Sunday, April 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के मुख्यमंत्री ने सिमडेगा 155 करोड़ 78 लाख 19 हज़ार 440 रुपए की लागत वाली 1453 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास !

झारखंड के मुख्यमंत्री ने सिमडेगा 155 करोड़ 78 लाख 19 हज़ार 440 रुपए की लागत वाली 1453 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास !

40321 लाभुकों के बीच 31 करोड़ 17 लाख 62 हज़ार 385 रुपए की बांटी परिसंपत्ति .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, सिमडेगा
Reading Time: 1 min read
A A
0
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सिमडेगा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहे लोगों के साथ सीधा संवाद भी किया।

 

ये भीपढ़िये

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की हत्या किसी अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा कर दी गई !

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड शुरू से ही वीरों की धरती रही है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो -कान्हू नीलांबर- पीतांबर, तेलंगा खड़िया जैसे कई अमर वीर शहीदों ने अंग्रेजों और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपनी शहादत दी। वहीं, झारखंड अलग राज्य के लिए 40 वर्षों तक चले आंदोलन में सैकड़ो लोगों ने अपनी कुर्बानी दे दी। आज भी यहां के आदिवासी मूलवासी संघर्ष कर रहे हैं। हमारी सरकार इन वीर शहीदों का झारखंड बनने के साथ यहां के आदिवासियों- मूल वासियों, आदिवासी, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को पूरे मान-सम्मान के साथ उनका हक और अधिकार दे रही है। झारखंड अलग राज्य के बने 23 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन, इसका अपेक्षित विकास नहीं हो सका। यहां तमाम खनिज पाए जाते हैं। प्राकृतिक संसाधनों की बहुलता है। जल- जंगल- जमीन से यह धनी है। यहां के लोग मेहनती हैं। फिर भी यह राज्य पिछड़ा है। रोजी-रोटी के लिए लोगों का पलायन होता आ रहा है। लेकिन, किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं गया। जब से हमारी सरकार बनी है राज्य से जुड़ी प्रमुख समस्याओं का आकलन करते हुए उसी के अनुकूल योजना बनाकर धरातल पर उतार रहे हैं , ताकि राज्य के साथ राज्यवासियों का भी विकास तेज गति से हो। जब तक सरकार अपने लोगों को सामाजिक सुरक्षा का कवच नहीं देगी राज्य मजबूती से आगे नहीं बढ़ेगा, इसी सोच को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू किया है इस स्कीम के तहत सभी बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों का पेंशन सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, सरकारी कर्मियों को भी पुरानी पेंशन योजना का तोहफा हमारी सरकार ने दिया है, क्योंकि पेंशन को उनके बुढ़ापे की लाठी होती है। हमारी सरकार हर किसी को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां के 11 लाख लोगों का राशन कार्ड पहले छीन लिया गया था। लेकिन, हमारी सरकार ने 20 लाख हरा राशनकार्ड जारी किया है और इन्हें बाजार भाव से अनाज खरीद कर दिया जा रहा है । अब हर राशन कार्डधारी को अनाज के साथ एक किलो दाल भी दिया जाएगा। राज्य के गरीब और घर विहीन लोगों को तीन कमरों का सुसज्जित मकान दिया जाएगा। इसके लिए अबुआ आवास योजना शुरू की गई है। इसके तहत अगले 3 सालों में 8 लाख मकान बनाए जाएंगे। वहीं, गांव और शहरों के बीच निरंतर कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की गई है। सभी बुजुर्ग, दिव्यांग और विद्यार्थियों को इस योजना के तहत निःशुल्क बस परिवहन की सेवा मिलेगी। यहां के हर वर्ग और तबके के लोगों का आगे बढ़ने का रास्ता सरकार ने खोल दिया है। नौजवानों को सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र में भी ऑफर लेटर बड़े पैमाने पर दिया जा रहा है। स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना है। किसानों पशुपालकों और मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना और दीदी बाड़ी योजना जैसी कई योजनाएं है। सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत गरीबों को वर्ष में दो बार वस्त्र दिया जा रहा है। हड़िया-दारु बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए फूलो- झानो आशीर्वाद योजना चल रही है। बच्चियों की पढ़ाई के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना है। मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेश में पढ़ने के लिए आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर मेडिकल इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है। ऐसी और अनेकों योजनाएं हैं , जिनके माध्यम से यहां के आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक, पिछड़े, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों को सशक्त करने का काम हो रहा है।