Tuesday, January 20, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय राजमार्ग मंत्री ने प्रयागराज महाकुम्भ-2025 से राष्ट्रीय राजमार्गाें के कार्याें व सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की !

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय राजमार्ग मंत्री ने प्रयागराज महाकुम्भ-2025 से राष्ट्रीय राजमार्गाें के कार्याें व सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की !

महाकुम्भ से सम्बन्धित राष्ट्रीय राजमार्गाें, बाईपास, इनर रिंग रोड व सेतु निर्माण के शेष कार्याें को हर-हाल में आगामी 25 दिसम्बर तक पूर्ण किया जाए .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in उत्तरप्रदेश, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय राजमार्ग मंत्री ने प्रयागराज महाकुम्भ-2025 से राष्ट्रीय राजमार्गाें के कार्याें व सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की !
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे जी की अध्यक्षता में सीसीएल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न !

अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !

लापता बच्चे हुए बरामद, पुलिस थपथपा रही अपनी पीठ:बाबूलाल मरांडी !

घोटालेबाजों,भ्रष्टाचारियों को बचाने केलिए झारखंड पुलिस काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रयागराज महाकुम्भ-2025 से सम्बन्धित राष्ट्रीय राजमार्गाें के कार्याें व सड़क परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गये कि सम्बन्धित राष्ट्रीय राजमार्गाें, बाईपास, इनर रिंग रोड व सेतु निर्माण के शेष कार्याें को हर-हाल में आगामी 25 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जाए। इन निर्माण कार्याें की गुणवत्ता पूर्णतः सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। 

ज्ञातव्य है कि इन निर्माण कार्याें में 63.17 किलोमीटर रायबरेली से प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य व 04 स्थानों पर 04-लेन बाईपास के निर्माण, 7.6 किलोमीटर प्रयागराज इनर रिंग रोड (प्रथम चरण, पैकेज-थर्ड), 10.98 किलोमीटर 02-लेन प्रतापगढ़ बाईपास, 5.10 किलोमीटर 04-लेन जसरा बाईपास तथा 24.2 किलोमीटर प्रयागराज, फाफामऊ में गंगा जी पर बने सेतु के समानान्तर नये 06-लेन सेतु एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य प्रमुख हैं।मुख्यमंत्री  ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (रायबरेली से प्रयागराज खण्ड) में 04 स्थानों-जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार, आलापुर पर निर्माणाधीन बाईपास में से 02 पूर्ण हो चुके हैं, शेष दो को भी समय से पूरा करा लिया जाए। ऊंचाहार बाईपास पर निर्माणाधीन आर0ओ0बी0 के काम में अनावश्यक विलम्ब न हो। फाफामऊ में गंगा नदी पर बने सेतु के समानान्तर नये 06-लेन सेतु एवं पहुँच मार्ग को तय समय में पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ-2025 भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विरासत का समागम है। महाकुम्भ में देश और दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आगमन होगा। श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं व व्यवस्थाओं के दृष्टिगत केन्द्र व राज्य सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित कर रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्गाें में 20 किलोमीटर पर एम्बुलेन्स और रिकवरी व्हीकल तथा विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए पेट्रोलिंग वाहन तथा क्रेन की व्यवस्था की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर घटनाओं के मामले में त्वरित राहत के लिए मौजूदा घटना प्रबंधन प्रणाली के साथ सभी नजदीकी अस्पतालों की मैपिंग होनी चाहिए। प्रयागराज की ओर आने वाले सभी राजमार्गाें में सी0सी0टी0वी0 तथा स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट्स भी लगायी जाएं। महाकुम्भ जाने वाले मार्गों पर टोल प्लाजा के पास अतिरिक्त शौचालय और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पेयजल सुविधाएं, पर्याप्त चिकित्सा एवं यातायात सहायता पोस्ट की व्यवस्था कराई जाए। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों के सुखद अनुभव के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढा मुक्त हों। मुख्यमंत्री  ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में नये राजगार्माें के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से पूर्ण की जाए, ताकि निर्माण कार्य समय से पूर्ण हो सकें। निर्माण कार्याें से सम्बन्धित एन0ओ0सी0 की कार्यवाही भी समय से पूरी की जाएं। रोड एक्सीडेन्ट की घटनाआंे को कम करने के लिए समन्वित प्रयास किये जाएं।मुख्यमंत्री ने लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और बाँदा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत की आवश्यकता बताई, जिस पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों को इनके सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर के नौगढ़ से शोहरतगढ़ होते हुए तुलसीपुर (जनपद बलरामपुर) तक के मार्ग का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है, जिस पर सहमति जताते हुए केन्द्रीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने अलीगढ़, देवीपाटन, झांसी, मीरजापुर व सहारनपुर मण्डल में रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 53 जनपदों में बाईपास उपलब्ध हैं तथा 08 बाईपास निर्माणधीन हैं। प्रदेश के 10 जनपदों-औरैया, बुलन्दशहर, मैनपुरी, बहराइच, बागपत, भदोही, सम्भल, कौशाम्बी, चन्दौली व श्रावस्ती में बाईपास बनाये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार किये जाएं। उन्हांेने गोरखपुर-शामली मार्ग व कानपुर-गाजियाबाद मार्ग के डी0पी0आर0 शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के सम्बन्ध में भी अपने आवश्यक सुझाव व दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जी की इस विशेष समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश में नए सड़क प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई। बरेली में एनएच 530बी के सुदृढ़ीकरण, प्रतापगढ़ जिले में एक बाईपास, प्रयागराज-दोहरीघाट मार्ग को 2 लेन से 4 लेन, बाराबंकी-जरवल-बहराइच मार्ग (एनएच 927) के निर्माण, कबरई-कानपुर कॉरीडोर के निर्माण के संबंध में डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं अधिकारियों ने बताया कि शामली-गोरखपुर कॉरीडोर तथा, अलीगढ़-मुरादाबाद-बिजनौर कॉरीडोर की बिड प्राप्त कर ली गई है, जबकि अयोध्या (उतरौला)-प्रयागराज के बीच बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए बिड आमंत्रित की गई है, साथ ही प्रयागराज-वाराणसी-आरा-पटना कॉरीडोर के लिए भी बिड आमंत्रित की गई है। गोरखपुर-जमनिया-सैयदराजा कॉरीडोर तथा गोरखपुर-किशनगढ़-सिलीगुड़ी कॉरीडोर के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री अजय चौहान, प्रमुख सचिव सिंचाई श्री अनिल गर्ग, प्रमुख सचिव वन श्री अनिल कुमार, प्रमुख सचिव राजस्व श्री पी0 गुरु प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री श्री अमित सिंह, सलाहकार मुख्यमंत्री श्री अवनीश कुमार अवस्थी, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एन0एच0ए0आई0 एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Chief Minister # Union Highways# Minister# reviewed# works #National Highways.
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :झारखण्ड जैसे राज्य के लिए विश्व आर्थिक मंच में भागीदारी महज वैश्विक संवाद तक सीमित नहीं है बल्कि भारत...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केलिए एक और राष्ट्रीय परिषद केलिए 21 नामांकन हुए प्राप्त…..जुएल उरांव !

