Friday, May 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर स्वास्थ्य निदेशक के जांच प्रतिवेदन को छुपाया – सरयू राय !

स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर स्वास्थ्य निदेशक के जांच प्रतिवेदन को छुपाया – सरयू राय !

स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर आयुष्मान घोटाला के दोषियों को बचाने का काम किया .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in जमशेदपुर, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर स्वास्थ्य निदेशक के जांच प्रतिवेदन को छुपाया – सरयू राय !
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात !

प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न : बाबूलाल मरांडी !

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

जमशेदपुर :जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने आयुष्मान घोटाले में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग की संलिप्तता का एक नया पहलू उजागर किया है।, स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर वैसे सरकारी चिकित्सकों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जो नियम के विरुद्ध आयुष्मान के साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के साथ कार्य कर रहे थे, वहां इलाज किया या सूचीबद्ध निजी अस्पतालों ने उनके नाम पर इलाज किया हुआ दिखाया और इन्शोयेरेंस कंपनी से नाजायज पैसे का दावा किया। झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक (प्रमुख) से 3-8-2022 को पत्र संख्या 474 के माध्यम से अनुरोध किया कि वे सरकारी नेत्र चिकित्सकों एवं गैर नेत्र चिकित्सकों द्वारा पदस्थापित अस्पताल के अतिरिक्त निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में किये जा रहे कार्य की तथ्यात्मक जांच करा कर जांच प्रतिवेदन यथाशीघ्र उन्हें उपलब्ध कराए। इस पत्र में उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पत्रांक 866(3) दिनांक 15-07-2016 की अवहेलना की जा रही है। सरयू राय ने कहा कि इस संबंध में कार्यकारी निदेशक ने झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यालय द्वारा पत्रांक 459 दिनांक 25-07-2022 के माध्यम से स्वास्थ्य निदेशक को पूर्व में भेजे गये दिशा-निर्देश की प्रति पुनः प्रेषित की। दिशा-निर्देश में सरकारी चिकित्सकों द्वारा निजी प्रैक्टिस करने के संबंध में विस्तार से उल्लेख है। इसके अनुसार, निजी चिकित्सक की डॉक्टर के रुप में एक ही अस्पताल में कार्य कर सकते हैं तथा विशेषज्ञ के रुप में अधिकतम चार अस्पतालों में इलाज कर सकते हैं। चिकित्सक यदि चाहें तो प्रतिदिन अपने कार्यावधि तथा अस्पताल के ओपीडी के बाद ही निजी प्रैक्टिस कर सकते हैं। चिकित्सक किसी निजी अस्पताल/नर्सिंग होम/डायग्नोस्टिक सेंटर में अपनी सेवाएं नहीं देंगे। , झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के निदेशक के उपर्युक्त पत्र के उपरांत स्वास्थ्य विभाग में इस संबंध में जांच हुई और पाया गया कि बड़ी संख्या में ऐसे चिकित्सक हैं, जो दिशा-निर्देश की अवहेलना कर उन सूचीबद्ध अस्पतालों में निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं, जो निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी लाभ बीमा कंपनियों के माध्यम से प्राप्त कर रहे हैं।  कई डॉक्टर तो जिस जिले में पदस्थापित हैं, उस जिले से काफी दूर के जिलों के सूचीबद्ध अस्पतालों में निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। एक डॉक्टर की सरकारी पोस्टिंग शिकारीपाड़ा में है पर ये गोड्डा के तीन अस्पतालों में निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। कोई डॉक्टर बोकारो जिला में पदस्थापित है तो वह रामगढ़ और हजारीबाग के निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा है। बोकारो में पदस्थापित एक डॉक्टर तो एक साथ बोकारो के 12 निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में निजी प्रैक्टिस करते हुए दिखाए गये हैं जबकि दिशा-निर्देश के अनुसार उन्हें चार से अधिक अस्पतालों में निजी प्रैक्टिस नहीं करनी है और वह निजी प्रैक्टिस भी सरकारी अस्पतालों में अपनी ड्यूटी आवर्स के बाद ही करनी है। बोकारो के अन्य तीन डॉक्टर ऐसे भी हैं, जो जांच के दौरान छह सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में निजी प्रैक्टिस करते हुए दिखाए गये हैं। इसी तरह हजारीबाग में पदस्थापित चिकित्सक रांची में, कोडरमा में पदस्थापित डॉक्टर लातेहार में, रांची के रिम्स में पदस्थापित डॉक्टर खूंटी में, सदर अस्पताल गोड्डा में पदस्थापित डॉक्टर दुमका, पाकुड़, साबेहगंज और देवघर के निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में निजी प्रैक्टिस करते हुए पाय़े गए। सदर अस्पताल पलामू में पदस्थापित एक डॉक्टर गढ़वा में, लोहरदगा सरकारी अस्पताल का सरकारी डॉक्टर जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम जिला तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले के निजी अस्पताल में कार्यरत पाये गए। ऐसे अनेक उदाहरण जांच के दौरान मिले, जिसमें रांची के डॉक्टर धनबाद में, हजारीबाग के डॉक्टर गिरीडीह में निजी प्रैक्टिस करते हुए पाये गए।  आश्चर्य तो यह है कि अपने पदस्थापन के अतिरिक्त दूर-दराज के जिलों के निजी अस्पतालों में तथा अपने ही जिले के आधा दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों में इनमें से कई सरकारी चिकित्सकों के नाम पर चार हजार तक ऑपरेशन किये हुए दिखाये गए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के स्तर पर की गई जांच में आये तथ्यों पर स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं किया। आयुष्मान भारत कार्यालय ने ऐसे डॉक्टरों की सूची अलग से राज्य सरकार को भेजी थी परंतु यह सूची और स्वास्थ्य निदेश के जांच प्रतिवेदन को दबा दिया गया। इस तरह से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर आयुष्मान घोटाला के दोषियों को बचाने का काम किया। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे चिकित्सकों से पूछताछ नहीं की कि उन्होंने अपने जिला में चार से अधिक आयुष्मान के साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में काम किया है या नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे निजी अस्पतालों से भी नहीं पूछा कि किस आधार पर सरकारी सेवा में कार्यरत चिकित्सकों को उन्होंने अपने यहां निजी प्रैक्टिस करने के लिए छूट दिया जबकि झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की वरिष्ठ परामर्शी पब्लिक हॉस्पिटल नेटवर्क मैनेजमेंट ने सभी सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को राज्य सूचीबद्धता समिति की दिनांक 29-06-2022 में हुई बैठक में लिये गए निर्णयों तथा सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस से संबंधित दिशा-निर्देशों के बारे में पत्रांक 459, दिनांक-25-07-2022 द्वारा सूचित कर दिया था।  झारखंड में बड़े पैमाने पर मृत मरीजों का ऑपरेशन किया गया है जिसे महालेखाकार के प्रतिवेदन में उजागर भी किया गया है। हो सकता है कि ऐसे मृत मरीजों का आपरेशन इन सरकारी चिकित्सकों में से किसी न किसी का किया हुआ दिखाया गया हो। इसके साथ ही आय़ुष्मान के साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों ने अपने यहां हुई चिकित्सा एवं ऑपरेशन के संबंध में जो फर्जी बिल भुगतान के लिए बीमा कंपनियों को भेजा है, इसके साथ भी ऐसे सरकारी चिकित्सकों की मिलीभगत हो सकती है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर स्वास्थ्य निदेशक द्वारा दिये गए जांच प्रतिवेदन को छुपाया है तथा दोषी चिकित्सकों और दोषी अस्पतालों को संरक्षण देने का काम किया है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही जांच में आयुष्मान घोटाले के इस पहलू को भी शामिल किया जाना चाहिए और स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष स्तर की इसमें संलिप्तता को भी जांच का आधार बनाना चाहिए। कारण कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे दोषी सरकारी चिकित्सकों और आयुष्मान के साथ सूचीबद्ध ऐसे दोषी निजी अस्पतालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया।

