Friday, May 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सामान्य कैंसर के वृहत रूप से स्क्रीनिंग कार्यक्रम का किया उद्घाटन !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सामान्य कैंसर के वृहत रूप से स्क्रीनिंग कार्यक्रम का किया उद्घाटन !

पूरे राज्य में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कैंसर स्क्रीनिंग के तहत ओरल ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की की जाएगी जांच .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सामान्य कैंसर के वृहत रूप से स्क्रीनिंग कार्यक्रम का किया उद्घाटन !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन रिम्स -2 की आधारशिला रखेंगे । विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है । साथ ही जल्द ही राज्य को 300 नए एंबुलेंस देने जा रहे हैं ।गाँव में सहिया बहनों को बाइक एम्बुलेंस भी दिया जाएगा ताकि समय पर मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।राज्य में अपना कैंसर हॉस्पिटल हो इस दिशा में भी प्रयास किए जाएँगे ताकि लोगों को कैंसर के इलाज के लिए राज्य से बाहर ना जाना पड़े और उन्हें आर्थिक नुक़सान भी ना हो । वह मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य में सामान्य कैंसर के वृहत रूप से स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आईपीएच सभागार , नामकोम में उद्घाटन किया गया था .

झारखंड की अबुआ सरकार माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निदेश पर स्वस्थ झारखंड की दिशा में प्रयासरत है। झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव लाने हेतु हमारी सरकार काम कर रही है ताकि हमारा राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्वल रहे । राज्य सरकार झारखंड के लोगों के स्वास्थ्य की गारंटी लेगी ताकि बीमार पड़ने पर उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके । उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए आज विशेष दिन है। झारखंड में कैंसर की रोकथाम के लिए ,इसके प्रचार-प्रसार के लिए ,लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ हमने होमवर्क किया था । झारखंड को कैंसर मुक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आज इस तरह का आयोजन कई मायनों में महत्वपूर्ण है । इस बार का झारखंड का बजट झारखंड के स्वास्थ्य की दिशा तय करेगा । इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कैंसर की रोकथाम एवं इससे बचाव से संबंधित पोस्टर का लोकार्पण किया ।

कैंसर की रोकथाम के लिए किए जा रहे हैं प्रयास

ये भीपढ़िये

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि मंत्री ने सौंपी प्रसंस्करण इकाइयाँ !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात !

मैंने झारखंड में सादा पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निदेश दिया है । राज्य में पान मसाला की खरीद बिक्री पर बैन रहेगा । कोई भी बिक्री करते हुए पकड़ा जाएगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । राज्य के युवाओं को मजबूत बनाना है उन्हें स्वस्थ रखना है । राज्य सरकार कैंसर की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रही है ।उन्होंने कहा कि मोबाइल फ़ोन के रेडिएशन से भी कैंसर होने का ख़तरा है इसलिए सोते समय सिर के पास अपना मोबाइल ना रखें।

स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं को किया जा रहा है सुदृढ़

जल्द ही राज्य में 5 नए सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल बनाने की दिशा में काम चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो इसके बाद राज्य के हर जिले में एक सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल होगा । 5 नए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की दिशा में भी प्रयास हो रहा है । उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में भी निजी अस्पतालों की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं फिर भी हमारे चिकित्सक निजी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देते हैं । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को बिजनेस की तरह नहीं बल्कि सेवा भावना से लें,अच्छा लगेगा ,सुकून मिलेगा दूसरों की सेवा कर कर सकेंगे।

राज्य की लगभग 42 हज़ार सहिया बहनों को मिलेगा लेटेस्ट टैब

राज्य की सहिया बहनें स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने का काम करती हैं । वे स्वास्थ सेवाओं की रीढ़ हैं । राज्य सरकार जल्द ही राज्य की सहियाओं को टैब देने जा रही है ताकि उनका काम और आसान हो सके । उन्होंने कहा कि आप निर्भीक हो काम करें और यदि कैंसर के मरीज़ का पता चले तो तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते कैंसर मरीज़ का इलाज शुरू हो और उसकी जान बचाई जा सके । राज्य सरकार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज के लिए पैसा दे रही है ।

