Monday, May 4, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » हम लोग आंदोलनजीवी नहीं, जनहित में उठा रहे हैं आवाजः सरयू राय !

हम लोग आंदोलनजीवी नहीं, जनहित में उठा रहे हैं आवाजः सरयू राय !

सीएम तक पहुंची आंदोलन की धमक, रेल मंत्री को ट्वीट किया .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
हम लोग आंदोलनजीवी नहीं, जनहित में उठा रहे हैं आवाजः सरयू राय !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

जलाशयों में बोटिंग पर अब कड़ा पहरा !

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र के आग्रह के लिए भाजपा मुख्यमंत्री !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “ शिवाला सेवा समिति” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की !

स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराए राज्य सरकार: नवीन जायसवाल !

जमशेदपुर : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने आंदोलन का दायरा बढ़ा दिया है। अभी तक समिति चक्रधरपुर मंडल की ट्रेनों को लेकर आंदोलनरत थी। अब समिति खड़गपुर मंडल से विलंब से चलने वाली ट्रेनों के खिलाफ भी आंदोलन करेगी। इस सिलसिले में आगामी 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय में रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया।
समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में आंदोलन की धार को तेज किया जाएगा। इसके तहत 17 से 19 मई तक तीन स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे। 17 मई को साकची गोलचक्कर में, 18 मई को स्टार टॉकीज के पास और 19 मई को एमजीएम अस्पताल के समीप, मानगो में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि कितनी ट्रेनें चांडिल तक राइट टाइम आती हैं और चांडिल के बाद टाटानगर पहुंचते-पहुंचते ट्रेनें तीस मिनट से लेकर 5 घंटे तक लेट हो जाती हैं। उन्होंने आज ही रांची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में बताया कि यह ट्रेन 30 मिनट विलंब से टाटानगर जंक्शन पहुंची। जब इतनी वरीयता प्राप्त वंदे भारत की यह स्थिति है तो अन्य ट्रेनों के बारे में क्या कहना।
सरय़ू राय ने कहा कि कई ट्रेनें चांडिल तक राइट टाइम आई, लेकिन टाटानगर पहुंचीं 30 से 49 मिनट लेट। बंबई मेल भी घंटों लेट आईं। उन्होंने कहा कि हमलोग आंदोलनजीवी नहीं हैं। हम लोग जनहित में, ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब रेलवे बोर्ड भी इस आंदोलन को लेकर चिंतित है। कारण यह है कि उनकी प्रतिष्ठा जा रही है। रेलवे जो भी झूठ बोलता है, उसका भंडाफोड़ हो जाता है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में बहुत तेजी से काम किया। जहां दो लाइनें ही थीं, वहां तीन-तीन, चार-चार लाइनें बिछाई गईं। यह देश भर में हुआ। लेकिन, आदित्यपुर से लेकर सलगाजुड़ी तक तीसरी लाइन बनी ही नहीं। इसे आज बनाना शुरु करेंगे तो कम से कम 6 माह लगेंगे। बीच में बरसात है। तो सब मिला कर 8 से 9 माह लगेगा। तब तक रेल यात्री क्या करेंगे?
इसके पूर्व रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन दबाव में है। दबाव तो रेलवे बोर्ड तक है। यह लड़ाई लंबी चलेगी। इसमें सभी को धैर्य रखना होगा। राज्य और केंद्र में जिन पार्टियों की सरकारें हैं, उन पार्टियों के लोग भी इस आंदोलन की मुक्तकंठ से सराहना कर रहे हैं। समिति को अब तवज्जो मिल रहा है। हमलोग किसी का मुकसान नहीं चाहते। सिर्फ इतना चाहते हैं कि जो ट्रेनें जमशेदपुर से खुल रही हैं, वो समय से खुलें और जो ट्रेनें जमशेदपुर पहुंच रही हैं, वो समय से पहुंचें।
जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि यह जन आंदोलन है। 7 अप्रैल का धरना और उसके बाद 26 अप्रैल का हस्ताक्षर अभियान, दोनों चिलचिलाती धूप में संपन्न हुए। रेल महकमा परेशान है। हम लोग तो सिर्फ ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ लड़ रहे हैं। रेल यात्री संघर्ष समिति दबाव रेलवे पर बढ़ा है। हमारे आंदोलन की गूंज झारखंड के मुख्यमंत्री के कानों तक पहुंची है। मुख्यमंत्री ने भी रेलमंत्री को ट्वीट कर ट्रेनों की लेटलतीफी पर चिंता जताई है।
वरीय जदयू नेता आफताब अहमद सिद्दिकी ने कहा कि अब सूरत बदलनी चाहिए। रेल के लेटलतीफ चलने से आम आदमी परेशान होता है। इस परेशानी को ही खत्म करना है। आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी मास लेबल को होने वाली समस्या है। रेलवे जो आंकड़े दे रहा है, उससे हम लोग संतुष्ट नहीं हैं। अगर ट्रेनों के परिचालन में सुधार हुआ तो ट्रेनें विलंब से चल क्यों रही हैं। सतीश सिंह ने कहा कि हमारी गतिविधियों को व्यापक जनसमर्थन हासिल है। हम लोग रेलवे को समय देंगे लेकिन अपनी रणनीति नहीं बदलेंगे। हम लोगों के बीच जाएंगे और उनका और जबरदस्त समर्थन हासिल करेंगे।
मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि आंदोलन सही राह पर है। हमें संयम के साथ चलना होगा। आंदोलन बड़ा है। जदयू के प्रदेश महासचिव कौशल किशोर ने कहा कि आंदोलन का असर दिख रहा है। कई ट्रेनें थोड़ा ही सही, समय पर आने लगी हैं।
घाटशिला के नगर पार्षद करण सिंह ने कहा कि घाटशिला, चाकुलिया आदि से बच्चे पढ़ने के जमशेदपुर आते हैं और ट्रेन से आते हैं। ट्रेन लेट होती है तो बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। मजदूरों को काम नहीं मिलता।
इसके पूर्व कुलविंदर सिंह पन्नू, मंजू सिंह, उषा यादव और अजय कुमार ने कहा कि निश्चित तौर पर आंदोलन का असर हुआ है और यह असर ट्रेनों के परिचालन पर भी दिख रहा है। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार जबकि आभार प्रदर्शन संजीव कुमार सिंह ने किया।
(इनसेट)
मीटिंग में आए सुझावः-
-रेलवे की परिचालन संबंधी धांधली को दूर करने के लिए हर इलाके में वृहत पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाने की जरूरत है।
-आदित्यपुर से टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनें 5 घंटे में पहुंचती हैं। इसके लिए हम लोगों को रेल की पटरियों पर बैठना होगा।
-ट्रेनों के लेट होने पर रेलवे पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए।
-हमारा संघर्ष आम और खास लोगों की नजर में आए, इसके लिए तगड़े आंदोलन की जरूरत है।
-जिस स्थान से ट्रेन लेट हो रही है, उस स्थान पर जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया जाए।
-रेलवे की वेबसाइट पर भी लगातार ट्रेनों के विलंब से आने की सूचना दी जाए।
-सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठन रेल यात्री संघर्ष समिति से जुड़ें।

