Friday, May 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रांची में ‘कोल इंडिया रांची मैराथन 2025’ का ऐतिहासिक समापन !

रांची में ‘कोल इंडिया रांची मैराथन 2025’ का ऐतिहासिक समापन !

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी में कोल इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा आयोजित .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in खेल, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची में ‘कोल इंडिया रांची मैराथन 2025’ का ऐतिहासिक समापन !
13
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  1. रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी में कोल इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा आयोजित ‘ कोल इंडिया रांची मैराथन 2025’ का शानदार समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित मैराथन में इस वर्ष 10,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। यह आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) और AIMS (Association of International Marathons and Distance Races) द्वारा प्रमाणित किया गया था।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में माननीय पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, झारखंड, एस.एन. पाठक; अध्यक्ष, सीआईएल, पीएम प्रसाद; पूर्व अध्यक्ष, सीआईएल, प्रमोद अग्रवाल;सीएमडी, सीसीएल, निलेंदु कुमार सिंह; सीएमडी, ईसीएल, सतीश झा;पूर्व सीएमडी सीसीएल /निदेशक तकनीकी( संचालन) सीआईएल, बी वीरा रेड्डी; सचिव (खेल कला एवं संस्कृति ), झारखण्ड सरकार, मनोज कुमार, निदेशक (कार्मिक), सीआईएल, विनय रंजन; निदेशक (बीडी), सीआईएल, देबाशीष नंदा; सीवीओ, सीआईएल, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी; ; निदेशक (तकनीकी/संचालन), सीसीएल, हरीश दुहन; निदेशक (कार्मिक), सीसीएल, हर्ष नाथ मिश्र; निदेशक (वित्त), सीसीएल, पवन कुमार मिश्रा; सीवीओ, सीसीएल, पंकज कुमार; निदेशक (कार्मिक), ईसीएल, गुंजन कुमार सिन्हा वरीय सुरक्षा सलाहकार, सीआईएल, आलोक कुमार पटारिया सहित बड़ी संख्या में राज्य सरकार के वरीय अधिकारी,सीसीएल कर्मी ,हितधारक एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गणमान्यों द्वारा फ्लैग ऑफ कर कोल इंडिया मैराथन 2025 का शुभारंभ किया गया। मैराथन सुबह 5:00 बजे बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी से शुरू होकर कांके रोड होते हुए पुनः मोराबादी में संपन्न हुई। कोल इंडिया द्वारा विजेताओं को 35.1 लाख रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह मैराथन महिलाओं और पुरुषों की चार श्रेणियों में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता के विजेता एवं पुरस्कार राशि

ये भीपढ़िये

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि मंत्री ने सौंपी प्रसंस्करण इकाइयाँ !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात !

फुल मैराथन (42 किमी) – पुरुष श्रेणी:

प्रथम स्थान: ज्ञान बाबू (2:26:25) – ₹3.3 लाख

द्वितीय स्थान: राज शेखर पाठक (2:31:03) – ₹2 लाख

तृतीय स्थान: दीपा राम (2:34:49) – ₹1.1 लाख

फुल मैराथन (42 किमी) – महिला श्रेणी:

