Monday, July 14, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » नयी दिल्ली में 26 जनवरी के रोस्ट्रम में शामिल होगी पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा की छात्राएं !

नयी दिल्ली में 26 जनवरी के रोस्ट्रम में शामिल होगी पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा की छात्राएं !

झारखंड को मिला गौरव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 10 वर्षो के सार्थक प्रयासों से सपना हुआ साकार .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
6 months ago
in झारखंड, नई दिल्ली, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
नयी दिल्ली में 26 जनवरी के रोस्ट्रम में शामिल होगी पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा की छात्राएं !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सार्थक प्रयासों का सकारात्मक और ऐतिहासिक परिणाम मिला है। 2015 से राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड रोस्ट्रम में झारखंड के पाइप बैंड को शामिल कराने का सपना अब पूरा हो गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की छात्राओं के दल को रोस्ट्रम में प्रदर्शन करने का गौरवशाली अवसर मिला है। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में सभी विभागों को पत्र भेजकर  26 जनवरी, 2025 को रोस्ट्रम और विजय चौक पर प्रदर्शन के लिए चुने गए देश के 3 स्कूलों के छात्रों के फोटो पहचान पत्र को तत्काल जारी करने का निर्देश दिया है। झारखंड के इस गौरवशाली उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, विभागीय मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और भी खास बनाने में जुट जाए। बालिका टीम के दिल्ली में आवासन और भोजनादि का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। साथ ही उन्हें तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराये जाए, जिससे ना केवल वे रोस्ट्रम में बेहतर प्रदर्शन करे, बल्कि दिनांक 24 और 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता में भी जीत दर्ज कर हमें गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करे।

 

2015 से झारखंड कर रहा था प्रयास

ये भीपढ़िये

बारिश का मौसम शुरू होते ही राँची शहर में खुले नाले जानलेवा साबित हो रहे हैं !

राँची:बच्चियां,महिलाएं डीजीपी को सीधे तौर पर कर सकती हैं शिकायत !

डॉ. अमन कुमार सिंह बने IMA MSN के सेंट्रल ज़ोन कोऑर्डिनेटर !

आरपीएफ मूरी द्वारा दो मानव तस्करों की गिरफ्तारी और छह नाबालिग लड़कियों की सफल रेस्क्यू !

 

राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड रोस्ट्रम में प्रदर्शन के लिए झारखंड का स्कूली शिक्षा एवं साक्षारता विभाग लगातार प्रयासरत था। विभागीय स्तर पर लगातार टीमों को प्रोत्साहित करने हेतु कार्य किया गया, मगर 2024 तक झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर कभी नहीं मिल पाया था। गुवाहाटी में आयोजित हुए जोनल लेवल बैंड प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने के बाद झारखंड की बालिका पाइप बैंड टीम का राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता एवं रोस्ट्रम में प्रदर्शन हेतु चयन हुआ, तो झारखंड के दस वर्षो का सार्थक प्रयास साकार होते सपने में बदल गया।

 

*इन छात्राओं का हुआ चयन*

 

जोनल पुरस्कार विजेता सह राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता के लिए चयनित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंघभूम की छात्राओं के पाइपर बैंड दल ने दिनांक 22 दिसंबर, 2024 को गुवाहाटी में आयोजित जोनल लेवल बैंड प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर की बैंड प्रतियोगिता में भाग लेंगी। दिनांक 20 जनवरी, 2025 को आनंद विहार ट्रेन से सभी छात्राएं अपनी शिक्षिका और कोच के साथ दिल्ली जाएंगी। दिल्ली में दिनांक 24 और 25 जनवरी, 2025 को फाइनल प्रतियोगिता होगी। इसके बाद दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के रोस्ट्रम में यह दल बैंड प्रस्तुति देगी। रोस्ट्रम में बालिका पाइप बैंड प्रस्तुति के लिए पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा का चयन हुआ है। झारखंड के इस बैंड दल में पार्वती महतो, आशालता महतो, पिंकी, कल्याणी महतो, ममता महतो, बसंती महतो, वर्षारानी मांझी, वसंती महतो, साधना महतो, सुभद्रा कर्मकार, रुपाली टुडू, परमिला महतो, रुमा महतो, कल्पना टुडू, पूजा रानी महतो, पूजा महतो, रिया महतो, छाया महतो, सविता महतो, उषारानी सोरेन, पल्लवी महतो, इबिल हांसदा, सुकर्माणि सोरेन, बरनाली मांझी शामिल है। यह सभी पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा में कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक की छात्राएं है। इनके साथ शिक्षिका श्रीमती सारो हांसदा, बैंड मास्टर श्री प्रेम राणा, समन्वयक श्री चंद्रदेव सिंह, पंजाब रेजीमेंट सेंटर के हवलदार श्री जनरल सिंह और श्री अमर वीर सिंह भी दल में शामिल होंगे।

 

*रक्षा मंत्रालय ने आईडी कार्ड बनाने का दिया निर्देश*

 

