Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » हेमंत सोरेन सरकार में 10,000 करोड़ से अधिक का घोटाला उजागर : बाबूलाल मरांडी !

हेमंत सोरेन सरकार में 10,000 करोड़ से अधिक का घोटाला उजागर : बाबूलाल मरांडी !

कोयला, बालू आदि खनिज सम्पदा की महालूट का उजागर होना बाकी .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, हजारीबाग
Reading Time: 1 min read
A A
0
360
SHARES
1k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार शर्म नहीं बल्कि जश्न का उत्सव-प्रतुल शाह देव !

भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके, फिर कांग्रेस पर लगाए आरोप : सोनाल शांति

18 महीने की अदिति अब भी लापता !

प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक !

रांची /हजारीबाग : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हजारीबाग सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने गुजरे तीन सालों में घोटालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। घोटाला करना, घोटालेबाजों को बचाना, घोटाले में हिस्सा लेना, दलाल माफ़ियाओं के सहारे पैसे कमाना ही इस सरकार का मुख्य काम रह गया है। 

मरांडी ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर अगर 06 मई, 2021 को केंद्रीय जाँच एजेंसी ED की कार्रवाई मनरेगा मामले में शुरू नहीं हुई होती, पूजा सिंघल समेत कई लोग पकड़े नहीं जाते, नोटों का भंडार नहीं पकड़ाता तो राज्य को हेमंत सोरेन आज घोटाले के मामले में कहाँ पहुँचा देते? इस बारे में एक छोटा सा संक्षिप्त जानकारी हम आपके समक्ष रख रहे हैं। हाइकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई मनरेगा घोटाले की जाँच आगे बढ़ी तो रोज़ एक नए घोटाले उजागर होने लगे और यह घोटाला उजागर होने का सिलसिला जिस तरह सामने आ रहा है उससे लगता है कि आगे और जाँच होगी तो न जाने और कितने नये घोटाले उजागर होंगे। केंद्रीय एजेंसियां जो भी घोटाले पकड़ रही है उसके बारे में राज्य सरकार को लगातार सूचित कर वैसे मामलों में कार्रवाई का अनुरोध करती रही है जिन पर राज्य सरकार को अपने स्तर से भी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन आश्चर्यजनक तरीक़े से ये घोटालेबाज़ों का सरगना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केन्द्रीय एजेंसी की सप्रमाणिक सूचना पर कोई विधि सम्मत कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उल्टे यह सरकार घोटालेबाज़ों को जेल से लेकर बाहर तक, मंहगे वकील रखकर राँची से लेकर दिल्ली तक मदद कर घोटाला पर पर्दा डालने और घोटालेबाज़ों को बचाने का अथक प्रयास कर रही है। ऐसा आख़िर क्यों? यह सवाल अब तो झारखंड के पढ़े लिखे युवा ही नहीं, गॉंव देहात के चौक चौराहे पर भी लोग पूछने लगे हैं। हेमंत सोरेन को इन सवालों का जवाब झारखंड की जनता को देना ही होगा। अब तक जो घोटाले पकड़े गए हैं, जिन घोटाले में हिस्सा लेकर यह सरकार घोटालेबाज़ों का न सिर्फ़ बचाव करती रही है बल्कि वैसे घोटालेबाज़ों के अनुभव का लाभ लेकर उनसे और बड़े घोटाले करवाती रही है, उन में 550 करोड़ का मनरेगा घोटाला, के अलावा 1500 करोड़ का उद्योगों के लिये आवंटित कोयला का घोटाला, 1500 करोड़ का अवैध खनन घोटाला, 3000 करोड़ का ग्रामीण विकास के लिए आवंटित फंड के दुरुपयोग का घोटाला, 3000 करोड़ से भी ज़्यादा का भूमि घोटाला, 800 करोड़ का टेंडर घोटाला, 100 करोड़ से भी ज़्यादा का ट्रांसफ़र/पोस्टिंग घोटाला और 1500 करोड़ का शराब घोटाला प्रमुख रूप से शामिल है। इस प्रकार 10000 करोड़ से अधिक का घोटाला इस सरकार में उजागर हुआ है। कोयला, बालू जैसे खनिज सम्पदा की महालूट में क्या क्या हुआ है? यह उजागर होना अभी बाक़ी है। अब तो खनन घोटाले की जॉंच में न्यायालय के आदेश से सीबीआई भी आ गई है। दिल थामकर आगे-आगे देखते जाईये। सोचिये, अगर माननीय न्यायालय ने ऐसे मामलों में कार्रवाई का आदेश नहीं दिया होता तो ये मुख्यमंत्री आगे और कितने घोटालों को अंजाम देते? एक छोटा सा उदाहरण आपके सामने रखकर बताना चाहता हूँ कि जब इंजीनियर विरेंद्र राम एवं उनसे जुड़े ठिकाने पर छापामारी हुई, वो पकड़े गये, उसके बाद झारखंड