न्यू दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद परिसर में स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, बांसुरी स्वराज और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।