Tags: #Health Department #deliberately #investigation# report #Health Director # Saryu Rai.
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : एनटीईपी कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सदर ट्यू के द्वारा कोकर क्षेत्र के तिरिल बस्ती में 100 डेज...

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलामू: पलामू जिला में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते...

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर 10000 करोड़ के ट्रेजरी स्कैम को सुनियोजित तरीके से...

टाटीसिल्वे थानार्न्तगत कमलेश कुमार की गई हत्या कांड का उद्‌भेदन !

टाटीसिल्वे थानार्न्तगत कमलेश कुमार की गई हत्या कांड का उद्‌भेदन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में 03.05.26 को मानकी डीपा रिंग रोड़ के किनारे में...

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: मुख्यमंत्री योगीनाथ !

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: मुख्यमंत्री योगीनाथ !

by firstreport desk2
2 days ago
0

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता...

बिट मेसरा में स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इंटेलिजेंट कंट्रोल और ड्राइव्स पर एफडीपी का आयोजन !

बिट मेसरा में स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इंटेलिजेंट कंट्रोल और ड्राइव्स पर एफडीपी का आयोजन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :बिट मेसरा में स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इंटेलिजेंट कंट्रोल और ड्राइव्स पर एफडीपी का आयोजन विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग,...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • खेलो झारखंड एवं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता संघो के साथ बैठक !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • 2023 वर्ल्ड कप : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पचवां वर्ल्ड कप!

    6 shares
    Share 2 Tweet 2

अभी अभी

दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

May 8, 2026
राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

May 8, 2026
झारखंड राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष  दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

May 8, 2026
महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि मंत्री ने सौंपी प्रसंस्करण इकाइयाँ !

महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि मंत्री ने सौंपी प्रसंस्करण इकाइयाँ !

May 8, 2026
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात !

May 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.