Monday, April 27, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » जो जरूरत में आपके साथ रहे उसका दें साथ – पप्पू यादव !

जो जरूरत में आपके साथ रहे उसका दें साथ – पप्पू यादव !

आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर भरी हुंकार, बताया मेनिफेस्टो .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in चुनाव, पूर्णिया, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में मन की बात को सुना !

वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंत्री संजय प्र यादव से शिष्टाचार भेंट !

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

पूर्णिया :आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने तैयारी तेज कर दी है। पूर्णिया के कला भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने लोगों को संबोधित किया। पप्पू यादव ने कहा कि आप अगले 5 महीने मुझे दीजिए और उसके बाद 5 साल तक मुझसे सेवा लीजिए। कहां की पप्पू यादव पूर्णिया का बेटा है।

कहा, जिस दिन हम सांसद बनकर संसद भवन जाएंगे तो हमारी लड़ाई पूर्णिया को उप राजधानी बनाने की होगी। हम सड़क, नाले से लेकर मक्का, मखाना उद्योग लगाने की लड़ाई लड़ेंगे। हम लड़ेंगे सीमांचल के साथ पूरे बिहार के विकास के लिए। आपका बेटा 13 करोड़ जनता का आंसू पोछने का काम करेगा। कहा, हमें 2024 में मौका दीजिये हम आपको एक बेहतर 2025 देंगे।  कोसी और सीमांचल के विकास के लिए उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। पूर्णिया को उप राजधानी बनाना उनके एजेंडे में शामिल है। साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण और शहर में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना समेत पूर्णिया में रेल सेवा को बेहतर करना पार्टी के मेनिफेस्टो में शामिल है। उनकी सरकार आई तो सहरसा में एम्स और पूर्णिया में एयरपोर्ट का सपना ज्यादा दिन का नहीं रहेगा। लोग पटना-पूर्णिया- सहरसा होते हुए दिल्ली तक का सफर रेलवे से कर पाएंगे। उनकी पार्टी सत्ता में आई तो पूर्णिया के लोगों को अस्पतालों में जांच के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जैसे जांच यहां के लोगों और जरूरतमंदों के लिए मुफ्त होगी। पूर्णिया बिजली में आत्मनिर्भर होगा। उसे किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी कारण से पिछले बार हम आपके साथ नहीं रह सके, लेकिन अब कार्यकर्ताओं और जनता के आह्वान पर पूर्णिया लोकसभा से फिर चुनाव लड़ने का मन बनाया है, जिसमें आप लोगों का साथ और आशीर्वाद भी चाहिए। कहा कि यहां कोई भी आए और कितनी भी बाते करें, पप्पू पूर्णिया का बेटा था और रहेगा। पप्पू यादव ने सगे भाई और बेटे का फर्ज निभाया है। कहा, वह जब तक अंतिम व्यक्ति की परेशानी को खत्म नहीं कर देते और जरूरत पर उनके साथ खड़े नहीं रहते तब तक उनका मकसद पूरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनेगी तो हर परिवार को नौकरी नहीं दे पाऊंगा तो 50 लाख रोजगार की गारंटी दूंगा। ऐसा यदि मैं नहीं कर पाया तो आजीवन राजनीति ही नहीं बल्कि बिहार भी छोड़ दूंगा। मैं विकास और मदद की बात करता हूं। मेरे रहते किसी को कभी हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं होगी। आपसे हमारा रिश्ता राजनीति का नहीं है, बल्कि हमारा और आपका रिश्ता जज्बात, प्यार और मुहब्बत का है। हम आप लोगों से मुहब्बत करते हैं इसलिए हम आपके लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। मेरा हाथ हर गरीब के साथ होता है। हम हमेशा गरीबों के साथ खड़े रहते हैं। हम अगर पूर्णिया से चुनाव जीतकर संसद भवन जाएंगे तो पूर्णिया ही नहीं पूरे देश का विकास के लिए लड़ेंगे। जब भी जरूरत पड़ी तो पूर्णिया का यह बेटा लोगों की सेवा और मदद को खड़ा रहा। कोरोना काल में कोटा और दूर प्रदेशों में फंसे हजारों बच्चों को बिहार और उनके घर तक पहुंचाने का काम किया। एक समय कोचिंग माफिया के खिलाफ 32-32 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे। गुजरात को