रांची: न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में चान्हो प्रखंड के चौरया पंचायत भवन में ‘‘डोर-टू-डोर’’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। ‘‘डोर-टू-डोर’’ जागरूकता कार्यक्रम में इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खती, मुखिया रेख संगा, पीएलवी निलश्याम कुमार कश्यप, सुमति कुमारी, उषा कुमारी, संजीत उरांव, हरीराम करमाली, अलमा एक्का, राजा वर्मा, सिकन्दर मुण्डा, सोनु सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
कविता कुमारी खती ने ने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची से मिलनेवाले सुविधाओं के बारे में अवगत कराया तथा उन्होंने कहां कि डालसा का पीएलवी ब्लॉक में रहता है, आप उनसे सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने नालसा एवं झालसा के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा डायन-बिसाही के प्रति लोगों को जागरूक किये और कहा कि यह एक अंधविश्वास है।
सुमती कुमारी एवं निलश्याम ने उपस्थित लोगों को पीड़ित मुआवजा के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय में चल रहे विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटारा करने पर बल दिया एवं राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता अभियान एवं लोक अदालत के बारे में विस्तार से उपस्थित लोगों को बतायें।
डालसा के पीएलवी ने मजदूरों का निबंधन हेतु नियोजन फर्म भरने के बारे में बताया, जिसके तहत उन्हें कई लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। डालसा के पीएलवी के द्वारा उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट एवं लिफलेट का वितरण भी किया गया।
यह भी ज्ञात हो आगामी 09 मई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी गयी। निलश्याम ने कहा कि लोक अदालत में वादों का निस्तारण होता है। इससे समय और धन की बचत होती है। 09 मई को व्यवहार न्यायालय, रांची में उपस्थित होकर वादों का निस्तारण करा सकते है।










