Wednesday, April 29, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » एम्स, देवघर में कालाजार के निदान एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया !

एम्स, देवघर में कालाजार के निदान एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया !

इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों के डॉक्टरों की क्षमता में वृद्धि करना .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in झारखंड, देवघर, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
एम्स, देवघर में कालाजार के निदान एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

झारखण्ड के स्टूडेंट्स ने मुंबई में राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम !

आगरा के पागलखाने में ही स्वास्थ्य मंत्री का समुचित इलाज संभव – अमर कुमार बाऊरी !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

रांची/देवघर :राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (VBD), झारखंड के निर्देशानुसार आज एम्स, देवघर में कालाजार (विसरल लीशमैनियासिस) एवं पीकेडीएल के निदान एवं प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों—दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर एवं जामताड़ा—के चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों, एम्स देवघर, पीजेएमसीएच के डॉक्टरों की क्षमता में वृद्धि करना था, ताकि कालाजार एवं उससे संबंधित जटिल मामलों का प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन से हुई। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड, डॉ. बिरेंद्र कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन में कहा, राज्य सरकार वर्ष 2023 में कालाजार उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल कर लिया है और इसे बनाए रखने कि दिशा में बहु-आयामी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “राज्य स्तर पर समन्वित प्रयास और तकनीकी दक्षता के माध्यम से ही कालाजार नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकता है।” कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डॉ. कुमार ने बताया कि, “राज्य स्तर पर समन्वित प्रयास और तकनीकी दक्षता के माध्यम से ही कालाजार नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकता है।”
कालाजार नियंत्रण में मेडिकल कॉलेजों की भूमिका पर बोलते हुए प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगाने, कार्यकारी निदेशक, एम्स देवघर ने कहा, “मेडिकल कॉलेज न केवल उपचार बल्कि अनुसंधान और प्रशिक्षण के माध्यम से भी कालाजार उन्मूलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।”
तकनीकी सत्रों के दौरान डॉ. कृष्णा पांडे, निदेशक, आईसीएमआर-आरएमआरआईएमएस, पटना ने कहा की, “जटिल और पुनरावृत्ति वाले कालाजार मामलों के लिए सटीक निदान और प्रोटोकॉल आधारित उपचार अत्यंत जरूरी है।”
इसी क्रम में प्रो. (डॉ.) मिताली चटर्जी, आईपीजीएमईआर, कोलकाता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि, “पीकेडीएल मामलों की समय पर पहचान और उपचार, कालाजार के पूर्ण उन्मूलन के लिए आवश्यक है।”
वहीं डॉ. रोशन टोपनो, आईसीएमआर-आरएमआरआईएमएस, पटना ने कहा की, “qPCR जैसी आधुनिक तकनीकें कालाजार के सटीक और शीघ्र निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”
इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राज्य एवं जिलों के भी.बी.डी. अधिकारी, कंसल्टेंट्स के साथ ही सहयोगी संस्थाओं यथा- विश्व स्वास्थ्य संगठन के जोनल समन्वयक डॉ. हसीब, पिरामल स्वास्थ्य, ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज के प्रतिनिधि, चिकित्सा पदाधिकारियों, DVBDCO, MOIC एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों सहित 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कालाजार उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा इससे जमीनी स्तर पर उपचार एवं प्रबंधन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Tags: #A workshop #on diagnosis #and management of Kala-azar# was organised #at AIIMSDeoghar.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा अवैध शराब कि बरामदगी !

दो तस्करों समेत चार तस्कर गिरफ्तार !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची/चतरा :सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता...

आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा अवैध शराब कि बरामदगी !

आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा अवैध शराब कि बरामदगी !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :रेलवे सुरक्षा बल राँची मण्डल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों के...

रिम्स के निविदायें जो एसएफसी के बिना स्वीकृति के की गई !

रिम्स के निविदायें जो एसएफसी के बिना स्वीकृति के की गई !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :रिम्स की 1 करोड़ रूपये से अधिक की निविदायें जो एसएफसी के बिना स्वीकृति के की गई हैं उनकी...

झारखंड सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक  !

झारखंड सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :सीसीएल मुख्यालय में आज राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निदेशक...

झारखंड सीएम नेअधिकारियों से स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे योजनाओं के संचाल की समीक्षा लिया !

झारखंड सीएम नेअधिकारियों से स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे योजनाओं के संचाल की समीक्षा लिया !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा अनुसूचित जनजाति,...

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने फ्लाईओवर के  प्रगति से संबंधित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन रखा !

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने फ्लाईओवर के प्रगति से संबंधित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन रखा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष आज झारखंड मंत्रालय में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सिरमटोली से कांटा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    266 shares
    Share 106 Tweet 67
  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

April 29, 2026
बिहार। सीएम  सम्राट चौधरी जी नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा तथा चार एक्सटेंशन सेंटर उद्घाटन किया !

बिहार। सीएम सम्राट चौधरी जी नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा तथा चार एक्सटेंशन सेंटर उद्घाटन किया !

April 29, 2026
एम्स, देवघर में कालाजार के निदान एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया !

एम्स, देवघर में कालाजार के निदान एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया !

April 29, 2026
भाजपा द्वारा पानी-बिजली के ज्वलंत मुद्दे पर 6-12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान

भाजपा द्वारा पानी-बिजली के ज्वलंत मुद्दे पर 6-12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान

April 29, 2026
दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

April 29, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.