रक्षा मंत्रालय ने संबंधित विभागों को पत्र भेजा है। पत्र में रोस्ट्रम (Rostrum) पर प्रदर्शन के लिए पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम (बालिका पाइप बैंड ) और विजय चौक पर प्रदर्शन के लिए पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, बेलगावी छावनी, कर्नाटक (Boys Pipe Band) तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट पॉइंट, गंगटोक, पूर्वी सिक्किम (Girls Brass Band) के दल के छात्र-छात्राओं का फोटो आईडी कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी करने के लिए विभागों को निर्देशित किया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस को प्रवेश/फोटो आईडी पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया हैं। दिल्ली पुलिस को संबंधित सत्यापन के लिए यह सूची भेजने का भी निर्देश दिया गया हैं।

 

*रोस्ट्रम क्या है ?*

 

26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के समारोह में रोस्ट्रम वह मंच होता है, जहां देश के गणमान्य व्यक्ति, जैसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अन्य देशो से आये मुख्य अतिथि और अन्य अधिकारी परेड देखने के लिए उपस्थित होते हैं। यह मंच राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर स्थित होता है, और यहां से वे परेड के विभिन्न प्रदर्शन, जैसे बैंड की प्रस्तुति या झांकियां, देखते हैं।

 

*कैसे हुआ चयन ?*

 

पाइप बैंड प्रतियोगिता का आयोजन सर्वप्रथम प्रखंड फिर जिला एवं राज्यस्तर पर किया गया। राज्यस्तर पर चयनित टीम को जोनल लेवल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला, जहां पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंघभूम की छात्राओं के पाइपर बैंड दल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। रक्षा मंत्रालय हर साल 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल बैंड्स और सांस्कृतिक समूहों के प्रदर्शन के लिए स्कूलों का चयन करता है। स्कूल बैंड्स की संगीत और परेड प्रदर्शन में गुणवत्ता के आधार पर उनका आंकलन किया जाता है। इसमें उनके वादन कौशल, अनुशासन, और प्रस्तुति की सामूहिक क्षमता परखी जाती है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की बालिका बैंड टीम को सुरों की सटीकता, एकरूपता और अभ्यास के कारण चयनित किया गया।

Tags: #PM Shri #Kasturba Gandhi #Balika Vidyalaya Patmda# participate # 26 January# rostrum # New Delhi
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

लोहरदगा के कुडू में 7.750 किलोग्राम गांजा बरामद !

लोहरदगा के कुडू में 7.750 किलोग्राम गांजा बरामद !

by firstreport desk2
5 hours ago
0

लोहरदगा :लोहरदगा जिले के कुडू थाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे और एक व्यक्ति के घर से...

देवघर में सावन की धूम !

देवघर में सावन की धूम !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

देवघर :आज सावन का तीसरा दिन है और 14 जुलाई को पहली सोमवारी होगी। श्रावणी मेले की शुरुआत होते ही...

सावन मास की पवित्र शुरुआत 11 जुलाई से हुईं !

सावन मास की पवित्र शुरुआत 11 जुलाई से हुईं !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

राँची : सावन मास की पवित्र शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है और आज 14 जुलाई को सावन की...

चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी !

चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

पलामू :पलामू चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी- राधाकृष्ण किशोर विदित हो की माननीय सर्वोच्च...

ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनायेः मुख्य सचिव !

ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनायेः मुख्य सचिव !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

रांची :झारखंड सरकार अपना पूरा काम डिजिटल तरीके से करने की ओर कदम बढ़ा रही है। सरकार का आइटी डिपार्टमेंट...

JMM का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) हैक हो गया है !

JMM का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) हैक हो गया है !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची : झारखण्ड में सत्ताधारी दल झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' (पहले ट्विटर) हैक हो...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड- 64 पुलिस इंस्पेक्टर डीएसपी में हुए प्रोन्नत !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड राज्यपाल ने ‘राँची कैंसर समिट–2025’ का उद्घाटन किया !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मुख्यालय तथा बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • BDO निशा कुमारी पर अबुआ आवास योजना के तहत सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच होगी !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • चिराग पासवान को मिली बम से उड़ाने की धमकी !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

ओ0 बी0 सी0 एकता अधिकार मंच ने आयोग के अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी !

ओ0 बी0 सी0 एकता अधिकार मंच ने आयोग के अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी !

July 14, 2025
सरयू राय ने तारापुर में कराया रुद्राभिषेक !

सरयू राय ने तारापुर में कराया रुद्राभिषेक !

July 14, 2025
मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के श्राद्ध में पहुंचीं कल्पना सोरेन !

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के श्राद्ध में पहुंचीं कल्पना सोरेन !

July 14, 2025
सऊदी अरब में हादसे में मृत धनंजय महतो का पार्थिव शरीर स्वदेश आया !

सऊदी अरब में हादसे में मृत धनंजय महतो का पार्थिव शरीर स्वदेश आया !

July 14, 2025
बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

July 14, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.