रांची विमेंस कॉलेज, रांची :
रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में आज अंतिम वर्ष (Final Year) की छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में UNICEF से संबद्ध एक टीम द्वारा विभिन्न कंपनियों के लिए बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम की छात्राओं हेतु प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी के प्रशिक्षक श्री आदर्श शुक्ला ने छात्राओं को करियर उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने इंटरव्यू स्किल्स, प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, तथा रोजगार के लिए आवश्यक व्यवहारिक कौशलों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास हुआ।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रोहिता विकास, डॉ. डॉली कुमारी, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. सोमा रॉय, डॉ. मीता भाटिया, डॉ अर्पिता डॉ. पूर्णिमा, डॉ. उर्मिला, डॉ. अंकिता एवं डॉ. एम.डी. ओ. अंसारी की उपस्थिति में किया गया। सभी शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज परिवार की ओर से विशेष धन्यवाद डॉ. रेनु कुमारी (प्रोफेसर-इन-चार्ज, आर्ट्स ब्लॉक, रांची) को दिया गया, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार के अवसरों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।













