रांची : झारखण्ड राज्य में हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिये झारखण्ड वुमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 का आयोजन हो रहा है। खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में ट्रॉफी टूर प्रोग्राम आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगता में एशिया देशों की कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। खेल विभाग ने ट्राफी टूर प्रोग्राम का शेड्यूल जारी करते हुए जानकारी दी है कि ट्राफी का आयोजन राज्य के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है।
इन शहरों में होगा ट्रॉफी टूर प्रोग्राम*
13 अक्टूबर 2023 रांची 14 अक्टूबर 2023 देवघर और गोड्डा 15 अक्टूबर 2023 साहेबगंज और पाकुड़ 16 अक्टूबर 2023 दुमका और जामताड़ा 17 अक्टूबर 2023 धनबाद, बोकारो, सरायकेला और चाईबासा 18 अक्टूबर 2023 गिरिडीह, जमशेदपुर और कोडरमा 19 अक्टूबर 2023 रामगढ़ और हजारीबाग 20 अक्टूबर 2023 चतरा और पलामू 21 अक्टूबर 2023 गढ़वा और लातेहार 22 अक्टूबर 2023 लोहरदगा और गुमला 23 अक्टूबर 2023 सिमडेगा 24 अक्टूबर 2023 खूंटी .