Monday, February 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रांची :केंद्र सरकार राज्य के वंचित 8 लाख लाभुकों को अबतक पीएम आवास आवंटन नही -सीएम!

रांची :केंद्र सरकार राज्य के वंचित 8 लाख लाभुकों को अबतक पीएम आवास आवंटन नही -सीएम!

कोई भी महिला सड़क किनारे हड़िया, दारु बेचती न दिखें यह सुनिश्चित करें .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

राष्ट्रपति मूर्मो 26 फरवरी को झारखंड आनेवाली हैं !

2.08 बजे बाइक सवार अपराधियों से अकेली महिला बीच सड़क पर भीड़ गई !

सीआईपी कांके गेट के सामने कर्मियों के साथ धरना पर बैठे जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी !

दिनदहाड़े चली गोली, सोने के दुकानदार से 25 से 30 लाख रुपए जेवरात चोरी !

झारखंड मंत्रालय में सीएम हेमंत सोरेन ग्रामीण विकास विभाग संचालित योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों कई दिए निर्देश ग्रामीण विकास मंत्री से आग्रह, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर राज्य के वंचित 8 लाख पीएम आवास के लाभुकों को आवास आवंटन कराने की दिशा में बाते रखें .
 राज्य में पीएम आवास निर्माण से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे पीएम आवास जो किन्ही कारणवश लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास सचिव से जानकारी ली कि झारखंड के 8 लाख पीएम आवास योजना के पात्र लाभुक जिनको केंद्र सरकार की ओर से पीएम आवास आवंटित किया जाना है, उस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा आवास आवंटित किए जाने की दिशा में क्या कार्यवाही की गई है? इस संबंध में ग्रामीण विकास सचिव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के वंचित 8 लाख पीएम आवास लाभुकों के लिए आवास आवंटन संबंधी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है, इस पर मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम से आग्रह किया कि इस संबंध में वे दिल्ली जाकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष राज्य के वंचित 8 लाख लाभुकों को पीएम आवास आवंटन की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लक्ष्य के अनुरूप 2024 तक पात्र लाभुकों को पीएम आवास से आच्छादित करने की दिशा में कार्य करें।
*बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत अब 50 हजार एकड़ भूमि पर होगा वृक्षारोपण*
 किसानों के कल्याण एवं उनकी आय में वृद्धि करने के लिए राज्य सरकार द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के लक्ष्य को बढ़ाकर अब 50 हजार एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण कार्य सुनिश्चित करें। बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों को उनके उपयोगिता और इच्छा के अनुसार पौधे प्रदान करें ताकि उनके आई में वृद्धि हो सके।
*वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत 10 हजार गांव में खेल मैदान बनाएं*
 वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत सरकार हर पंचायत में खेल मैदान बना रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण युवक-युवतियों के अंदर की खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य के गांव-गांव में खेल मैदान बनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 10 हजार विभिन्न ग्रामों में वीर शहीद पोटो हो योजना के तहत खेल मैदान बनाए जाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें।
*बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत नवंबर 2024 तक एक लाख कूप निर्माण का लक्ष्य रखें*
 बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत नवंबर माह 2024 तक राज्य में एक लाख सिंचाई कूप निर्माण किए जाने का लक्ष्य के साथ कार्य किए जाने निर्देश अधिकारियों को दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की सामग्री मद में भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी रखी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब मनरेगा अंतर्गत बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के सामग्री मद में राज्य सरकार द्वारा 50 हजार की राशि आवंटित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई कूप के निर्माण होने से किसानों को सालों भर फसल उत्पादन के लिए पानी की कमी नहीं होगी। हमारी सरकार का संकल्प है कि राज्य के किसानों की आय में अधिक से अधिक वृद्धि की जा सके।
*कोई भी महिला सड़क किनारे हड़िया, दारु बेचती न दिखें यह सुनिश्चित करें*
 राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से झारखंड में फूलो झानो आशीर्वाद योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग परिवार की महिलाएं जो अपने परिवार का गुजारा करने के लिए हड़िया, दारू के निर्माण या बिक्री से जुड़ी हुई है, उन्हें इन कार्यों से मुक्त कर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर सड़क किनारे या पेड़ के नीचे हड़िया, दारु बेचने के कार्य से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के मुख्यधारा में लाने का कार्य करें। आने वाले समय में कोई भी महिला सड़क किनारे हड़िया, दारू बेचती हुई न देखें यह सुनिश्चित करें। फूलो झानो योजना के लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ लैंड होल्डिंग का लाभ दें एवं हर 2 महीने में उनका फॉलोअप करें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), दीदी बाड़ी योजना, पलाश मार्ट, मनरेगा अंतर्गत संचालित अन्य योजना सहित ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की एवं अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, राज्य के मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव  चंद्रशेखर, मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी. सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Tags: #CM Hemant Soren#gramin Vikas Samiksha baithak
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

टिम्बर ट्रेड एवं सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज उप समिति की संयुक्त बैठक !

टिम्बर ट्रेड एवं सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज उप समिति की संयुक्त बैठक !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के टिम्बर ट्रेड एवं सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज उप...

बजट झारखंड के प्रति केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैये का दस्तावेज : विनोद पांडेय  !

झारखंडियों को रोजगार की बात भाजपा को धमकी क्यों लगती है? – विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  आदित्य साहू द्वारा...

बजट झारखंड के प्रति केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैये का दस्तावेज : विनोद पांडेय  !

बजट झारखंड के प्रति केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैये का दस्तावेज : विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट झारखंड के प्रति उसकी असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैये...

BIT मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन !

BIT मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :रांची बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन को संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में...

आईएचएम में  छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं माइंडफुलनेस पर कार्यशाला का आयोजन !

आईएचएम में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं माइंडफुलनेस पर कार्यशाला का आयोजन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) राँची में मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल के क्षेत्र में कार्यरत संस्था सोल...

बिहार मुख्यमंत्री ने पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण !

बिहार मुख्यमंत्री ने पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार वेटनरी कॉलेज कैम्पस में पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखण्ड में औद्योगिक क्रांति के नए युग का शुभारंभ !

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में निवेश और ग्रीन स्टील युग का शुभारंभ !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड राज्यपालसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण के उद्देश्य से की गई !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उदघाटन !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड 50 से अर्चना शाहदेव जी ने किया नामांकन !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड के सीएम वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी -2023 के इवेंट मैस्कोर्ट “जूही” और ट्रॉफी अनावरण किया!

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

बिहार मुख्यमंत्री ने बिदुपुर6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

बिहार मुख्यमंत्री ने बिदुपुर6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

February 8, 2026
ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई !

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई !

February 8, 2026
पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद !

पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद !

February 8, 2026
लापता 10 बच्चों के मामले में मिली बड़ी सफलता !

लापता 10 बच्चों के मामले में मिली बड़ी सफलता !

February 8, 2026
राष्ट्रपति मूर्मो 26 फरवरी को झारखंड आनेवाली हैं !

राष्ट्रपति मूर्मो 26 फरवरी को झारखंड आनेवाली हैं !

February 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.