Tags: #We are not agitators# we are raising #our voice #in public interest#Saryu Rai .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

ईशांक सिंह ने झारखंड का नाम किया रोशन : कर्मवीर सिंह !

ईशांक सिंह ने झारखंड का नाम किया रोशन : कर्मवीर सिंह !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने झारखंड के लाल नन्हे तैराक ईशांक...

मजदूर देश और समाज की असली ताकत है -आदित्य साहू !

मजदूर देश और समाज की असली ताकत है -आदित्य साहू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन द्वारा रांची के दिगंबर जैन भवन में आयोजित “श्रमिक...

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

पहाड़ी मंदिर की वर्तमान कमेटी परनियमों को ताख पर रख मंदिर में रखे करोड़ों के स्क्रैप बेचने का आरोप – राकेश सिंहा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य राकेश सिंहा ने रांची के पहाड़ी मंदिर की वर्तमान कमेटी पर... नियमों...

महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा की कोडरमा विधायक नीरा यादव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस...

झारखंड सरकार  के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर  अरवा राजकमल ने आज न्यू झारखंड भवन का विस्तृत औचक निरीक्षण कर समग्र व्यवस्थाओं...

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज मांडर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड सीएम झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक संपन्न हुई !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67
  • झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने फ्लाईओवर के प्रगति से संबंधित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन रखा !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

Mastering casino games A step-by-step guide to winning strategies

May 4, 2026

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से खिले चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे !

May 4, 2026
मध्यस्थता के माध्यम से होता है वादों का निस्तारण- डालसा !

मध्यस्थता के माध्यम से होता है वादों का निस्तारण- डालसा !

May 4, 2026
कांग्रेस कमिटी के साथ अन्य समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी की  !

कांग्रेस कमिटी के साथ अन्य समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी की !

May 4, 2026
इशांक कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मान !

इशांक कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मान !

May 4, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.