सरकारी कर्मियों का काम जनता की सेवा करना है। क्योंकि, इसी के लिए उन्हें तनख्वाह मिलता है । ऐसे में अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाएं। जो अच्छा काम करेंगे उन्हें सरकार पुरस्कृत करेगी । इसके साथ उनकी जायज मांगों और समस्याओं पर सरकार हमेशा सकारात्मक निर्णय लेते आई है और आगे भी ऐसा ही करेगा अगर हम समय रहते नहीं चेते तो आदिम जनजाति विलुप्ति के कगार पर पहुंच जाएगी। हमारी सरकार आदिम जनजातियों को सशक्त करने की दिशा में लगाकर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में आदिम जनजाति के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कराई जा रही है । मुझे पूरा विश्वास है कि ये बच्चे अपनी मेहनत से अपना मुकाम हासिल करेंगे और कलेक्टर तथा अन्य बड़े अधिकारी बनकर अपने परिवार और जनजाति का नाम रोशन करेंगे। सिमडेगा- खूंटी का इलाका हॉकी के लिए जाना जाता है। यहां के घर-घर में हॉकी की दीवानगी देखने को मिलती है। इसी का परिणाम है कि यहां से कई कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले हैं, जो अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए यहां कई स्टेडियम बनाए जा रहे हैं । हाल ही में एशियन हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड ने शानदार और भव्य तरीके से की, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। अगले वर्ष जनवरी में भी यहां ओलंपिक क्वालीफाइंग होना है। यह इस बात को बताने के लिए काफी है कि सरकार हॉकी जैसे खेलों को आगे बढ़ाने के लिए कितना प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 20 करोड़ 99 लाख 65 हज़ार 111 रुपए की लागत से निर्मित 653 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 800 योजनाओं की आधारशिला रखी । इन योजनाओं पर कुल 134 करोड़ 78 लाख 54 हज़ार 339 रुपए ख़र्च होंगें। इस तरह 155 करोड़ 78 लाख 19 हज़ार 440 रुपए की 1453 योजनाओं का तोहफा सिमडेगा वासियों को मिला। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 40321 लाभुकों के बीच 31 करोड़ 17 लाख 62 हज़ार 385 रुपए की परिसंपत्ति प्रदान कर उनके सशक्तिकरण और स्वावलंबी बनने का राह प्रशस्त किया।

Tags: #Chief Minister # Jharkhand# foundation #1453 #schemes #costing #Rs 155 crore 78 lakh #19 thousand# 440 # Simdega .
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी !

राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

राँची : राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी, इस हादसे में पांच...

झारखंड के 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश !

झारखंड के 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची : राजधानी रांची समेत पूरा झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी झेल रहा है। हीटवेव की वजह से स्कूलों की...

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ राज्य में...

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS YUVA) द्वारा “भारत को...

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में जनप्रतिनिधियों की...

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर मुखिया सम्मेलन – दीपिका !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर मुखिया सम्मेलन – दीपिका !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्रामीण...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    264 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • समृद्धि यात्रा में सैंड आर्ट की सराहना करते मुख्यमंत्री ने कहा तुम्हारे कला का जबाव नहीं !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7

अभी अभी

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

April 25, 2026
न्यायिक अकादमी में कोलोकीयम का आयोजन !

न्यायिक अकादमी में कोलोकीयम का आयोजन !

April 25, 2026
शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ –  शिल्पी नेहा तिर्की !

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ – शिल्पी नेहा तिर्की !

April 25, 2026
25 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस !

25 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस !

April 25, 2026
जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

April 25, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.