकर इटकी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में फाउंडेशन के आगे बढ़ने की परिकल्पना आज सस्कार होता दिख रहा है। आपकी और आपकी टीम के सहयोग से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इटकी में स्थापित होने वाला यह यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज एवं स्कूल राज्य के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान बनकर उभरेगा। झारखंड आदिवासी, दलित, पिछड़ा बहुल राज्य है। मुझे पूरा विश्वास है कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन इन सभी वर्ग समुदाय के लिए सेवा भाव के साथ कार्य करेगा और राज्य को विकास की राह में आगे ले जाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर श्री अजीम प्रेमजी ने भी मुख्यमंत्री से कहा कि फाउंडेशन राज्य सरकार के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए राज्य के विकास में अपना पूरा योगदान देगी। राज्य के सर्वांगीण विकास में संस्थान आपके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगी। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय जब देश और दुनिया के हालात बिगड़ते चले गए, वैसी स्थिति में झारखंड जैसा पिछड़ा राज्य एक बेहतर मैनेजमेंट के तहत बिना कोई अफरा-तफरी के राज्यवासियों एवं प्रवासी मजदूरों को राहत देने का कार्य कर दिखाया है। कोरोना संक्रमण के समय राज्य सरकार और आम जनता ने एक बेहतर उदाहरण देश के समक्ष रखा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने पूरी दुनिया को आर्थिक संकट में डालने का काम किया। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के वजह से बेरोजगारी भी बढ़ी है। इस वैश्विक महामारी ने देश और दुनिया में कई कल कारखानाओं को बंद होने पर मजबूर किया। न जाने कितने प्रवासी मजदूर बेघर हुए। ऐसी विपरीत स्थिति में भी हमारी सरकार ने राज्य के प्रवासी मजदूरों को सहारा दिया तथा उन्हें विभिन्न माध्यमों से वापस झारखंड लाने का कार्य करते हुए उन्हें रोजगार देने का भी काम किया। वर्ष 2021 जब वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले रखा था उसी दौरान राज्य सरकार एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ श्री अनुराग बेहर के बीच समन्वय स्थापित हुआ। वर्ष 2021 से अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज एवं स्कूल की स्थापना को लेकर हम लोगों ने एक कार्य योजना तैयार किया जो आज मूर्त रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि हम किस तरह यहां के लोगों का सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक उन्नयन कर सकें। वर्तमान राज्य सरकार गठन के बाद से ही राज्य के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। हमारी सरकार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बदलने का पूरा प्रयास किया है। आज हम राज्य में प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर सरकारी स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में राज्य के 5000 स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जाएगा। हमारे आदिवासी, दलित, किसान, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग समुदाय के बच्चे अब पढ़ लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, जज इत्यादि सरकारी अफसर बन सके इस निमित्त गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत हमारी सरकार यहां के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद करेगी। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत अब गरीब परिवारों के बच्चों को भी विदेश में पढ़ने के लिए सत प्रतिशत स्कॉलरशिप राज्य सरकार दे रही है। राज्य के स्कूलों में अध्यनरत सभी बच्चियों को सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है। अब तक 9 लाख से अधिक बच्चियों को इस योजना से आच्छादित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से कहा कि अब आप बेटे और बेटी में कोई फर्क न करें। बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ने का मौका दें। बेटियों की पढ़ाई में राज्य सरकार आपकी पूरी मदद करेगी।

ये भीपढ़िये

राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

झारखंड आरपीएफ ने तीन नाबालिग को बचाया !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

Tags: #Chief Minister# inaugurated# world class# Azim Premji# University
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान बेटियों ने जिस मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन...

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ : दीक्षांत परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला भी बढ़ा। महिला आरक्षी नेहा...

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

रेलवे सुरक्षा बल बानो एवं अपराध शाखा रांची द्वारा टिकट दलाल की गिरफ्तारी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ बेहद सतर्क हैl 24.04.2026 को सिमडेगा बस स्टैंड के पास स्थित...

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार द्वारा आरपीएफ बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही...

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी आज मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड स्थित ग्राम बैजलपुर के काली मंदिर परिसर में आयोजित...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    266 shares
    Share 106 Tweet 67
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • देश में किसी भी परिस्थिति में सदैव महिलाओं के साथ कांग्रेस 2029 में कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी – रितु चौधरी ,कांग्रेस प्रवक्ता !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

April 27, 2026
फर्जी वेतन निकासी मामले में CID ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया !

फर्जी वेतन निकासी मामले में CID ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया !

April 27, 2026
अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

April 27, 2026
अपराधियों ने ट्रेन के लोको पायलट की सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया !

अपराधियों ने ट्रेन के लोको पायलट की सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया !

April 27, 2026
राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

April 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.