रांची :वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में 03.05.26 को मानकी डीपा रिंग रोड़ के किनारे में घटित कमलेश कुमार की हत्या से संबंधित अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कांड के उद्भेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची के नेतृत्व में पु०नि० सह थाना टाटीसिल्वे, राँची, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम एवं टाटीसिल्वे थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में गठित छापामारी दल के द्वारा तकनीकी आसूचना के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किये जाने के फलस्वरूप तीन अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त 1. शिवनाथ कुमार सिंह 2. अंगिता देवी 3. साहिल राजा के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी एवं एक हाईवा ट्रक को बरामद कर जप्त किया गया है। कांड में जप्त हाईवा वाहन का चालक शिवनाथ कुमार सिंह है तथा साहिल राजा वाहन का खलासी है। पकड़ाये गये अप्प्राथमिकी अभियुक्तों का अपराध स्वीकारोक्ति बयान अंकित किया गया है, जिसमें शिवनाथ कुमार सिंह एवं अंगिता देवी द्वारा बताया गया कि मृतक कमलेश कुमार की हत्या जानुम हाहे स्थिति अपने घर पर करने के पश्चात शव को टाटीसिलवे थानाक्षेत्र के रिंग रोड मानकीढीपा के पास हाईवा वाहन पर परिवहन कर ले जाया गया तथा हत्या की घटना का साक्ष्य छिपाने की नियत से सड़क दुर्घटना का रूप दिये जाने के अपराधिक उद्देश्य से शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया तथा शव पर हाईवा वाहन का अगला पहिया चढ़ा दिया गया। अनुसंधान के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक का गिरफ्तार अभियुक्त की पत्नी से अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी होने पर कमलेश कुमार के हत्या की अपराधिक साजिश रची गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
. शिवनाथ कुमार सिंह उम्र 33 वर्ष पे० स्व० गोरख सिंह
. अगिता देवी उम्म्र 28 वर्ष पति शिवनाथ कुमार सिंह दोनों का पता अरांगी थाना घागरा जिला गुमला वर्तमान पता हाहे थाना अनगड़ा जिला राँची।
. साहिल राजा उम्म्र 19 वर्ष पे० हसीबुल अंसारी ग्राम चिरी थाना कुडू जिला लोहरदगा।
बरामद सामान का विवरण:-
. एक हाईवा ट्रक -JH02BX-9396
. एक स्कूटी नं0-JH0IDT-7599
. तीन मोबाईल फोन
छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम:-
. अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलित्त उपाधीक्षक (मु०) प्रथम राँची,
. पु०नि० हंसे उराँव – पु०नि० सह-थाना प्रभारी, टाटीसिलवे,
. पु०नि० राम नारायण पु०नि० सह-थाना प्रभारी, नामकुम,
. पु०अ०नि० चुडामणी टूडू, टाटीसिलवे थाना,
. पु०अ०नि० अनिमानंद रोशन टोप्पो, टाटीसिलवे थाना,
. म० पु०अ०नि० श्वेता कुमारी, टाटीसिलवे थाना,
. पु०अ०नि० संजय कुमार साव, टाटीसिलवे थाना,
. पु०अ०नि० जयदेव सराक, नामकुम थाना,
. पु०अ०नि० शशि रंजन कुमार, नामकुम थाना,
. स०अ०नि० बलभद्र कुमार, टाटीसिलवे थाना,
11. तकनिकी शाखा, रांची के पदा० एवं कर्मी,
12. टाटीसिलवे थाना सशस्त्र बल।









