Saturday, May 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड को वर्ष 2025 तक एक ताकतवर राज्य बनाएंगे – हेमंत सोरेन !

झारखंड को वर्ष 2025 तक एक ताकतवर राज्य बनाएंगे – हेमंत सोरेन !

मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा-आपके सहयोग से युवा झारखंड की बदलेंगे तकदीर और तस्वीर .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in झारखंड, देवघर, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
4
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देवघर जिले के गौरीपुर पंचायत में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” के चल रहे तीसरे चरण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से कहा- झारखंड एक युवा राज्य है। ऐसे में आपके सहयोग से झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदल सकते हैं।

 

ये भीपढ़िये

झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए !

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय !

बाबूलाल मराण्डी राष्ट्रीय अम्बेडकर अवाॅर्ड से सम्मानित !

झारखंड को वर्ष 2025 तक एक ताकतवर राज्य बनाएंगे। पिछले दो दशकों से झारखंड पर पिछड़ेपन का जो टैग लगा था, उसे खत्म करेंगे। हम इस राज्य के लोगों को आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से इतना सशक्त बनाएंगे कि वे अपने दम पर अपना रास्ता तय कर सकें। जब यहां के लोग मजबूत होंगे तो निश्चित तौर पर राज्य भी मजबूत बनेगा। इसी सोच के साथ हम अपनी नीतियों और योजनाओं को न सिर्फ बना रहे हैं, बल्कि उसे धरातल पर पूरी शक्ति के साथ उतार रहे हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब यह सरकार गांव-गांव पंचायत- पंचायत पहुंच रही है। बल्कि वर्ष 2021 और 2022 के बाद लगातार तीसरी बार इस वर्ष “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत मैं भी कई शिविरों में शामिल हो रहा हूं और यह देखने का प्रयास कर रहा हूं कि लोगों को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ किस तरीके से मिल रहा है। मुझे खुशी है कि सभी शिविरों में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं और अपनी जरूरत की योजनाओं से जुड़ रहे हैं। पंचायतों में लग रहे शिविरों के सकारात्मक और सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से जन सेवा करना ही राज्य सरकार का लक्ष्य है। उनकी समस्याओं का समाधान करना है और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ इसका लाभ भी प्रदान करना है। “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के पिछले दो चरणों में 80 लाख आवेदन मिले थे। इन आवेदनों के आधार पर हमने समस्याओं की प्राथमिकता तय की और फिर योजनाओं के माध्यम से उसका समाधान करने का कार्य किया। इसी का नतीजा है कि इस कार्यक्रम के तहत अब तक लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान करने में हम कामयाब रहे हैं। झारखंड अलग राज्य का 23 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन, इस दौरान अधिकारी आपके गांव नहीं गए। क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया। वे आज योजनाओं की गठरी लेकर आपके दरवाजे पर आ रहे हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि इस गठरी से अपनी जरूरत की योजनाओं को चुनें और अपने घर के अंदर ले जाएं तथा खुद को सशक्त बनाने के साथ राज्य के विकास में भागीदार बने। वर्ष 2019 में हमारी सरकार वजूद में आई तो उसके कुछ ही महीने बाद कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। सारी व्यवस्थाएं ठप हो गई । ऐसे हालात में भी हमारी सरकार जीवन और जीविका बचाने के लिए पूरी ताकत के साथ लगी रही। किसी को भूख से मरने नहीं दिया। जब कोरोना की रफ्तार कम हुई तो हमने विकास को रफ्तार देने का काम शुरू किया। इस बीच सुखाड़ से भी सामना करना पड़ा। इन विपरीत परिस्थितियों में भी हम विकास को गति दे रहे हैं। सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है, उससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत 60 लाख से ज्यादा बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को पेंशन मिल रहा है। हमारी सरकार 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड जारी कर उन्हें अनाज दे रही है ।पिछले 3 वर्षों में हमने 20 लाख से ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से 9 लाख से ज्यादा बच्चियां जुड़ चुकी हैं। अबुआ आवास योजना के तहत 8 लाख मकान गरीबों को देने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत हर वर्ष लगभग एक करोड़ ग्रामीण नि:शुल्क बस सेवा का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावे भी कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लाभ हजारों- लाखों गरीबों और जरूरतमंदों को मिल रहा है। झारखंड की आत्मा गांवों में बसती है। जब गांव मजबूत होंगे तभी हमारा राज्य भी मजबूत बनेगा। ऐसे में हम उस बुनियाद को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी है। गांव की सशक्तिकरण से हम राज्य को सशक्त बना रहे हैं। आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए सरकार की संकल्पित है। हमारी सरकार ने फिलहाल 80 स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस खोले हैं , जिनकी संख्या को बढ़ाकर 5 हज़ार करने का लक्ष्य है। पोस्ट छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी गई है। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में भी तिगुना इज़ाफ़ा किया गया है। बच्चियों की पढ़ाई न छूटे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जा रहा है। वही प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता दे रही है। दूसरी तरफ यहां के नौजवानों के हुनर को निखारने के लिए अब प्रखंड स्तर पर सरकार द्वारा प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। हमारा मकसद है कि यहां के बच्चे किसी भी मामले में अन्य बच्चों से पीछे न रहे। नौजवानों को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। सरकारी विभागों में खाली पड़े हजारों पद भरे जा चुके हैं । कई पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है । वहीं, निजी क्षेत्र में भी अब तक 50 हज़ार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मेला के माध्यम से ऑफर लेटर दिया जा चुका है। इसके साथ मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत व्यवसाय करने के इच्छुक युवाओं को सरकार द्वारा पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों और मजदूरों के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। हर खेत में पानी पहुंचे, ताकि किसान सालों भर खेती कर सके, इसके लिए मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का काम तेज गति से चल रहा है। वहीं, देश -विदेश में रहने वाले झारखंड के मजदूरों की परेशानियों, तकलीफों और समस्याओं का समाधान पूरी संवेदनशीलता के साथ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 255 करोड़ 54 लाख 1 हज़ार रुपए की 64 योजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 5721 लाभुकों के बीच 7 करोड़, 97 लाख 66 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया।

Tags: #Jharkhand #powerful #state# year 2025 # Hemant Soren .
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज  राज्यपाल संतोष गंगवार  से राजभवन में शिष्टाचार भेंट !

भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट !

by firstreport desk2
13 hours ago
0

राँची :भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर राज्य...

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की !

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (self...

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के भाजपा सदैव संकल्पित : आदित्य साहू !

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के भाजपा सदैव संकल्पित : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जैक बोर्ड परीक्षा में झारखंड टॉपर करने वाले एक और छात्र सन्नी कुमार...

बिहार सीएम बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष...

10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड के डिजिटल नवाचारों पर मिला पुरस्कार !

10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड के डिजिटल नवाचारों पर मिला पुरस्कार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची/चंडीगढ़ : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चंडीगढ़ में 30 अप्रैल से 1 मई, 2026 तक आयोजित...

JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त !

JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

Ibutamoren MK 677: Un Potente Ally nel Mondo dello Sport

May 2, 2026

Sterydy i ich zastosowanie w poprawie spójności treningu: Strategie dla trwałego zwiększenia wydajności

May 2, 2026

a16z generative ai

May 2, 2026
महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

May 2, 2026
झारखंड सरकार  के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

May 2, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.