Tuesday, January 20, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड को अलग राज्य शिबू सोरेन हेमंत सोरेन ने नहीं बल्कि भाजपा ने बनाया – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड को अलग राज्य शिबू सोरेन हेमंत सोरेन ने नहीं बल्कि भाजपा ने बनाया – बाबूलाल मरांडी !

भाजपा की सरकार बनी तो छः महीने में रिक्त पदों को भरा जाएगा .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, बोकारो
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड को अलग राज्य शिबू सोरेन हेमंत सोरेन ने नहीं बल्कि भाजपा ने बनाया – बाबूलाल मरांडी !
59
SHARES
168
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

भाजपा के दबाव में कई माताओं के गोद सुनी होने से बचे..आदित्य साहू !

सदर अस्पताल परिसर में जन आरोग्य समिति पर उनमुखीकरण एवं टीबी मुक्त कार्यक्रम !

राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा राजहरा ओपन कास्ट कोलियरी का नवसंचालन हेतु उद्घाटन !

कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी !

झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। 

भाजपा की केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य माँ बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया किंतु बड़े घरानों व पूँजीपतियों के लिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया जबकि राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र से चलने वाला एक रुपया का पंद्रह पैसे पहुँचता था। उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। चार करोड़ से ज़्यादा को आवास योजना का लाभ मिला। मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनी है बड़े बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं जबकि भाजपा की सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सड़कों का जाल बिछा है जबकि इंडीं गठबंधन पैसे और परिवार के लिए राजनीति कर रही है। अलग राज्य झारखंड के सपने को शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन ने नहीं बल्कि भाजपा ने पूरा किया। कांग्रेस के गोद में बैठकर जेएमएम आंदोलन करते रही। 60 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने झारखंडियों को ठगने का कार्य किया। 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी और सन् 2000 में अलग राज्य झारखंड का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अलग राज्य बनाया है इसे संवारने का कार्य भी भाजपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के कार्यकाल में विकास कार्य हुआ जबकि कांग्रेस जेएमएम ने झारखंड को लूटने का कार्य किया है। झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। उन्होंने कहा कि कोयला बालू पत्थर ज़मीन की लूट मची है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले पाँच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की माँग किया था बावजूद सुरक्षा नहीं मिला। उन्होंने मामले में सीबीआई जाँच की भी माँग किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोज़गार नहीं तो भत्ता और नियुक्ति वर्ष की घोषणाएँ करते रहे किंतु नियुक्ति नदारद है। हेमंत को दलालों, बिचौलियों और कोयला, बालू लुटाने से फ़ुरसत नहीं है। भाजपा की सरकार बनी तो छः महीने में रिक्त पड़े पदों को भरा जायेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पदाधिकारियों को कमीशनखोरी में लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पैसे लेकर अयोग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है जबकि ग़रीब व्यक्ति भूखे मरने को मजबूर हैं। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। सरकारी पदाधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पर बने रहने के लिए हेमंत सरकार को रिचार्ज करना होता है। ED के नोटिस से हेमंत भाग रहे हैं। हेमंत लुटेरे हैं इसलिए जेल जाने से डर रहे है। उन्होंने कहा कि चोरी किया है तो सजा मिलेगा ही। सोरेन परिवार महाजनों से लड़ते लड़ते ख़ुद महाजन हो गए। साथ ही उन्होंने अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास कार्य के लिए 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का अपील किया।

Tags: Jharkhand # separate state# Shibu Soren #Hemant Sore# BJP# Babulal Marandi
Share24Tweet15SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन  के नेतृत्व  और प्रवक्ता  विनोद कुमार पाण्डेय  के समक्ष  सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था...

IMA झारखंड राज्य शाखा की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न !

IMA झारखंड राज्य शाखा की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), झारखंड राज्य शाखा की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आज IMA हाउस, रांची में संपन्न...

हमर अधिकार मंच का बैठक संपन्न !

हमर अधिकार मंच का बैठक संपन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :हमर अधिकार मंच की एक राज्यव्यापी बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में रांची प्रेस क्लब में आयोजित हुई,...

कोयला एवं खान राज्य मंत्री  सतीश चंद्र दुबे जी की अध्यक्षता में सीसीएल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न !

कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे जी की अध्यक्षता में सीसीएल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार, सतीश चंद्र दुबे जी ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की उच्चस्तरीय समीक्षा...

झारखंड राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आज रक्षा सम्पदा उप-कार्यालय के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रक्षा सम्पदा उप-कार्यालय के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची में रक्षा सम्पदा उप-कार्यालय के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस...

झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :झालसा द्वारा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधि कैलेंडर-2026 एवं JHALSA वार्षिक पत्रिका "न्याय डगर" विशेष अंक-2025 का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

    झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का ऐलान !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय ‘मारवाड़ महोत्सव !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

ग्लोबल कंपनियों के प्रमुख से सीएम हेमन्त सोरेन की बातचीत की होगी !

ग्लोबल कंपनियों के प्रमुख से सीएम हेमन्त सोरेन की बातचीत की होगी !

January 19, 2026
झारखंड सीएम हेमन्त कई ग्लोबल कंपनियों के प्रमुखों से करेंगे मुलाकात !

झारखंड सीएम हेमन्त कई ग्लोबल कंपनियों के प्रमुखों से करेंगे मुलाकात !

January 19, 2026
शहरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति तैयार !

शहरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति तैयार !

January 19, 2026
भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक IICDEM-2026 की मेजबानी करेगा !

भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक IICDEM-2026 की मेजबानी करेगा !

January 19, 2026
कर्मों का फल देर से ही सही, लेकिन बद्दुआ बनकर ज़रूर लगता है :डॉ. इरफान अंसारी !

कर्मों का फल देर से ही सही, लेकिन बद्दुआ बनकर ज़रूर लगता है :डॉ. इरफान अंसारी !

January 19, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.