Saturday, May 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » स्वच्छता के जश्न में जुटेंगे प्रतिष्ठित संस्थान और देश के जवान !

स्वच्छता के जश्न में जुटेंगे प्रतिष्ठित संस्थान और देश के जवान !

स्वच्छता अभियानों में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, नौ राज्यपाल एवं उपराज्यपाल आज 1 अक्टूबर को सफाई अभियानों का हिस्सा बनेंगे .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in देश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वच्छता के जश्न में जुटेंगे प्रतिष्ठित संस्थान और देश के जवान !
72
SHARES
205
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर साल 2014 में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन हर साल स्वच्छता के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। पहली बार 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती के दिन मनाए गए स्वच्छ भारत दिवस ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का अनूठा संदेश दिया था। इसके बाद से साल दर साल यह अभियान जनभागीदारी के मामले में मिसाल कायम करता आ रहा है। इतना ही नहीं, अब यह स्वच्छता मिशन किसी एक दिन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे साल नियमित अंतराल पर स्वच्छता की दिशा में परिवर्तनकारी कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

इन्हीं उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए अब हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा – स्वच्छता ही सेवा’ मनाया जा रहा है, जो विशाल जनभागीदारी का गवाह बन रहा है। अब एक बार फिर जब इस मिशन को नौ साल पूरे होने जा रहे हैं, तो विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थान, धार्मिक संगठन और देश के जवान स्वच्छता दिवस के लिए एकजुट हो रहे हैं। इसी कड़ी में स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेजों के युवा छात्र और देशभर के शहरों में तमाम मशहूर हस्तियां तक स्वच्छता पखवाड़े में जनमानस का नेतृत्व करेंगे। देश भर में स्वच्छता अभियानों में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, नौ राज्यपाल एवं उपराज्यपाल आज 1 अक्टूबर को सफाई अभियानों का हिस्सा बनेंगे।स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में देश भर के शहरों में महासफाई अभियान चलाने की तैयारी है। इसके अंतर्गत विभिन्न ऐतिहासिक संग्रहालयों, स्मारकों और किलों की सफाई की जाएगी, जिसके लिए विभिन्न संगठन आगे आए हैं। देश के विभिन्न रक्षा क्षेत्रों से जुड़े जवान भी स्वच्छता मिशन का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें सीआईएसएफ, बीएसएफ और असम राइफल्स के जवान भी शामिल होंगे। इस्कॉन मंदिर संघ स्वच्छता अभियान के लिए मंदिर की सफाई की जिम्मेदारी संभालेगा और धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों को गोद ले रहा है। रामकृष्ण मठ श्रमदान के लिए कई क्षेत्रों को गोद ले चुका है। पर्वतारोही प्रदीप सांगवान की हीलिंग हिमालय संगठन उत्तराखंड में हिमालय पथ को साफ करने के लिए आगे आया है। स्कूलों और कॉलेजों में स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में माता अमृतानंदमयी का अम्मा फाउंडेशन देश भर में स्वच्छता के लिए श्रमदान करेगा। अपने-अपने शहरों में नामी खेल और कला क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां सफाई अभियानों का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिनमें ओलंपियन पीवी सिंधू, विशाखापत्तनम में कर्नम मल्लेश्वरी और पद्मश्री सुदर्शन पटनायक आदि शामिल होंगे। अन्य प्रतिष्ठित संगठन जैसे फिक्की, सीआईआई, क्रेडाई, विभिन्न एनजीओ जैसे श्री सत्य साईं लोक सेवा, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, यूनिसेफ, आगा खान फाउंडेशन, रामकृष्ण मिशन आदि 1 अक्टूबर को इस स्वच्छता मिशन में शामिल होंगे। स्वच्छता पखवाड़े में अब तक 8 लाख से ज्यादा आयोजन हो चुके हैं और भागीदारी की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।

ये भीपढ़िये

स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित पांच दिवसीय एफडीपी का समापन !

राज्य में वज्रपातपेड़ गिरने के कारण 07 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त की !

लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे भाजपा- राकेश सिन्हा !

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

Tags: #Prestigious# institutions #soldiers #country # gather #celebration # cleanliness
Share29Tweet18SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए बड़ी खबर। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग...

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची : साक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में 13 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आठ मई को राज्य...

दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :गुरुवार की सुबह शादी समारोह के बाद विदाई कर दुल्हन को लेकर लौट रही कार हादसे का शिकार हो...

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण पर रोक लगा दी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची : झारखण्ड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला लिया है, राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त...

झारखंड राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष  दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची:झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों...

महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि मंत्री ने सौंपी प्रसंस्करण इकाइयाँ !

महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि मंत्री ने सौंपी प्रसंस्करण इकाइयाँ !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मांडर प्रखंड परिसर में आज कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की के करकमलों द्वारा वेजफेड के माध्यम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • 2023 वर्ल्ड कप : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पचवां वर्ल्ड कप!

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • 18 सितंबर तक संकल्प यात्रा स्थगित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी!

    5 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

योगी सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति में किया बड़ा बदलाव !

योगी सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति में किया बड़ा बदलाव !

May 9, 2026
योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

May 9, 2026
बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार !

बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार !

May 9, 2026
झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

May 9, 2026
महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई !

May 9, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.