जब जरूरत पड़ी तो 5 ट्रेन और 100 बस अनाज और जरूरत के सामान पहुंचाया। जहां से बिहारी को भगाया जाता रहा था वहां अकेले पहुंचे और उन्हें मदद की। बिहार और झारखंड को बचाने की लड़ाई में अकेले खड़े थे। कुछ वर्ष पूर्व ही जब पटना में बाढ़ आई तो मंत्री और सीएम तक नहीं उठे जबकि आपका बेटा घर-घर पहुंचा और लोगों को बाढ़ में राहत और भोजन पहुंचाया। मणिपुर, असम, इंफाल, उड़ीसा जहां भी लोगों को जरूरत पड़ी आपका बेटा वहां पहुंचा। पूर्णिया प्रदेश को विकास देता है लेकिन खुद भी आज तक विकास की पहुंच से दूर है। यहां थाना, ब्लॉक और डीटीओ में जो भ्रष्टाचार व्याप्त है उसे मैं खत्म करके रहूंगा। आंगनबाड़ी सेवक-सेविकाओ के हक और आवाज के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। मैं आपका बेटा हूं। यहां माफियाओं की नहीं चलने दूंगा अपना शरीर आपकी सेवा में लगा दूंगा। मेरी सरकार आई तो पूर्णिया पटना और दिल्ली से पीछे नहीं रहेगा। मेरे खून में धर्म और मजहब में बांटना नहीं है मेरे खून में सब की सेवा करना है। बिहार के साढ़े तेरह करोड़ लोगों की जिम्मेदारी पप्पू यादव पर है। आपका बेटा पप्पू हमेशा आप लोगों के हर सुख दुख में साथ रहता है। कहा कि पीएम मोदी कहते हैं हमारी सरकार 84 करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज दे रही है। लेकिन वह भूल रहे हैं कि वह तो हमारा ही टैक्स का रुपया है और उसी राशि से मोदी सरकार हम लोगों को अनाज देकर वाहवाही लूट रही है।सीमांचल के लोगों को सभी पार्टियों ने छलने का काम किया है। यहां न तो कोई उद्योग है न ही शिक्षा। इसलिए बेरोजगारी और गरीबी है। उनकी पार्टी यहां के लोगों के लिए अपना सर्वस्व देगी। पप्पू यादव ने कहा कि जीना यहां मरना यहां तेरे सीवा जाना कहां। पूर्णिया जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों है। पूर्णिया को वह किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। सीमांचल और कोसी में उनकी पार्टी पूरी ताकत के साथ उतरेगी। सभी पार्टी जोर लगा लें। गठबंधन बना लें। लेकिन बिना गठबंधन के जो आपकी सेवा के लिए अकेला खड़ा है वह आपका अपना बेटा पप्पू है

Tags: #Support the# one who is with# you in need #Pappu Yadav
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ –  शिल्पी नेहा तिर्की !

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ – शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी...

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड में भाजपा द्वारा आयोजित “ जन आक्रोश रैली” पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस क़े महासचिव सह मिडिया प्रभारी...

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन और कांग्रेस, jmm सहित पूरे इंडी...

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :के मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक महिला आक्रोश मार्च के तहत होना है पदयात्रा कार्यक्रम, हजारों की...

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 03 लोगों की मौत !

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 03 लोगों की मौत !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर नहाने...

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ राज्य में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • देश में किसी भी परिस्थिति में सदैव महिलाओं के साथ कांग्रेस 2029 में कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी – रितु चौधरी ,कांग्रेस प्रवक्ता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

April 26, 2026
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

April 26, 2026
लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

April 26, 2026
झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

April 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

April 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.