रांची :झारखंड विधानसभा के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य बेबी देवी पांचवी झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष ने विधायक सह मंत्री श्रीमती बेबी देवी को शुभकामनाएं दीं।