सरकार ने विरेंद्र राम के विभागों से जुड़े क़रीब 3 हज़ार करोड़ के छह सौ टेंडर जो निकाले जा चुके थे उसे रद्द कर दिया, लेकिन इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं की। अगर गलती नहीं थी तो टेंडर क्यों रद्द किया गया? और अगर रद्द किया गया तो आगे राज्य सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों से लिखित जानकारी मिलने एवं कार्रवाई के लिये कहने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अगर विरेंद्र राम पकड़े नहीं जाते तो टेंडर रद्द नहीं होता, टेंडर रद्द नहीं होता तो इस 3000 करोड़ में से सीधे 15 परसेंट के हिसाब से 450 करोड़ रूपया सीधे दलालों, कुछ अफ़सरों और सत्ताधारियों के जेब में चला जाता, जिसे ईडी की कार्रवाई ने बचा लिया। मनरेगा समेत और कई घोटालेबाजी में एक्सपर्ट पूजा सिंघल को मुख्यमंत्री ने उद्योग का कोयला घोटाला, बालू घोटाला कराने के लिए खान विभाग और JSMDC में बैठाया। उद्योग का कोल लिंकेज घोटाले में ईडी ने हज़ारीबाग़ के इज़हार अंसारी एवं उनके जुड़े ठिकाने पर छापामारी की, क़रीब 4 करोड़ नगद पकड़े। जॉंच में पता चला कि पूजा सिघल के सौजन्य से इस सरकार ने इज़हार के 13 कंपनियों को 38258 टन कोयला का आवंटन किया था। ये रियायती दर का कोयला उद्योग के लिये आवंटित था जिसे बनारस की मंडियों में बेच दिया गया। यह घोटाला ईडी की पकड़ में आया तो झारखंड सरकार ने ऐसे 142 संस्थान का कोयला आवंटन रद्द कर दिया। लेकिन इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं की। अगर घोटाला नहीं हो रहा था तो रद्द क्यों किया ? और अगर केंद्रीय एजेंसियों के पकड़ में आने के बाद रद्द किया तो आगे कार्रवाई क्यों नहीं की? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी इस बारे में अपने मुँह से कब बताईयेग जमीन घोटाले में तो हेमंत सरकार ने रिकॉर्ड ही क़ायम कर दिया। और तो और राज्य सरकार की ज़मीन के साथ ही सेना तक की ज़मीन को जाली एवं फ़र्ज़ी काग़ज़ बनवाकर इस सरकार ने दलाल बिचौलिया और माफ़िया के साथ मिलकर बेच खाया। ऐसे कई मामले ईडी द्वारा पकड़े गये हैं, जॉंच बढ़ेगी तो और आगे पकड़े जायेंगे। कई सरकारी, गैर सरकारी लोग जेल गये हैं, आगे और कई जेल जाने के लाइन में अपना नम्बर आने का इंतज़ार कर रहे हैं। जॉंच के दरम्यान हेमंत सोरेन और उनके परिवार द्वारा बल पूर्वक आदिवासियों की ज़मीन क़ब्ज़ा करने, कौड़ी के भाव नामी-बेनामी ख़रीदने का अनेकों मामला पकड़ में आ चुका है। अपना और अपने बाप का नाम तक बदल-बदल कर ये सारे आदिवासी जमीन इस महाजन सोरेन परिवार ने हड़पे हैं। ऐसे ज़मीनों का खुलासा तो चुनावी हलफ़नामे में भी नहीं किया गया है। जाँच में राँची में हेमंत जी की 100 करोड़ मूल्य की एक 8.5 एकड़ की एक ऐसी ज़मीन पकड़ में आयी है जो बेनामी 16 लोगों के नाम से है। जॉंच एवं छापामारी में मिले हेमंत जी के ऐसे ही ज़मीनों के बारे में पूछताछ के लिये ईडी हेमंत जी को बुला रही है और हेमंत जी डर के मारे पूछताछ से भाग रहे हैं। क्योंकि उनकी ऐसे ज़मीन के बारे में उनके पास कोई जवाब है ही नहीं? इस सरकार में एक नहीं दो-दो शराब घोटाले हुए। पहले वाले घोटाले से रिश्वत कम मिल रहा था तो छत्तीसगढ़ से टीम लाकर और बड़ा घोटाला किया गया। इस बारे में हम तो घोटाला होने के पहले से बताते रहे हैं। परिणाम सामने है। ट्रांसफ़र-पोस्टिंग का गोरखधंधा कैसे चलता था और चलता है? इसका एक छोटासा नमूना राजीव अरुण एक्का और विशाल चौधरी कथा के सप्रमाण खुलासे से हुआ है। देख सुनकर एक नज़र में तो विश्वास ही नहीं होता कि कोई सरकार आख़िर इतनी बेशर्मी से ये सब कैसे कर सकती हैऔर इतनी बातें हैं जो हम आज बतायेंगे तो अख़बार का पन्ना क्या पूरा अख़बार कम पड़ा जायेगा। इसलिये आज के लिये इतना ही। आगे हम एक एक कर सारी चीजों का खुलासा आपके माध्यम से करते रहेंगे। सीबीआई की भी इंट्री उच्च् न्यायालय के आदेश से हो चुकी है। हालाँकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी अपने जेल में बंद चेले पंकज मिश्रा के माध्यम से यह जॉंच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट गये हुए हैं। थोड़ा और इंतज़ार करिये और देखते जाइए।

