Tuesday, April 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !

अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !

अबुआ दिशोम बजट 2026-27 इस वर्ष का है रजत वित्तीय वर्ष, झारखंड ने पूरा किया अपना 25 वर्ष .

First Report Live (Bureau) by First Report Live (Bureau)
3 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि अबुआ दिशोम बजट 2026-27 राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह झारखंड के रजत जयंती वित्तीय वर्ष में प्रस्तुत किया जाएगा। राज्य ने अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस अवसर पर सरकार एक मजबूत, संतुलित एवं जनहितकारी बजट देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि बजट को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से विशेषज्ञों, विभिन्न विभागों तथा हितधारकों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रोजेक्ट भवन में आयोजित दो दिवसीय अबुआ दिशोम बजट 2026-27 बजट पूर्व गोष्ठी में उन्होंने यह बातें कहीं।

 

*इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस*

ये भीपढ़िये

राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

झारखंड आरपीएफ ने तीन नाबालिग को बचाया !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की सोच के अनुरूप राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य क्षेत्र को भी आगामी बजट में विशेष महत्व दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि किसी भी बजट की सफलता कंसल्टेशन, सजेशन और इम्प्लीमेंटेशन—इन तीन स्तंभों पर निर्भर करती है, तभी बजट का समुचित उपयोग संभव है।

 

*सिंचाई, जल संरक्षण और वनवासी सुविधाओं पर विशेष ध्यान*

 

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट संतुलित होना चाहिए और आवश्यकता के अनुरूप ही प्रावधान किए जाने चाहिए। गोष्ठी में चेक डैम निर्माण, वर्षा जल संचयन, नदियों के जल संरक्षण तथा वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिन्हें बजट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

 

*पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर*

 

नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि इस वर्ष के बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा ताकि राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सके और रोजगार को भी बढ़ावा मिले । शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ किया जाएगा ।

 

*नए और नवाचारी विचारों को मिलेगा स्थान : कृषि मंत्री*

 

कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आगामी बजट में नए और नवाचारी विचारों को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को अपनाने पर भी सरकार विचार कर रही है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मिलेट्स मिशन को “मड़ुवा क्रांति” नाम दिया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव किसानों में दिख रहा है। इसके तहत किसानों को 3,000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। साथ ही सिंचाई के लिए 5 एचपी सोलर आधारित वाटर पंप सेट देने की योजना है।उन्होंने केसीसी लोन में बैंकों एवं एनजीओ की सक्रिय भागीदारी, ग्रामीण विकास, सिंचाई तथा अबुआ आवास योजना में पर्याप्त बजटीय प्रावधान पर जोर दिया।

 

*सिंचाई झारखंड की बड़ी जरूरत : हफीजुल हसन*

 

जल संसाधन मंत्री श्री हफीजुल हसन ने कहा कि सिंचाई झारखंड के लिए एक प्रमुख चुनौती है और इसके सभी विकल्पों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने वर्षा जल संचयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे सालभर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि बजट में 2.5 एकड़ में बने तालाबों के पुनरुद्धार, माइनर इरीगेशन और अन्य लघु परियोजनाओं पर विशेष प्रावधान किया जाए।

 

*बुनियादी सुविधाओं को किया जनाना है बेहतर*

 

श सुनील कुमार प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग ने कहा कि राज्य में कई सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कई फ्लाइओवर बन कर तैयार हो गए हैं और कई पर काम चल रहा है । आगामी वित्तीय वर्ष में कई नई परियोजनाओं को बजट में शामिल किया जाएगा ।

 

*मध्यम और व्यवहारिक परियोजनाओं पर बल*

 

वित्त सह जल संसाधन सचिव श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट्स के बजाय मध्यम और व्यवहारिक परियोजनाओं पर ध्यान देना अधिक उपयोगी होगा। उन्होंने लिफ्ट इरीगेशन आधारित खेती और छोटे तालाबों के जीर्णोद्धार को बजट में शामिल करने का सुझाव दिया।

 

*सभी प्रखंडों में ‘पलाश मार्ट’ की स्थापना का प्रस्ताव*

 

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री के. श्रीनिवासन ने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, जेएसएलपीएस एवं मनरेगा के वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के सभी प्रखंडों में “पलाश मार्ट” की स्थापना का सुझाव दिया।

 

*हरित और आजीविका आधारित विकास पर मंथन*

 

गोष्ठी में कृषि सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी, पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार और श्रम विभाग के सचिव श्री जितेंद्र सिंह सहित राज्य और राज्य के बाहर से आए विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे।कृषि, सिंचाई, भंडारण क्षमता विस्तार, पशुधन विकास, डेयरी, हॉर्टिकल्चर और इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम (IFS) पर विशेष चर्चा की गई।वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से जुड़े विषयों पर विमर्श के दौरान बताया गया कि राज्य का 30 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वन क्षेत्र है, जिसे ग्रीन इकोलॉजिकल सिस्टम के रूप में विकसित कर ग्रीन इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा दिया जा सकता है।

 

गोष्ठी में वित्त विशेषज्ञ श्री हरिश्वर दयाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बजट पूर्व गोष्ठी के माध्यम से अबुआ दिशोम बजट 2026-27 को अधिक जनोन्मुखी, आजीविका संवर्धन और पर्यावरण संतुलन आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए

Tags: #Abua Dishom# Pre-Budget# Seminar #Budget 2026-27
Share2Tweet1SendShare
First Report Live (Bureau)

First Report Live (Bureau)

You May Like This

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान बेटियों ने जिस मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन...

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ : दीक्षांत परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला भी बढ़ा। महिला आरक्षी नेहा...

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

रेलवे सुरक्षा बल बानो एवं अपराध शाखा रांची द्वारा टिकट दलाल की गिरफ्तारी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ बेहद सतर्क हैl 24.04.2026 को सिमडेगा बस स्टैंड के पास स्थित...

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार द्वारा आरपीएफ बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही...

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी आज मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड स्थित ग्राम बैजलपुर के काली मंदिर परिसर में आयोजित...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    266 shares
    Share 106 Tweet 67
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

April 27, 2026
फर्जी वेतन निकासी मामले में CID ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया !

फर्जी वेतन निकासी मामले में CID ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया !

April 27, 2026
अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

April 27, 2026
अपराधियों ने ट्रेन के लोको पायलट की सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया !

अपराधियों ने ट्रेन के लोको पायलट की सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया !

April 27, 2026
राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

April 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.