नई दिल्ली :सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।
राधाकृष्णन ने ईश्वर के नाम पर अंग्रेजी में शपथ ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की।
राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने के साथ ही अब वे राज्यसभा के सभापति भी होंगे।







