Saturday, May 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रांची :आदिवासी महोत्सव में आदिवासियत: एक जीवन शैली परिचर्चा में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

रांची :आदिवासी महोत्सव में आदिवासियत: एक जीवन शैली परिचर्चा में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

मुझे इस बात का गर्व है कि मैं एक आदिवासी मुख्यमंत्री हूं .

First Report Live (Bureau) by First Report Live (Bureau)
3 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार !

झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई !

रांची :मुझे इस बात का गर्व है कि मैं एक आदिवासी मुख्यमंत्री हूं। आज देश की सवा सौ करोड़ की आबादी में तेरह करोड़ आदिवासी हैं। इन आदिवासियों की आईडेंटिटी बरकरार रखने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड आदिवासी महोत्सव- 2023 के समापन समारोह के अवसर पर  आउटलुक पत्रिका के साथ  “अदिवासियत: एक  जीवन शैली”  को लेकर आयोजित परिचर्चा में अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी आदिवासी समुदायों को कनेक्ट करने का प्रयास कर रही है। इन्हें विकास से जोड़ा जा रहा है। सरकार में ऐसे कई निर्णय लिए हैं, जिनसे आदिवासियों को एक अलग आईडेंटिटी मिल रही है।
 ट्राइबल आईडेंटिटी की तलाश अभी भी जारी
ट्राइबल आइडेंटिटी क्या है ? इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्राइबल आईडेंटिटी की तलाश अभी भी जारी है । झारखंड राज्य की उत्पत्ति भी ट्राइबल आइडेंटिटी के साथ हुई है। लेकिन, आज भी यह अपनी वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं। एकीकृत बिहार और अलग झारखंड राज्य बनने के बाद कभी भी आदिवासी महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ। लेकिन, हमारी सरकार पिछले दो वर्षों से आदिवासी महोत्सव का आयोजन कर रही है। इसका मकसद आदिवासी पहचान को आगे बढ़ाना है। देश की सवा सौ की आबादी में 13 करोड़ आदिवासियों की पहचान मिटाने की साजिश चल रही है , लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। आदिवासियों की आदिकाल से अलग पहचान रही है और आगे भी बनी रहेगी।
 सरना अलग धर्म कोड के लिए  संघर्ष जारी रहेगा 
अलग सरना कोड से आदिवासियों को क्या हासिल होगा?  इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जो आदिवासी समुदाय रहते हैं, उन्हें कुछ तो अलग पहचान मिलनी चाहिए। इतिहास में जो आदिवासियों की अलग जगह है, उसे क्यों समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है?  इस पर हमें गंभीर मंथन करने की जरूरत है। अगर आदिवासियों को अलग पहचान दिलाना है तो उनके लिए  कुछ तो अलग व्यवस्था होनी चाहिए।  इसी कड़ी में हमारी सरकार ने सरना अलग धर्मकोड का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है। जिस तरह आदिवासी अपने वजूद के लिए लंबा संघर्ष करते रहे हैं,आगे भी आदिवासी सरना अलग धर्म कोड  के लिए भी लंबा संघर्ष करने के लिए  तैयार हैं, और इसमें झारखण्ड के  आदिवासी सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं।
 जनरेशन- टू- जनरेशन संघर्ष करने की प्रेरणा मिली है
आपके दादाजी और पिताजी शोषण के खिलाफ लंबा संघर्ष किए हैं ।आप आज सक्रिय राजनीति में हैं। आप पर आपके परिजनों का कितना प्रभाव दिखता है? इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की धरती से भगवान बिरसा मुंडा और सिदो कान्हू जैसे वीर शहीद पैदा हुए हैं। जिन्होंने अंग्रेजों और महाजनों के शोषण तथा जुल्म के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने को बलिदान कर दिया। मेरे दादा जी और पिताजी  इस कड़ी में लंबा संघर्ष किए हैं। मैं यह कह सकता हूं कि शोषण और जुल्म के खिलाफ उनका संघर्ष मेरे लिए प्रेरणा का काम किया है और जनरेशन- टू- जनरेशन यह मुझे विरासत में मिली है।
 जल जंगल और जमीन आदिवासियों की पहचान है
आदिवासी को लेकर कंट्रोवर्सी पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के अलग मंत्रालय और विभाग  हैं। लेकिन आदिवासियों के नाम पर कॉन्ट्रोवर्सी पैदा हो रही है । कभी इसे वनवासी  कहा जाता है तो कभी कुछ और। मेरा मानना है कि आदिवासी जल जंगल जमीन से जुड़े हैं, और यही उनकी पहचान भी है।
 आदिवासियों को विकास से जोड़कर आगे बढ़ा रहे हैं
आदिवासी महोत्सव आयोजित करने के पीछे की क्या सोच है और आदिवासियों के विकास और पहचान के साथ राज्य कैसे आगे बढ़ेगा?  इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सबसे ज्यादा खनिज झारखंड में मिलता है। देशभर के इंडस्ट्रीज झारखंड के खनिजों से चलते हैं लेकिन फिर भी यह राज्य पिछड़ा और यहां के लोग गरीब हैं। जब हमारी सरकार बनी तो हमने इस पर गंभीरता से विचार किया तो पता चला कि यहां के आदिवासियों की पहचान को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है । यह कहीं ना कहीं आदिवासी के साथ साथ काफी विचित्र स्थिति थी। ऐसे में हमारी सरकार ने आदिवासियों को विकास से जोड़कर और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया है । इस दिशा में हमने ऐसा कई ऐसा निर्णय लिए हैं, जो काफी सालों पहले लागू हो जाने चाहिए थे, लेकिन दुर्भाग्य से लागू नहीं हो सका।
 पर्यावरण संरक्षण और क्लाइमेट चेंज को लेकर सरकार प्रतिबद्ध 
आदिवासियों की पहचान को बरकरार रखते हुए जल- जंगल- जमीन और विकास के बीच कैसे संतुलन स्थापित करेंगे?  सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर आज बड़ी-बड़ी संस्थाएं काम कर रही हैं। बड़े-बड़े होटलों में सेमिनार, संगोष्ठी और कार्यशाला जैसे कई कार्यक्रम होते हैं।  लेकिन, क्लाइमेट चेंज पर लगाम नहीं लग रहा है। आखिर ऐसा क्यों?  मेरा मानना है कि जो नीति निर्धारक होते हैं , वे क्लाइमेट चेंज को लेकर बहस तो करते हैं , लेकिन जब नीति निर्धारण की बारी आती है तो नियंत्रण करने की बजाय इसे बिगाड़ देते हैं। दूसरी ओर आदिवासियों का जल जंगल और जमीन से गहरा नाता है । हमारी सरकार क्लाइमेट चेंज को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सरकार अपने आवासीय परिसर में एक पेड़ लगाने वालों को 5 यूनिट बिजली फ्री दे रही है । इसी तरह के और भी कई निर्णय लिए गए हैं।  मैं कह सकता हूं कि जल जंगल और जमीन के साथ समन्वय बनाकर विकास को हम आगे बढ़ा रहे हैं।

