रांची : रांची में पुलिस संस्मरण दिवस पर परेड का आयोजन झारखंड सशस्त्र पुलिस एक रांची परिसर स्थित परेड मैदान में किया गया।
इस अवसर पर शहीदों को स्मरण करते हुए सम्मान पूर्वक वाहिनी परिसर स्थित सहित स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड से लेकर पुलिस मुख्यालय के कार्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस वर्ष कुल 188 पारा मिलिट्री फोर्स तथा विभिन्न राज्यों के पुलिस बल पदाधिकारी एवं जवानों ने अपने साहस तथा देश के प्रति प्रेम का परिचय देते हुए शहीद हुए। जिसमें झारखंड के पु.अ.नि. अमित कुमार तिवारी, आरक्षी गौतम कुमार तथा झारखंड जैगवार ने उग्रवादियों के विरुद्ध अभियान चलाया इस दौरान वे वीरगति को प्राप्त हो गए।