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केलिए एक और राष्ट्रीय परिषद केलिए 21 नामांकन हुए प्राप्त…..जुएल उरांव !

by firstreport desk2
7 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज संगठन पर्व के अंतिम चरण में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के...

सशक्त झारखण्ड, सशक्त नेतृत्व और समावेशी विकास पर बोलेंगी कल्पना सोरेन !

सशक्त झारखण्ड, सशक्त नेतृत्व और समावेशी विकास पर बोलेंगी कल्पना सोरेन !

by firstreport desk2
7 days ago
0

रांची :विश्व आर्थिक सम्मेलन 2026 में पहली बार झारखण्ड की उपस्थिति कई मायनों में अहम है। झारखण्ड औद्योगिक क्षमता और...

मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से घबराई भाजपा – कमलेश !

मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से घबराई भाजपा – कमलेश !

by firstreport desk2
1 week ago
0

रांची :झारखंड दौरे पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी...

मांग आधारित नहीं बल्कि आवश्यकता आधारित योजनाओं पर केंद्रित है जी राम जी -मनोहर लाल खट्टर !

मांग आधारित नहीं बल्कि आवश्यकता आधारित योजनाओं पर केंद्रित है जी राम जी -मनोहर लाल खट्टर !

by firstreport desk2
1 week ago
0

रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज *विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन* (ग्रामीण) को लेकर प्रदेश...

बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ !

बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

    झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का ऐलान !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय ‘मारवाड़ महोत्सव !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

ग्लोबल कंपनियों के प्रमुख से सीएम हेमन्त सोरेन की बातचीत की होगी !

ग्लोबल कंपनियों के प्रमुख से सीएम हेमन्त सोरेन की बातचीत की होगी !

January 19, 2026
झारखंड सीएम हेमन्त कई ग्लोबल कंपनियों के प्रमुखों से करेंगे मुलाकात !

झारखंड सीएम हेमन्त कई ग्लोबल कंपनियों के प्रमुखों से करेंगे मुलाकात !

January 19, 2026
शहरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति तैयार !

शहरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति तैयार !

January 19, 2026
भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक IICDEM-2026 की मेजबानी करेगा !

भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक IICDEM-2026 की मेजबानी करेगा !

January 19, 2026
कर्मों का फल देर से ही सही, लेकिन बद्दुआ बनकर ज़रूर लगता है :डॉ. इरफान अंसारी !

कर्मों का फल देर से ही सही, लेकिन बद्दुआ बनकर ज़रूर लगता है :डॉ. इरफान अंसारी !

January 19, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.