Friday, May 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » विकसित भारत बनाने में आर्थिक राष्ट्रवाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- उपराष्ट्रपति !

विकसित भारत बनाने में आर्थिक राष्ट्रवाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- उपराष्ट्रपति !

उपराष्ट्रपति ने छात्रों से टेक्नोलॉजी से जुड़ने का आह्वान किया .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in जमशेदपुर, झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
विकसित भारत बनाने में आर्थिक राष्ट्रवाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- उपराष्ट्रपति !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

IIM कोलकाता की टीम ने पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष दिया प्रेजेंटेशन !

मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू !

दौड़ा दौड़ाकर पीटे गए अंचल कर्मी !

बारात से लौट रही अनियंत्रित कार टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त !

जमशेदपुर :उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपनी एकदिवसीय यात्रा पर झारखंड पहुंचे, उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका झारखंड राज्य का प्रथम दौरा है। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति ने जमशेदपुर के जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।  

समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा भारत आज तेज गत से विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है और यह अब बढ़त अजेय है, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी बनने की राह पर हैं, हमने यू.के. को पीछे छोड़ा है और अब जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ने वाले हैं।विश्व बैंक के अध्यक्ष के बयान का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ने कहा कि विश्व बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि भारत ने डिजिटल क्षेत्र में पिछले एक दशक में जो करिश्मा किया है वह 47 सालों में भी संभव नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, हमारे यहां जितना डिजिटल ट्रांजेक्शन होता है वह अमेरिका, यूके, फ्रांस और जर्मनी के ट्रांजेक्शन से चार गुना से भी अधिक है। उन्होंने कहा हमारी प्रतिभा का तो कोई मुकाबला ही नहीं है। हम टेक्नोलॉजी को सहज ही ग्रहण करते हैं, भारत का प्रति व्यक्ति इंटरनेट डाटा कंजप्शन अमेरिका और चीन के प्रति व्यक्ति इंटरनेट डाटा कंजप्शन से भी अधिक है।जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट कीसराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा जमशेदपुर नवाचार और उद्यम को परिभाषित करता है। यह संस्थान उसी प्रतीक है। भारत ने ढाई साल में संसद के नाम नया भवन का निर्माण किया है वह देखने लायक है। उसके अंदर की तकनीकी नजारा देखकर हम स्तब्ध रह जाते हैं, इतने विशाल भवन का निर्माण इतने कम समय में किसी भी देश के द्वारा आज तक संभव नहीं हुआ भारत की उपलब्धियां की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया के शीर्ष दस कन्वेंशन सेंटर में से दो कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम और यशोभूमि आज भारत में मौजूद हैं उन्हें देखकर भारत की बदलती तस्वीर का अंदाजा लगाया जा सकता है।भारत की तकनीकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज हमें लीक से हटकर सोचना पड़ेगा। आपके पास सीखने के लिए तकनीकी है कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी है जिन पर चर्चा करते हैं तो लगता है दुनिया कितनी जल्दी बदल रही है। क्वांटम कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, के बारे में पता लगाइए क्या है, हमारा देश इस क्षेत्र में काम कर रहा है। क्वांटम कंप्यूटिंग, ग्रीन हाइड्रोजन और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में काफी आगे जा चुके हैं।उपराष्ट्रपति ने छात्रों से आर्थिक राष्ट्रवाद को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि आर्थिक राष्ट्रवाद विकसित भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अंत में उपराष्ट्रपति ने छात्रों से कहा कि हमें अपने राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखना चाहिए, भारत का हित सर्वोपरि है, भारतीयता में हमारा विश्वास अटूट है, हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए, हमें अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियां पर गर्व करना चाहिए। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, संस्थान के अध्यक्ष, टी. वी. नरेंद्रन, संस्थान के निदेशक, फादर एस. जॉर्ज, फॉदर डोनाल्ड डिसिल्वा, सुनील कुमार गुप्ता, आमंत्रित अतिथिगण संस्थान के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, एवं कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: #viksit-bhaart-#bega-#uprashhtrpti.
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड देती है !

महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड देती है !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची :भाजपा सड़कों पर राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही है। महिला आरक्षण विधेयक के पूरे प्रकरण के लिए महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री...

डेंटल छात्रा के साथ दुष्कर्म की साजिश का आरोप !

डेंटल छात्रा के साथ दुष्कर्म की साजिश का आरोप !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची : रिम्स प्रबंधन ने मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) की छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द...

रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची विमेंस कॉलेज, रांची : रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में आज अंतिम वर्ष (Final Year) की छात्राओं के...

एम्स, देवघर में कालाजार के निदान एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया !

एम्स, देवघर में कालाजार के निदान एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची/देवघर :राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (VBD), झारखंड के निर्देशानुसार आज एम्स, देवघर में कालाजार (विसरल लीशमैनियासिस) एवं...

भाजपा द्वारा पानी-बिजली के ज्वलंत मुद्दे पर 6-12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान

भाजपा द्वारा पानी-बिजली के ज्वलंत मुद्दे पर 6-12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :बीते 17 अप्रैल को बिजली के मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन करने के बाद झारखंड भाजपा ने एक बार फिर...

चिरकुंडा में जर्जर 11KV तार गिरने से 3 मवेशियों की मौत

चिरकुंडा में जर्जर 11KV तार गिरने से 3 मवेशियों की मौत

by firstreport desk2
2 days ago
0

धनबाद जिले के चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9, सोनारडंगाल में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बड़ा हादसा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    267 shares
    Share 107 Tweet 67
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

Descubre los casinos internacionales con bonos irresistibles y juego sin fronteras

April 30, 2026

कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन ने एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर खोया : रौशनी खलखो !

April 30, 2026
दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

अधिकारी सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर करें: बिहार मुख्यमंत्री !

April 30, 2026
ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार- आदित्यनाथ योगी !

ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार- आदित्यनाथ योगी !

April 30, 2026
झारखंड में लैब सेवाएं होंगी हाईटेक: अब मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट !

झारखंड में लैब सेवाएं होंगी हाईटेक: अब मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट !

April 30, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.