Tags: https://firstreportlive.com/india/jharkhand/ranchee-aadivase…hue-mukhymantree/2320/
Share1Tweet1SendShare
First Report Live (Bureau)

First Report Live (Bureau)

You May Like This

ममता बनर्जी ने तोड़ी संवैधानिक परंपरा !

ममता बनर्जी ने तोड़ी संवैधानिक परंपरा !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

आमतौर पर, चुनाव परिणाम आने के बाद, मुख्यमंत्री अपना और अपनी कैबिनेट का इस्तीफा देने के लिए राजभवन जाते हैं,...

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री !

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन की घड़ी आ गई है. कोलकाता में जारी बीजेपी विधायक दल की बैठक से...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘लहू’ से सींचा गया है बंगाल का कमल : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को...

झारखंड झामुमो सरकार के पास एनडीए में शामिल होने के अलावा कोई,  विकल्प नहीं – निशिकांत दुबे !

झारखंड झामुमो सरकार के पास एनडीए में शामिल होने के अलावा कोई, विकल्प नहीं – निशिकांत दुबे !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा से सांसद Nishikant Dubey ने एक बड़ा बयान दे दिया, जिसने झारखंड की सियासी...

स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित पांच दिवसीय एफडीपी का समापन !

स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित पांच दिवसीय एफडीपी का समापन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP)...

लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे भाजपा- राकेश सिन्हा !

लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे भाजपा- राकेश सिन्हा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस क़े मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी के पश्चिम बंगाल को लेकर दिए गए बयान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    30 shares
    Share 12 Tweet 8
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    30 shares
    Share 12 Tweet 8
  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !

झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !

May 9, 2026
महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

May 9, 2026
हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

May 9, 2026
योगी सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति में किया बड़ा बदलाव !

योगी सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति में किया बड़ा बदलाव !

May 9, 2026
योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

May 9, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.