हजारीबाग :
हजारीबाग में बुधवार सुबह बरही थाना क्षेत्र के गांगटाही पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। हादसे में घायल 6 लोगों में से 4 की हालत गंभीर है जिसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।