गर्भवती महिलाओं का मुफ़्त में होगा अल्ट्रासाउंड

सरकार जल्द ही झारखंड वासियों को मुफ्त में दवा देगी साथ ही मुफ्त में जाँच भी कराएगी। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी सरकार मुफ्त में कराएगी । उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप है । यदि कोई भी डॉक्टर से दुर्व्यवहार करेगा तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा साथ ही, उन्होंने दोहराया कि निजी अस्पताल मरीजों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों पर बिल चुकाने का दबाव ना बनायें और स्वतः इसे माफ कर दें । इस अवसर पर अबू इमरान, अभियान निदेशक , राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा कि झारखंड के साथ साथ पूरे विश्व में कैंसर जैसी घातक बीमारी के मरीज़ लगातार बढ़ रहे हैं । इसलिए विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में कैंसर स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया है । शुरुआती जांच में यदि कैंसर का पता चल जाता है तो मरीज का इलाज शुरू कर उसकी जान बचाई जा सकती है । उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक मदद देती है । अभी तक कई लोगों को कैंसर के इलाज के लिए मदद पहुंचाई गई है । उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है । जिसमें राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य भर में 9 से 14 वर्ष के बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु वैक्सीन देने का भी कार्यक्रम चलाया जाएगा । डॉ लाल मांझी ,नोडल ऑफिसर एनसीडी सेल ने कहा कि राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमे ओरल ,ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाएगी । शुरुआती जांच में कैंसर का पता चल जाने से हम कैंसर को नियंत्रित कर पाएँगे साथ ही समय पर कैंसर मरीजों को इलाज़ करा पाएंगे । झारखंड को कैंसर मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है ।

 

हर साल विश्व कैंसर दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। यह थीम कैंसर के खिलाफ लड़ाई में नए लक्ष्य और दिशा निर्धारित करती है। इस साल 2025 में वर्ल्ड कैंसर डे की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” है। इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि कैंसर सिर्फ इलाज से नहीं जीता जा सकता है, बल्कि यह एक लड़ाई है जिसे लोगों के साथ मिलकर लड़ना और जड़ से उखाड़ फेंकना है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि हर व्यक्ति कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे सकता है। इस कैंसर स्क्रीनिंग के माध्यम से लोगों को कैंसर के लक्षणों, जैसे कि अचानक वजन कम होना, लंबे समय तक खांसी या गले में खराश, शरीर में गांठ, थकान और त्वचा में बदलाव, के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही, लोगों को नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा । विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित इस कैंसर स्क्रीनिंग के माध्यम से न केवल लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा बल्कि इसके बचाव, उपचार और रोकथाम के लिए प्रयासों को बढ़ावा भी दिया जाएगा .इस अवसर पर डॉ सी के शाही ,निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं , सुश्री मृदु गुप्ता ,सीईओ ,कैपेड, राज्य के विभिन्न जिलों से आईं सहिया दीदी ,स्वास्थ्य कर्मी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारिगण उपस्थित थे ।

Tags: #Jharkhand's #Health #Minister# inaugurates# screening# program# common# cancers #occasion #World Cancer #Day.
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो को सोशल...

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड डेफ(बधिर) क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं...

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महंगाई पर सत्तारूढ़ दल झामुमो के आंदोलन को राजनीतिक नौटंकी बतलाया है। उन्होंने...

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

टीवी बीमारी के जागरूकता को लेकर कुल 160 लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : एनटीईपी कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सदर ट्यू के द्वारा कोकर क्षेत्र के तिरिल बस्ती में 100 डेज...

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

जमीन कारोबारी 32 वर्षीय विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलामू: पलामू जिला में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते...

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

राज्य सरकार 10000 करोड़ के मदर ऑफ ऑल दफनाने में लगी !- प्रतुल शाह देव ट्रेजरी घोटाले

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर 10000 करोड़ के ट्रेजरी स्कैम को सुनियोजित तरीके से...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • खेलो झारखंड एवं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता संघो के साथ बैठक !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • 2023 वर्ल्ड कप : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पचवां वर्ल्ड कप!

    6 shares
    Share 2 Tweet 2

अभी अभी

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

May 8, 2026
झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

May 8, 2026
झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

May 8, 2026
दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

May 8, 2026
राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

May 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.