Tags: #Jharkhand #Scam #10000 crore# exposed # Hemant Soren# government #Babulal Marandi
Share144Tweet90SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

रात अपराधियों ने एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी !

रात अपराधियों ने एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी !

by firstreport desk2
14 hours ago
0

राँची : जिले के अरगोड़ा चौक के पास मंगलवार रात अपराधियों ने एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग...

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ललित नरायण ओझा  !

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ललित नरायण ओझा !

by firstreport desk2
14 hours ago
0

रांची : झारखंड ट्रांसपोर्ट श्रमिकों के हड़ताल के पहले दिन आज झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण...

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है – विनोद पांडेय

पीएम नरेंद्र मोदी भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं – प्रतुल शाह देव !

by firstreport desk2
14 hours ago
0

रांची :झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि...

झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा है  उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की जरूरत है !

झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा है उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की जरूरत है !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज छात्रावास की छात्राओं के साथ नागपुरी फ़िल्म “सेरेंग” देखने पहुँचीं।...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम करें- बिहार मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। एक अणे मार्ग, लोक...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

निजी स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी :- बिहार मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के निजी स्कूलों में मनमानी रोकने, फीस को नियंत्रित करने और छात्रों तथा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    20 shares
    Share 8 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    36 shares
    Share 14 Tweet 9
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    37 shares
    Share 15 Tweet 9
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    26 shares
    Share 10 Tweet 7
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    35 shares
    Share 14 Tweet 9

अभी अभी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिला का आवंटन किया है !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिला का आवंटन किया है !

May 13, 2026
कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें:- मुख्यमंत्री !

कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें:- मुख्यमंत्री !

May 13, 2026
बीआइटी मेसराने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने हेतु एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ समझौता !

बीआइटी मेसराने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने हेतु एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ समझौता !

May 13, 2026
कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा !

कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा !

May 13, 2026
कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार शर्म नहीं बल्कि जश्न का उत्सव-प्रतुल शाह देव !

कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार शर्म नहीं बल्कि जश्न का उत्सव-प्रतुल शाह देव !

May 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.