राँची : सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगा है, इसको लेकर रांची में मामला दर्ज किया गया है।
पलामू की एक युवती ने सिमडेगा वायरलेस कार्यालय में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के बाद राँची के महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी करने का वादा करता रहा और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाता रहा।