प्रथम स्थान: रीनू (2:53:31) – ₹3.3 लाख

द्वितीय स्थान: अर्पिता सैनी (3:03:23) – ₹2 लाख

तृतीय स्थान: भारती (3:04:08) – ₹1.1 लाख

हाफ मैराथन (21 किमी) – पुरुष श्रेणी

प्रथम स्थान: हरमनजोत सिंह (1:05:14) – ₹2.2 लाख

द्वितीय स्थान: लोकेश चौधरी (1:05:57) – ₹1.1 लाख

तृतीय स्थान: अभिषेक (1:06:20) – ₹55 हजार

हाफ मैराथन (21 किमी) – महिला श्रेणी

प्रथम स्थान: भारती नैन (1:15:32) – ₹2.2 लाख

द्वितीय स्थान: ममता राजभर (1:20:45) – ₹1.1 लाख

तृतीय स्थान: डिंपल सिंह (1:21:29) – ₹55 हजार

10 किमी दौड़ – पुरुष श्रेणी

प्रथम स्थान: शुभम सिंधु (0:29:31) – ₹1.1 लाख

द्वितीय स्थान: आनंद (0:29:42) – ₹75 हजार

तृतीय स्थान: अजय कुमार बिंद (0:30:01) – ₹55 हजार

10 किमी दौड़ – महिला श्रेणी

प्रथम स्थान: केएम ज्योति (0:34:16) – ₹1.1 लाख

द्वितीय स्थान: पूजा वर्मा (0:34:27) – ₹75 हजार

तृतीय स्थान: केएम संगीता पाल (0:35:39) – ₹55 हजार

 

पद्म विभूषण विजेता और महान भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम, जो इस आयोजन के मुख्य आकर्षण थीं, ने मैराथन में भाग लेने वाले सभी धावकों को प्रेरित किया और कहा,
“इस आयोजन ने साबित कर दिया कि भारत में खेलों के प्रति जुनून लगातार बढ़ रहा है। मैं सीसीएल को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देती हूं और उम्मीद करती हूं कि भविष्य में यह और भी बड़ा बनेगा।” उन्होंने आगे कहा कि जो फिट है वही हिट है

कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष, श्री पीएम प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा,
“जनता के बीच शारीरिक फिटनेस के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह मैराथन न केवल एक दौड़ है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक मंच भी है।”

सीसीएल के सीएमडी, निलेंदु कुमार सिंह ने धावकों की सहभागिता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा,
“सीसीएल अपने हितधारकों के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। इसी कड़ी में, हमने तीसरी बार कोल इंडिया मैराथन का आयोजन किया है। यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में सौहार्द्र और एकता की भावना को भी मजबूत करता है। हम प्रतिबद्ध हैं कि ऐसे आयोजन हर साल और बड़े स्तर पर किए जाएंगे।”

निदेशक (कार्मिक), सीआईएल, श्री विनय रंजन ने कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा,
“यह आयोजन न केवल खेल प्रेमियों के लिए एक मंच है, बल्कि यह समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त माध्यम है।”

सुविधाएँ और सुरक्षा प्रबंधन

पूरे मैराथन मार्ग पर एनर्जी स्टेशन, जल आपूर्ति केंद्र, मेडिकल सहायता टीमें, एंबुलेंस और सुरक्षा कर्मी तैनात थे। झारखंड सरकार, स्थानीय प्रशासन और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रतिभागियों को उच्च स्तरीय सुविधाएँ प्रदान की गईं।

‘तृतीय कोल इंडिया रांची मैराथन 2025’ ने झारखंड को देश के धावकों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। यह आयोजन हर साल और बड़े स्तर पर किया जाएगा, जिससे अधिक धावकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

ज्ञात हो कि सीसीएल , सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में न केवल कोयला उत्पादन कर देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहा है वरन कला, खेल, स्वास्थ्य इत्यादि क्षेत्रों में नवीन पहलों की शुरुआत कर नए आयाम को छू रहा है। यह मैराथन इसी पहल की एक कड़ी है।

Tags: #Historic completion #Coal India Ranchi Marathon 2025 # Ranchi .
Share5Tweet3SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
12 hours ago
0

रांची :झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो को सोशल...

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

by firstreport desk2
12 hours ago
0

रांची :कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड डेफ(बधिर) क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं...

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
13 hours ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महंगाई पर सत्तारूढ़ दल झामुमो के आंदोलन को राजनीतिक नौटंकी बतलाया है। उन्होंने...

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : एनटीईपी कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सदर ट्यू के द्वारा कोकर क्षेत्र के तिरिल बस्ती में 100 डेज...

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलामू: पलामू जिला में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते...

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर 10000 करोड़ के ट्रेजरी स्कैम को सुनियोजित तरीके से...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • खेलो झारखंड एवं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता संघो के साथ बैठक !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

May 8, 2026
झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

May 8, 2026
झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

May 8, 2026
दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

May 8, 2026
राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

May 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.