बेरमो : डुमरी उपचुनाव की तैयारियां दोनों पक्षों में जोरो शोरों से चल रही है। गठबंधन वाले इंडिया और एनडीए के समर्थक, अपने अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव सभाओं को संबोधित कर रहे है । इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थक सीएम हेमंत सोरेन चंद्रपुर प्रखंड तेलों में चुनाव सभा को संबोधित करने आएंगे इनके अलावा मंत्री सत्यानन्द भोगता, बादल पत्रलेख तथा जेएमएम सचिव अभिषेक प्रसाद मौजूद रहेंगे l तेलोबांध स्थित कोचीटाड़ मैदान में आयोजन किया जायेगा,जहाँ सीएम हेमंत सोरेन पहुचेंगे तथा सभा संबोधन के कार्यक्रम के बाद हेलिकोप्टर से वापस रांची लौट आएंगे l
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !
रांची :रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था...











